ममता बनर्जी की रैली में हंगामा, भीड़ के बीच अपने ही कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़
खबर सार :-
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ममता बनर्जी की एक रैली के दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया। भीड़ को अनियंत्रित होते देख टीएमसी सुप्रीमों ने अपना आपा खो दिया और अपने एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया।
खबर विस्तार : -
Mamata Banerjee Rally Slap Video: पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दरिंदगी और हत्या के विरोध में टीएमसी द्वारा रैली निकाली गई थी, लेकिन इस दौरान भीड़ काफी बढ़ गई और अफरा तफरी की स्थिति बन गई। भीड़ को बेकाबू होता देख ममता बनर्जी ने अपने ही कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। इसका घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रह है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता को ममता ने जड़ा थप्पड़
पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में बुधवार को नाबालिग बच्ची के साथ रेप और मर्डर के के विरोध में टीएमसी द्वारा एक रैली निकाली जा रही थी। इस रैली का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ममता बनर्जी ने एक आदमी को भीड़ के बीच थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल रैली के दौरान उन पर अंडे फेंके गए और रैली में चोर-चोर के नारे भी लगाए गए, जिससे ममता अपना आपा खो बैठीं और अपने ही कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। बरुईपुर में हुए नाबालिग से रेप-मर्डर के विरोध में टीएमसी ने विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इसके लिए कोर्ट से मंजूरी भी मिली थी, जिसके बाद जुलूस बालीगंज आउटपोस्ट से दक्षिण कोलकाता में हाजरा क्रॉसिंग की ओर जाने लगा। जैसे ही रैली आगे बढ़ने लगी, लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाने शुरु कर दिए। कुछ सूत्रों के मुताबिक इस बीच बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।
ममता पर बरसे केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार
इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि सत्ता के हाथ से जाने के बाद ममता बनर्जी मानसिक रुप से भ्रमित हो गई हैं। इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने रैली के दौरान अपना आपा खो दिया। उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी अभी तक यह स्वीकार नहीं कर पा रही हैं कि बंगाल के सीएम पद उनके हाथ से जा चुका है। इस बीच कालीघाट स्थित अपने आवास से बाहर आने के बाद ममता बनर्जी सुरक्षा कर्मियों पर भड़क उठीं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना करते हुए बरुईपुर में प्रदर्शनकारियों को दंगाई का नाम दे दिया।
ममता ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
ममता बनर्जी का कहना था कि यह जुलूस उन्होंने हाई कोर्ट की अनुमति से निकाला है। हर किसी को लोकतंत्र का समान अधिकार है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के गुंडे उनके घर के सामने घूम रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे डराया गया है। सरकार ठीक से चलाओ। ममता बनर्जी ने इस पर लिखा, ''मैं बीजेपी को दोष नहीं देती। पुलिस इसके लिए जिम्मेदार है। सुरक्षा देना उनकी जिम्मेदारी थी। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को जुलूस में शामिल होने की इजाजत क्यों दी। कानून कहां है। उत्तर प्रदेश में और ज्यादा अशांति है। यह अदालतर की अवमानना के बराबर है। हम इसकी निंदा करते हैं।''
ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
टीएमसी नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हमें नजरबंद किया है। पुलिस हर समय हम पर नजर बनाए हुए है। ममता ने आगे कहा कि उनके हाथ वाले माइक्रोफोन छीन लिए गए हैं। सुबह के 6 बजे डीजे बजाकर काफी शोर-शराबा किया जा रहा है। उनका कहना है कि मेरे घर से लेकर बालीगंज आउटपोस्ट तक किराए के गुंडे लाकर हंगामा करा रहे हैं। उन्होंने लड़कियों के साथ बदसलूकी होने का भी आरोप लगाया है। ममता उन लड़कियों को बचाने के लिए घर से बाहर गई, जहां उन्होंने उनके गाल और छाती से खून बहते देखा है। उन्होंने तीखा प्रहार करता हुए कहा कि क्या बंगाल की जनता यही चाहती थी। हम चाहते हैं कि बलात्कार की घटनाएं कम हों। अत्याचार कम हो।
ये भी पढ़ें: बरुईपुर रेप-मर्डर केस: पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचीं सयानी घोष का विरोध, लोगों ने लगाए नारे
अन्य प्रमुख खबरें
-
UGC NET पेपर लीक का दावा: राहुल गांधी बोले- 2.5 लाख रुपये में बेचा गया प्रश्नपत्र, NTA पर उठे सवाल
2026-07-09
-
नीतीश के नेतृत्व वाली JDU की नई टीम का ऐलान, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
2026-07-08
-
बरुईपुर रेप-मर्डर केस: पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचीं सयानी घोष का विरोध, लोगों ने लगाए नारे
2026-07-08
-
अल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट: शिवराज सिंह
2026-07-08
-
चंपत राय जांच में कर रहे सहयोग: निरंजन ज्योति
2026-07-08
-
आरएलडी केंद्रीय संसदीय बोर्ड की पहली बैठक में यूपी चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
2026-07-07
-
Bankipur By-election:प्रशांत किशोर के समर्थन में उतरे ‘बिहारी बाबू’, बिहार की राजनीति में हलचल तेज
2026-07-07
-
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
2026-07-07
-
2026-07-06
-
2026-07-06
-
2026-07-06
-
सुप्रीम कोर्ट करूर भगदड़ मामले में डीएमके की याचिका पर सुनवाई को तैयार
2026-07-06
-
2026-07-06
-
बरुईपुर रेप कांड पर ममता का हाउस अरेस्ट का आरोप, अभिषेक ने बीजेपी पर साधा निशाना
2026-07-06
-
2026-07-06