फाल्टा थाना हमले में 10 और गिरफ्तार, बंगाल सरकार का ऐलान, जब्त होगी संपत्ति
खबर सार :-
फाल्टा थाना हमला और बगनान हत्या प्रकरण को लेकर राज्य की राजनीति भी गरमा गई है। विपक्ष कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेर रहा है, जबकि प्रशासन का कहना है कि दोनों मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबर विस्तार : -
कोलकाताः पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा थाना पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 10 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 25 हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।
जहांगीर खान के समर्थकों पर आरोप
पश्चिम बंगाले के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि 16 जून को तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों की भीड़ ने फाल्टा थाने पर धावा बोलने का प्रयास किया था। आरोप है कि जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी के नेतृत्व में एकत्रित भीड़ का उद्देश्य पुलिस हिरासत से उन्हें छुड़ाना था।
उन्होंने कहा कि प्रशासन को हमले में शामिल लोगों की संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त करने, नीलाम करने तथा सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई उसी राशि से करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके अनुसार, हिंसा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
अधिकारी ने बताया कि फाल्टा हिंसा के आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से संबंधित प्रावधान भी शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने के साथ-साथ सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई उनकी जब्त की गई संपत्तियों से की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, अब तक गिरफ्तार किए गए 25 आरोपियों में से 12 पुलिस हिरासत में हैं, जबकि 13 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच एजेंसियां वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
इस बीच, अधिकारी ने हावड़ा जिले के बगनान में भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत डे की कथित हत्या के मामले की जांच राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंपने की घोषणा की। उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार रात प्रशांत डे की हत्या तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को कुल 9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें 4 लाख रुपये राज्य सरकार के खजाने से तथा 5 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ओडिशा में 12 घंटे का बंद, ट्रेन और ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रभावित
2026-10-08
-
नितिन नवीन की कांग्रेस पर टिप्पणी, ये लोग अराजकतावादी सोच वाले हैं, सिर्फ जहर घोलना जानते हैं
2026-10-08
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04