महंगाई, बिजली संकट और नीट पेपर लीक को लेकर सपा का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
खबर सार :-
नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर भी समाजवादी पार्टी ने सरकार को घेरा। नेताओं ने कहा कि लाखों छात्रों ने कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुर: बढ़ती महंगाई, बिजली संकट, नीट परीक्षा पेपर लीक और किसानों को खाद की किल्लत जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने शनिवार को भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं इसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेता शकील अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक बल्दीराय तहसील पहुंचे और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।
बिजली संकट को बताया गंभीर मुद्दा
प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का विशेष उल्लेख किया गया। नेताओं का कहना था कि महंगाई ने गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है। इसके बावजूद सरकार राहत देने के बजाय जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।
सपा नेताओं ने प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट को भी गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जीवन कठिन हो गया है। घंटों तक बिजली गुल रहने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार बिजली व्यवस्था को सुधारने में पूरी तरह विफल रही है।
किसानों की समस्याओं को उठाते हुए ज्ञापन में कहा गया कि खेती के महत्वपूर्ण समय में किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। खाद की कमी के कारण किसान परेशान हैं और उन्हें निजी दुकानों पर अधिक कीमत देकर खाद खरीदनी पड़ रही है। इससे खेती की लागत बढ़ रही है और किसानों की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
व्यापक आंदोलन की चेतावनी
इस अवसर पर शकील अहमद ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट और किसानों की समस्याओं से त्रस्त है, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।
राजनीतिक दृष्टि से भी यह प्रदर्शन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूर्व विधायक स्वर्गीय अबरार अहमद के निधन के बाद पहली बार इसौली विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का इतना बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। करीब साढ़े चार वर्षों बाद शकील अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। राजनीतिक जानकार इसे क्षेत्र में शकील अहमद की बढ़ती सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती के संकेत के रूप में देख रहे हैं।
प्रदर्शन में युवा सपा नेता मोहम्मद साद, राज नारायण यादव, उमाकांत यादव, राधेश्याम यादव, वस्सन खान लाहुती, मोहम्मद अख्तर रजा, राम कुमार, सलाहुद्दीन प्रधान, सूरज यादव, शेरू यादव, लालजी यादव, दयाशंकर यादव, पृथ्वीपाल मौर्य, अनिल यादव, रामशंकर प्रजापति, मास्टर रामअवध यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः-रोडवेज संयुक्त मोर्चा ने एसपी से की नियमों के पालन की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04