पैलेट गन मामले में घायल छात्र साहिल को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी, दिया धरना, FIR की मांग
खबर सार :-
जंतर-मंतर प्रदर्शन में पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचाब को साथ लेकर राहुल गांधी संसद मार्ग थाने पहुंचे। FIR और जांच की प्रगति को लेकर पुलिस से जवाब मांगा। राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर सरकार और पुलिस से जवाबदेही तय करने की मांग उठाई थी।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को नई दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। वह जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के दौरान छात्रों पर कथित पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर चल रही जांच की प्रगति जानने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे थे। राहुल गांधी अपने साथ पैलेट गन से घायल हुए छात्र साहिल लोचाब को भी लेकर पहुंचे।
कार्रवाई और जांच को लेकर उठाए सवाल
राहुल गांधी पहले कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन गए। इसके बाद वह सीधे संसद मार्ग थाने स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ साहिल लोचाब भी मौजूद थे। राहुल गांधी का कहना था कि छात्रों पर पैलेट फायरिंग के मामले में अब तक जांच कहां तक पहुंची है और पुलिस ने इस संबंध में क्या कार्रवाई की है, इसकी जानकारी ली जाए। डीसीपी कार्यालय में नई दिल्ली के डीसीपी के अलावा ज्वाइंट सीपी भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों के सामने मामले में कार्रवाई और जांच की स्थिति को लेकर सवाल उठाए। उनका मकसद यह जानना था कि 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों के घायल होने के मामले में पुलिस ने अब तक क्या कदम उठाए हैं।
धरने पर बैठे राहुल गांधी
डीसीपी कार्यालय से बाहर आने के बाद राहुल गांधी पीड़ित परिवार के साथ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में धरने पर बैठ गए। मौके पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वह इसी शिकायत को दर्ज कराने के लिए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचे थे।
हालांकि, पुलिस की ओर से कहा गया कि शिकायतकर्ता की तरफ से शिकायत दी गई है, जबकि राहुल गांधी शिकायतकर्ता नहीं हैं। नई दिल्ली डीसीपी सचिन शर्मा की ओर से राहुल गांधी से लगातार बातचीत की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 20 जुलाई को दर्ज हुए सभी मामलों की जांच क्राइम ब्रांच के पास है। शिकायतकर्ता को भी यह जानकारी दे दी गई है कि संबंधित मामलों की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि नई शिकायत को भी क्राइम ब्रांच को भेजा जाएगा।
अमित शाह और उनकी दिल्ली पुलिस
— Congress (@INCIndia) August 21, 2026
दोषियों को बचा नहीं सकती
FIR दर्ज करो
साहिल को न्याय दो pic.twitter.com/0Phw8cWdDx
कौन हैं साहिल लोचाब?
साहिल लोचाब दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र हैं। वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में मदद करने के लिए पार्ट-टाइम कार भी चलाते हैं। साहिल एसएससी दिल्ली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और 2024-25 में हुए पेपर लीक से प्रभावित छात्रों में शामिल रहे हैं। 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर आयोजित 'संसद मार्च' में साहिल भी शामिल हुए थे। वह पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसी दौरान हुई पुलिस कार्रवाई में वह कथित तौर पर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहुल गांधी पहले भी उठा चुके हैं मामला
राहुल गांधी इससे पहले भी साहिल लोचाब को मीडिया के सामने लाकर इस मामले को उठा चुके हैं। उन्होंने दावा किया था कि 20 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सुरक्षा बलों की ओर से पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। राहुल गांधी ने कहा था कि साहिल तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस की कथित कार्रवाई में उनकी एक आंख गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।
अब राहुल गांधी के घायल छात्र साहिल को साथ लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचने और धरने पर बैठने से मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। एक तरफ राहुल गांधी एफआईआर दर्ज करने और मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि 20 जुलाई से जुड़े मामलों की जांच क्राइम ब्रांच के पास है और नई शिकायत भी उसी जांच एजेंसी को भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ेंः-जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP टीम से मारपीट, गरमाया मामला
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूपी में 2027 की चुनावी तैयारी हुई तेज, विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
2026-09-06
-
डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल नियुक्त
2026-09-06
-
‘पाठशाला पुकारे’ अभियानः ओम प्रकाश राजभर ने बोला अखिलेश यादव पर हमला
2026-09-05
-
‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान मामले में उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ FIR
2026-09-05
-
किसान कर्ज माफी पर सियासत तेज, कर्ज माफी और राहत की मांग
2026-09-05
-
बंगाल में फिल्मों की शूटिंग पर निर्माताओं को मिलेगी 30 प्रतिशत सब्सिडी
2026-09-04
-
पश्चिम बंगाल में 25 करोड़ का फिल्म सेंटर बनवाने में मिथुन चक्रवर्ती रहेंगे सरकारी सलाहकार
2026-09-04
-
Jantar Mantar CJP Protest: सीजेपी नेताओं ने दिल्ली पुलिस की एक्शन की मांग
2026-09-04
-
अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर भड़के अनिरुद्धाचार्य, जौहर सीन वाला बयान है कारण
2026-09-04
-
भाजपा पर बरस रहे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे
2026-09-03
-
सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, अरविंद केजरीवाल ने साधा केंद्र पर निशाना
2026-09-03
-
मायावती ने आकाश आनंद को नहीे दी बड़ी जिम्मेदारी, बैठक में बताया बड़ी वजह
2026-09-03
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय में तोड़फोड़, भाजपा पर लगाया आरोप
2026-09-03
-
जम्मू-कश्मीर में एनसी और भाजपा आमने-सामने, टकराव के हालात बने
2026-09-02
-
यूपी के आउटसोर्स कार्मिकों को सीएम का तोहफा, वेतन भी बढ़ाया
2026-09-02