Maharashtra Tet Paper Leak: महाराष्ट्र TET पेपर लीक, परीक्षा रद्द, विपक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल, राहुल गांधी बोले- युवाओं के भविष्य की चोरी
खबर सार :-
हाल ही में महाराष्ट्र में होने वाले टीईटी परीक्षा का पेपर लीक हो गया। इसके बाद कई राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) समेत विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोला और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
खबर विस्तार : -
Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि TET का पेपर परीक्षा से ठीक एक दिन पहले ही लीक हो गया। इस घटना के बाद अगले दिन होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके बाद से कई राजनीतिक पार्टियों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
Maharashtra Tet Paper Leak: पेपर से ठीक एक दिन पहले लीक TET प्रश्न पत्र
महाराष्ट्र में 28 जून को TET का पेपर होने वाला था, लेकिन पेपर से ठीक एक दिन पहले 27 जून को पेपर लीक की घटना सामने आ गई, जिसके बाद परीक्षा एजेंसी को पेपर रद्द करना पड़ा। इस मामले महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने परीक्षा से ठीक एक दिन पहले सुबह खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी कर प्रश्न पत्र बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले पर नीट का पेपर लीक होने के बाद बड़े स्तर इसका विरोध किया गया। छात्रों द्वारा जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही कई राजनेताओं और काकारोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी इसका कड़ा विरोध किया था।
Maharashtra Tet Paper Leak: एक और पेपर लीक, एक और परीक्षा रद्द- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
इस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा रद्द होने को एक बड़ी चूक मानते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'एक और पेपर लीक, एक और परीक्षा रद्द। इस बार महाराष्ट्र की टीईटी। देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली की व्यवस्था में बदल दिया गया है, जिससे हर युवा खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य की चोरी है।' इसके बाद एनसीपी (एसपी) के प्रवक्ता अमोल मोतले ने कहा कि अगर शिक्षक भर्ती जैसी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो रहे हैं तो अन्य प्रतियोगी परीक्षा की सुरक्षा चिंताजनक है।
Maharashtra Tet Paper Leak: परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से कराने के योग्य नहीं- अभिजीत दीपके
इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र सरकार की कड़ी आलोचना की और कहा कि टीईटी पेपर लीक होने के बाद एक बार फिर से यह साबित हो गया कि सरकार किसी भी परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से कराने के योग्य नहीं है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता का फोकस राजनीतिक समीकरण बनाने और विपक्षी दलों को तोड़ने पर है। साथ ही उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं को लेकर सवाल किया कि आखिर देश में कौन-सी सार्वजनिक परीक्षा अब सुरक्षित बची है। बता दें कि महाराष्ट्र में राज्य परीक्षा परिषद ने 28 जून को राज्य में होने वाले 1,028 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली टेट परीक्षा को स्थगित कर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राजस्थान CET परीक्षा में छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी, दो घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र
2026-11-19
-
UGC NET Exam Schedule: यूजीसी नेट परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी
2026-11-19
-
श्रीश्री रविशंकर के प्रयासों की हुई सराहना, आइकॉनिक टावर का उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
2026-11-16
-
NICL Recruitment: एनआईसीएल में अप्रेंटिस के 200 पदों पर निकली भर्ती
2026-11-04
-
तमिलनाडु सरकार ने किया नीट का विरोध, विकल्प के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव
2026-11-04
-
परिषदीय विद्यालयों पर योगी की नजर, परीक्षा में टीचर दिखाएं परिणाम
2026-10-29
-
ISRO URSC Recruitment 2026: 61 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन
2026-10-24
-
LUCKNOW: नई तकनीक Forensic को युवाओं के भविष्य से जोड़ना जरूरी: Yogi-Adityanath
2026-10-24
-
ONGC Recruitment 2026: सीए-सीएमए ट्रेनिंग के 50 पदों पर भर्ती
2026-10-23
-
PM-DAKSH योजना से 1.87 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण, हजारों को नौकरी के ऑफर
2026-10-22
-
त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स की चांदी, एडटेक में मौके 50% बढ़े
2026-10-22
-
डीएम के पास होगी सारी जिम्मेदारी, बच्चों में तार्किक शक्ति का विकास करेंगे
2026-10-21
-
Army Agniveer Rally 2026: 14 नवंबर से भर्ती रैली, हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल
2026-10-17
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15