RJD में बढ़ी अंदरूनी कलह, हरेलाल यादव के निष्कासन पर रोहिणी आचार्य भड़कीं, पार्टी नेतृत्व पर साधा निशाना
खबर सार :-
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सारण के राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव के पार्टी से निष्कासित होने पर विरोध जताया है। उन्होंने पार्टी के नेतृत्वकर्ता और वरिष्ठ नेताओं पर जुबानी प्रहार किया है।
खबर विस्तार : -
Rohini Acharya: बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। हरेलाल यादव को राष्ट्रीय जनता दल से निष्कासित कर दिया गया है। खबर है कि उन्होंने पार्टी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और अनुशासन के उल्लंघन के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद से पार्टी के भीतर काफी विवाद शुरु हो गया। इस पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नाराजगी जताई है।
पार्टी के प्रवक्ता हरेलाल यादव के निष्कासन पर भड़कीं रोहिणी आचार्य
बिहार की सियासत में इन दिनों बड़ी हरकत नजर आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख नेता और पार्टी के प्रवक्ता हरेलाल यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक उन पर आरोप है कि पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और अनुशासन का उल्लंघन किया है। हालांकि इस निष्कासन के बाद पार्टी में काफी विवाद भी शुरु हो गया। इसी सिलसिले में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पार्टी के नेतृत्वकर्ता और वरिष्ठ नेताओं पर बरसते नजर आ रही हैं। उन्होंने इस निष्कासन का जमकर विरोध किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उनका कहना है कि यह फैसला गलत है। इतने वरिष्ठ नेता को पार्टी से बाहर करना नासमझी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हरेलाल यादव पर लगाए गए इल्जाम वास्तविकता से ज्यादा राजनीतिक हैं।
सच बोलने वाले और ईमानदारी से काम करने वालों के लिए कोई जगह नहीं
रोहिणी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अब पार्टी में सच बोलने वाले और ईमानदारी से काम करने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने हरेलाल यादव पर लगाए सभी आरोपों को झूठा बताया। रोहिणी ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह उन लोगों की कार्रवाई है, जो खुद पार्टी को हर दिन कमजोर कर रहे हैं और संगठन के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ''क्या पार्टी की भलाई के लिए सच बोलने, पार्टी के लिए मजबूती एवं ईमानदारी से काम करने वालों के लिए अब जगह नहीं बची है राष्ट्रीय जनता दल में अनुशासनहीनता के झूठे आरोप गढ़ कर सारण के प्रवक्ता श्री हरेलाल यादव का 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासन उन लोगों के द्वारा की गयी दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई है, जो पार्टी को लगातार कमजोर कर रहे हैं, पार्टी में रहते हुए पार्टी और संगठन के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।''
क्या पार्टी की भलाई के लिए सच बोलने , पार्टी के लिए मजबूती एवं ईमानदारी से काम करने वालों के लिए अब जगह नहीं बची है राष्ट्रीय जनता दल में ? . अनुशासनहीनता के झूठे आरोप गढ़ कर सारण के प्रवक्ता श्री हरेलाल यादव का छहः वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासन उन लोगों के द्वारा की गयी…
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) July 8, 2026
उन्होंने आगे कहा, ''संजय यादव या उसके ही जैसे लोगों पर सवाल उठाने वालों पर ही अगर कार्रवाई करनी है, तो सबसे पहले मुझ पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटाएं। मैं आज भी पार्टी में हूं और पार्टी को संजय यादव, रमीज, सुनील सिंह जैसे लोगों के चुंगल से छुड़ाने के लिए लगातार अपनी आवाज उठा रही हूं और उठाती रहूंगी। मैं लालू जी की बेटी हूं, कभी गलत के सामने घुटने नहीं टेकूंगी और मेरा साथ देने वाले लोग भी किसी निष्कासन की कार्रवाई की परवाह किए बिना मेरे साथ मजबूती से खड़े ही रहेंगें।''
ये भी पढ़ें: Bihar politics : पार्टी टूटने के आरजेडी का दावे ने जदयू की उड़ाई नींद
अन्य प्रमुख खबरें
-
ओडिशा में 12 घंटे का बंद, ट्रेन और ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रभावित
2026-10-08
-
नितिन नवीन की कांग्रेस पर टिप्पणी, ये लोग अराजकतावादी सोच वाले हैं, सिर्फ जहर घोलना जानते हैं
2026-10-08
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04