Mamata Security Concern: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने बुधवार को राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर से सुरक्षा हटा दी गई है। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया इसके बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो साझा किया है।
टीएमसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सियासी बदले की भावना का एक चौंकाने वाला और निचला स्तर। आखिर आप क्या साजिश रच रहे हैं शुभेंदु अधिकारी? ममता बनर्जी की सुरक्षा में लंबे वक्त से तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटाना कोई प्रशासनिक कदम नहीं है, बल्कि यह उन्हें अलग-थलग करने और खतरे में डालने की एक सोची-समझी चाल है।" उन्होंने आगे कहा कि इससे बदले की भावना झलकती नजर आ रही है। राजनीति के प्रति आपका जुनून और असुरक्षा की भावना से उठाए गए कदमों के चलते सत्ता के दुरुपयोग की तस्वीरें सामने आती हैं, जो आपके वास्तविक रवैये को दर्शाती है।
टीएमसी नेता कीर्ति आजाद ने भी एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सुवेंदु और भाजपा क्या चाहते हैं ? आप बहुत ही खतरनाक खेल खेल रहे हैं। ममता दीदी की पुलिस सुरक्षा हटाकर आपकी मंशा क्या है? कहीं आप किसी अप्रत्याशित घटन को अंजाम तो नहीं देना चाहते? अगर उनको कुछ हुआ तो बंगाल जल जाएगा।" इसके साथ ही कीर्ति आजाद ने एक और पोस्ट में लिखा, "तुम डरे हुए हो। तुमने परमिशन नहीं दी।तुमने चीटिंग की और इलेक्शन जीत गए। तुम्हें पता है, वह (ममता) धमाके के साथ वापस आएगी। क्या यही वजह है कि तुमने उसकी सिक्योरिटी हटा दी? तुम कायर हो। यह बदलाव नहीं है। यह बदला है।"
इस बारे में टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "यह बहुत चिंताजनक है। दीदी की सुरक्षा में लंबे वक्त से तैनात सुरक्षाकर्मियों को अचानक क्यों हटा लिया गया और उन्हें देर रात बिना किसी सुरक्षा के क्यों छोड़ दिया गया? किसी पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा का मामला राजनीति का नहीं, बल्कि बंगाल सरकार की संस्थागत जिम्मेदारी है। बंगाल में बदले की भावना वाली अविश्वसनीय राजनीति हो रही है।" बता दें कि सागरिका घोष एक भारतीय राजनितिज्ञ पत्रकार और लेखिका हैं। इसके साथ ही वह ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद भी हैं।
ये भी पढ़ें: टीएमसी और कांग्रेस की विलय की चर्चा तेज, अभिषेक बनर्जी ने की राहुल गांधी से मुलाकात, रखी ये शर्त
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-18
केजरीवाल बोले- भारतीयों की मौत का मुद्दा ट्रंप के सामने मजबूती से उठाएं पीएम मोदी, वरना....
2026-06-17
2026-06-17
2027 चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, अखिलेश ने बुलाई ब्राह्मण नेताओं की अहम बैठक
2026-06-17
Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को फिर बड़ा झटका? जानिए कौन हैं वो 7 सांसद जो छोड़ सकते हैं साथ!
2026-06-17
2026-06-17
अकाल तख्त के तलब करने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी सफाई, बोले- झूठा प्रचार फैलाने के लिए...
2026-06-16
भवानीपुर सीट के नतीजे को ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, याचिका दायर
2026-06-16
2026-06-15
2026-06-15
TMC में बगावत! काकोली घोष का दावा- 'हमारे साथ 22 सांसद', कल स्पीकर से अलग गुट की मांग
2026-06-15
West Bengal Politics: बागी विधायकों ने थामा NCPI का दामन, TMC पर कब्जा छोड़ने की पीछे दो बड़ी वजहें
2026-06-15
2026-06-14
2026-06-14
Fokayukta Formation: लोकायुक्त गठन को मिली रफ्तार, अध्यक्ष और सदस्यों के चयन के लिए बनी खोज समिति
2026-06-14