संजय झा ने विपक्ष को दिया जवाब, कहा पार्ट टाइम वाले हैं यह नेता
खबर सार :-
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने विपक्ष की जमकर खिंचाई की। जबकि प्रदेष में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस और राजद पर जनता के बीच गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। संजय कुमार झा व दिलीप जायसवाल ने बीते दिनों दिल्ली में हुए हिंसा और प्रदशैन की निंदा की है।
खबर विस्तार : -
पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने विपक्ष की जमकर खिंचाई की। जबकि प्रदेष में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस और राजद पर जनता के बीच गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। संजय कुमार झा व दिलीप जायसवाल ने बीते दिनों दिल्ली में हुए हिंसा और प्रदर्शन की निंदा की है। सरकार में शमिल पार्टियों की ओर से कहा गया है कि विपक्ष के कई नेताओं का जनता के मुद्दों से मतलब नहीं है। वास्तविकता से दूर रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी कोई आपदा या गंभीर समस्या आती है, तब वे केवल औपचारिकता निभाने के लिए आते हैं।
जनता की समस्याओं के प्रति उनकी कोई प्रतिबद्धता नहीं
सांसद संजय झा ने कहा कि दिल्ली में विपक्ष के नेता और बिहार में मौजूद राजद के नेता पार्ट टाइम वाले हैं। उनका कहना था कि यह लोग केवल राजनीतिक लाभ वाले अवसरों पर सक्रिय हो जाते हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के प्रति उनकी कोई वास्तविक प्रतिबद्धता नहीं है। विपक्ष को आईना दिखाते हुए कहा कि जनता को ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं है। जरूरत है तो जो हर समय लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करें। कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र और संविधान को खतरे में बताए जाने संबंधी आरोपों पर भी उनकी प्रतिक्रिया है।
कांग्रेस जनादेश का सम्मान नहीं करती
संजय झा ने कहा कि लोकतंत्र पर वास्तविक खतरा कांग्रेस के शासनकाल में था। आज भी वह ऐसा ही प्रयास कर रहे हैं। छात्रों को भी उकसाने से पीछे नहीं हटते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 12 वर्षों से जनता बीच हैं तो जनादेश के आधार पर, लेकिन कांग्रेस उसी जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। जनादेश का सम्मान नहीं करती है। पीएम देश का नेतृत्व कर रहे हैं और वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष का लोकतंत्र खतरे में होने का दावा पूरी तरह निराधार है।
संसद में हंगामा जान बूझकर किया जा रहा
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष लगातार झूठ फैलाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। नीट परीक्षा विवाद पर संजय झा ने स्वीकार किया कि पेपर लीक गंभीर घटना थी। इससे देशभर के छात्रों एवं अभिभावकों की भावनाएं आहत हुईं। यह भी कहा कि सरकार ने इस मामले का तुरंत संज्ञान लिया और इससे जुड़े सभी पहलुओं पर कार्रवाई शुरू की। संसद में हंगामा जान बूझकर किया जा रहा है। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए कह चुकी है।
सरकार परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने मे कसर नहीं छोडे़गी
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह छात्रों से लगातार बात कर रहे हैं। झा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के हाल ही में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक जैसे मामलों में कठोर दंड का प्रावधान करने वाले विधेयक मामले पर खुशी जताई है। कहा कि यह विधेयक जल्द ही संसद में पारित होकर लागू होगा। वहीं, बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने मे कोई कसर नहीं छोडे़गी। किसी भी साजिश को विफल करने के लिए सरकार सक्षम है। वह लगातार नए नियम और कानून लागू कर रही है। सरकार की ओर से उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें।
यह भी पढ़ें : छात्रों को सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए उकसाया जा रहा ; संजय निषाद
अन्य प्रमुख खबरें
-
बीजेपी नेताओं का दावा, सभी 11 एमएलसी सीटों पर जीत रहे प्रत्याशी
2026-10-23
-
UP विधान परिषद चुनाव: दोपहर 12 बजे तक 24.09% मतदान दर्ज
2026-10-23
-
UP, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विप की 28 सीटों के लिए मतदान जारी
2026-10-23
-
आजम खान से मिले अखिलेश यादव, 2027 के चुनाव पर हुई चर्चा
2026-10-22
-
यमुना पुनरुद्धार परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन और शिलान्यास
2026-10-22
-
श्रीनगर, देहरादून और रुद्रपुर में ‘पदयात्राओं’ की घोषणा; कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ पर उठाए सवाल
2026-10-22
-
देश में हुई थी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश, अंतरराष्ट्रीय सत्ता परिवर्तन नेटवक से कथित संबंधों की जांच की मांग
2026-10-22
-
अमितशाह ने कहा, भाजपा सरकार में नहीं थी, तब भी कांग्रेस चुनाव हारती थी
2026-10-22
-
Andhra Pradesh: निकाय चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज
2026-10-22
-
बुजुर्गों ने भी दिखाया चुनाव में उत्साह, 104 पंचायत समितियां सक्रिय
2026-10-22
-
अमित शाह के जन्मदिन पर PM मोदी और CM योगी ने दी बधाई
2026-10-22
-
बीजेपी को जनता का पूरा समर्थन, 2017 से बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा
2026-10-21
-
यूपी में 2027 में भाजपा बनाएगी बहुमत की सरकार: केशव मार्य
2026-10-21
-
कांग्रेस ने शुरू की यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियां
2026-10-21
-
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण
2026-10-19