UP Assembly Elections 2027: यूपी आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, मायावती का ब्राह्मण कार्ड, 2007 वाले फॉर्मूले पर लौटेगी BSP?
खबर सार :-
बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमों मायावती यूपी के आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी प्रमुख ने अपनी मंशा जाहिर कर ब्राम्हणों को उम्मीदवार बनाने की बात कही है।
खबर विस्तार : -
UP Assembly Elections 2027: बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमों मायावती इन दिनों आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में लगी हैं। पार्टी प्रमुख ने एक बार फिर ब्राम्हण मतदाताओं पर नजर बनाए हुए हैं। मायावती ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए ब्राम्हणों को उम्मीदवार बनाने की बात कही है।
UP Assembly Elections 2027: बीएसपी की ब्राम्हणों को प्राथमिकता, समाजवादी पार्टी में खलबली- बीएसपी सुप्रीमों मायावती
बीएसपी ने इसकी शुरुआत उस समय की है, जब विपक्षी समाजवादी पार्टी पीडीए समीकरण के सहारे चुनावी रणनीति बना रही है और एनडीए भी पिछड़े वर्गों को साधने में जुटी है। ऐसे समय में बीएसपी ने एक बार फिर अपने पुराने सामाजिक समीकरण वाले फॉर्मूले पर भरोसा जताया है। इसी रणनीति की बदौलत बीएसपी 2007 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आई थी। मायावती ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उच्च जातियों और खास तौर पर ब्राम्हण समुदाय को अपनी पार्टी से जोड़ने और उन्हें विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने के बारे में बात की है। उन्होंने आगे कहा कि बीएसपी के ब्राम्हणों को प्राथमिकता दे रही है इस बात से समाजवादी पार्टी में खलबली मच गई है।
UP Assembly Elections 2027: ब्राह्मण समाज से पूर्ण बहुमत की सरकार की स्वाभाविक संभावना- मायावती
मायावती ने अपने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा, 'बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जब से अपर कास्ट समाज और उसमें से खासकर ब्राह्मण समाज को बीएसपी में जोड़ने को ध्यान में रखकर, पार्टी का उम्मीदवार बनाना शुरू किया है, तब से सभी विरोधी पार्टियों में और खासकर समाजवादी पार्टी में नींद उड़ा देने वाली बेचैनी देखने को मिल रही है। सन 2007 की तरह आगामी चुनाव में ब्राह्मण समाज के योगदान से बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की स्वाभाविक संभावना प्रतीत होती है।'
UP Assembly Elections 2027: ब्राह्मण समाज का हित बीएसपी में ही सुरक्षित - मायावती
उन्होंने आगे लिखा, 'वैसे भी यह सर्वविदित है कि यूपी जैसे विशाल आबादी वाले प्रदेश में अपर कास्ट में से खासकर ब्राह्मण समाज का हित बीएसपी में ही सुरक्षित है। अपने ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत, नीयत और नीति को बहुजन समाज पार्टी ने पहले पार्टी स्तर पर अमल करके और फिर सरकार बनने पर भी उन्हें भरपूर आदर-सम्मान के साथ-साथ हर स्तर पर पूरी-पूरी भागीदारी देकर यह साबित भी कर दिया है। जबकि दूसरी पार्टियों की सरकारों में इस वर्ग के लोग पिछले काफी समय से अपने आपको काफी उपेक्षित, असुरक्षित व ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।'
ये भी पढ़ें: Shiv sena Split : शिवसेना UBT में फूट! उद्धव ठाकरे को झटका, शिंदे गुट में जा सकते हैं सांसद
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04