प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
खबर सार :-
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के प्रथम चरण में इंडोनेशिया पहुंचे हैं। इंडोनेशिया पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
खबर विस्तार : -
जकार्ता, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के प्रथम चरण में इंडोनेशिया पहुंचे हैं। इंडोनेशिया पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वो छह जुलाई को रामायण का कठपुतली मंचन देख कर खासे प्रभावित हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने रामायण पर केंद्रित वेयांग कुलित की इस प्रस्तुति की खासतौर पर प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, '' इंडोनेशिया की बहुमूल्य छाया कठपुतली परंपरा वेयांग कुलित का मनमोहक प्रदर्शन देखा, जिसने रामायण की कालजयी कहानी को जीवंत कर दिया। यह एक मार्मिक अनुस्मारक था कि कैसे हमारी साझा सभ्यतागत विरासत अपने शाश्वत मूल्यों को संरक्षित करते हुए, सुंदर स्थानीय अभिव्यक्तियों को लेते हुए, समुद्र और पीढ़ियों के पार यात्रा करती रही है। प्रदर्शन के लिए टीम, जिसे गणेश के नाम से जाना जाता है, को मेरी बधाई। ''
प्रधानमंत्री ने पोस्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम का जिक्र किया
प्रधानमंत्री ने अलग-अलग पोस्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शृंखला का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ''विहारा धर्म रत्न ग्रुप के कलाकारों की 'होमेज टू द ट्रिपल जेम 'की प्रस्तुति असाधारण रही। इसमें भगवान बुद्ध की शाश्वत शिक्षाओं और 'ट्रिपल जेम ' में निहित गहरे मूल्यों की झलक मिलती है। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि इंडोनेशिया के लोग बौद्ध धर्म की समृद्ध विरासत को इतने जोश के साथ संजो रहे हैं और उसका जश्न मना रहे हैं। ''
उन्होंने कहा, ''जकार्ता में मुझे समन्वय समूह की भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति देखने का सुखद अनुभव मिला। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि इन अनमोल परंपराओं को इतनी निष्ठा और उत्कृष्टता के साथ संजोया और प्रस्तुत किया जा रहा है। '' प्रधानमंत्री ने लिखा, जकार्ता में भारतीय समुदाय से मिले गर्मजोशी भरे स्वागत से वो बहुत प्रभावित हुए। लोगों का स्नेह और भारत की प्रगति के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04
-
पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक हैं BJP की राज्यसभा की उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने की रविवार को घोषणा
2026-10-04
-
मायावती ने की उत्तराखंड चुनाव तैयारियों की समीक्षा, लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
2026-10-04
-
'बात सीटों की नहीं, जीत की है, सीट-शेयरिंग पर अखिलेश का साफ संदेश
2026-10-04
-
ECI के विरोध में मुंबई में आज मार्च, ठाकरे बंधु करेंगे नेतृत्व
2026-10-04
-
सपा ने बदले गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा के प्रत्याशी
2026-10-03
-
राहुल गांधी ने की डिजिटल पहल की शुरुआत, लोगों से जुड़ने की अपील
2026-10-03
-
विपक्ष को punjab में करारा जवाब देने की तैयारी, PM आज दिल्ली में देंगे training
2026-10-03
-
शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को भाजपा ने बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’
2026-10-03
-
आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कांग्रेस ने बनाया UP का प्रदेश अध्यक्ष
2026-10-02
-
यूपी के मंत्री एके शर्मा ने किया श्रमदान, शहीदों को दी श्रृद्धांजलि, ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संकल्प
2026-10-02
-
मप्रः दूषित पानी, जहरीली शराब और बच्चों की मौतों पर जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा जवाब
2026-10-02