आरएलडी केंद्रीय संसदीय बोर्ड की पहली बैठक में यूपी चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
खबर सार :-
राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने आगामी चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए अपने नवगठित केंद्रीय संसदीय बोर्ड की पहली बैठक 8 जुलाई को बुलाई है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने आगामी चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए अपने नवगठित केंद्रीय संसदीय बोर्ड की पहली बैठक 8 जुलाई को बुलाई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि आने वाले चुनावों, विशेषकर उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों के मद्देनजर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण होगी। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के कमेटी रूम में आरएलडी केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष केसी त्यागी करेंगे। बैठक में आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी समेत संसदीय बोर्ड के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।
प्रदेश में चुनावी माहौल धीरे-धीरे बनना शुरू हो गया
पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति, उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने और विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। चूंकि उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल धीरे-धीरे बनना शुरू हो गया है, इसलिए पार्टी संगठन को सक्रिय करने और बूथ स्तर तक तैयारी मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा सकता है। गौरतलब है कि आरएलडी ने हाल ही में 16 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय बोर्ड का गठन किया है। अनुभवी नेता और पूर्व सांसद केसी त्यागी को इसका अध्यक्ष बनाया गया है।
बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष केसी त्यागी करेंगे
पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बोर्ड के गठन को संगठन और संसदीय रणनीति को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया था। आरएलडी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और उत्तर प्रदेश की बिजनौर तथा बागपत सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी अब आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने में जुटी हुई है। केसी त्यागी लंबे समय से समाजवादी राजनीति से जुड़े रहे हैं और संसदीय मामलों के जानकार तथा कुशल राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में उनकी पहचान रही है। इस वर्ष मार्च में जनता दल (यूनाइटेड) छोड़ने के बाद उन्होंने आरएलडी का दामन थामा था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
शिक्षा मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा, अब होगा उपवास
2026-07-18
-
2026-07-17
-
2026-07-17
-
राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम की तैयारी में हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
2026-07-17
-
परिसीमन बिल पर संजय राऊत ने तोड़ी चुप्पी, बोले- विपक्ष करेगा विरोध
2026-07-16
-
2026-07-16
-
Koel Mallick Resigns: TMC को एक और तगड़ा झटका, राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने दिया इस्तीफा
2026-07-16
-
परिसीमन विधेयक पर खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
2026-07-16
-
स्वच्छता सर्वेक्षण: अधिकारियों को सुबह 6 बजे से फील्ड में रहने के निर्देश
2026-07-16
-
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दिल्ली हाईकोर्ट चिंतित, रोजाना मेडिकल जांच के दिए निर्देश
2026-07-16
-
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी!, प्रबंधन को 15 दिन का नोटिस
2026-07-16
-
बूथ संगठन है भाजपा की जीत का आधार !
2026-07-16
-
2026-07-16
-
भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण और चिप डिजाइन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
2026-07-15
-
6 बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, बोले- भागे हुए लोगों के लिए सर्वाइव करना आसान नहीं
2026-07-15