Bihar politics : पार्टी टूटने के आरजेडी का दावे ने जदयू की उड़ाई नींद
खबर सार :-
Bihar politics : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो गई है। आरजेडी ने दावा किया है कि जेडीयू के लगभग दो दर्जन विधायक वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी से नाराज़ होकर पार्टी छोड़ सकते हैं। हालांकि, जेडीयू ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे आरजेडी की बौखलाहट करार दिया है।
खबर विस्तार : -
Bihar politics : बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव के कदमों की आहट मिलते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो रही है। हाल ही में आरजेडी ने एक ऐसा दावा किया है जिसने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अंदर खलबली मचा दी है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बयान जारी कर कहा है कि जेडीयू के लगभग दो दर्जन विधायक जल्द ही पार्टी का दामन छोड़ सकते हैं।
Bihar politics : जेडीयू विधायकों में भारी नाराजगी- आरजेडी
आरजेडी का कहना है कि वोटर लिस्ट में संशोधन को लेकर जेडीयू विधायकों में भारी नाराजगी है। तिवारी का मानना है कि इस प्रक्रिया में हर विधानसभा क्षेत्र से करीब 25-30 हजार वोट कम हो गए हैं। तिवारी ने दावा किया कि इन विधायकों को आने वाले चुनावों में अपनी हार का डर सताते लगा है। अपनी संभावित हार को देखते हुए इनमें आक्रोश पनप रहा है। आरजेडी का यह भी कहना है कि गरीब और वंचित वर्ग के वोटरों के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। इस पर नीतीश कुमार की चुप्पी ने विधायकों की नाराजगी को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
आरजेडी का दावा है कि ये सभी विधायक महागठबंधन का हिस्सा बनेंगे, क्योंकि उन्हें विश्वास है कि अगली सरकार महागठबंधन की बनने जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने पर स्पष्टीकरण मांगा और आयोग पर डबल इंजन की सराकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।
Bihar politics : जेडीयू का पलटवारः आरजेडी पहले अपना घर संभाले
जेडीयू ने आरजेडी के इस दावे को तुरंत खारिज कर दिया। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने आरजेडी को सलाह दी कि वह पहले अपनी पार्टी की स्थिति देखे। उन्होंने कहा कि आरजेडी में कभी भी भगदड़ मच सकती है। आरजेडी को खुद के बारे में ही नहीं पता कि कौन सा नेता कब पार्टी छोड़कर चला जाए।
रंजन ने कहा कि वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान की सफलता से आरजेडी बौखला गई है। उन्हें अपनी हार साफ नजर आ रही है, इसलिए वे ऐसे झूठे दावे कर रहे हैं। उन्होंने यह भी तंज कसा कि जिस तेजस्वी यादव को यह नहीं पता कि उनका खुद का नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, उनकी पार्टी ऐसे मनगढ़ंत दावे करने में सबसे आगे रहती है। उन्होंने आरजेडी को सलाह दी कि वे हार स्वीकार कर लें और इस तरह के दावों से जनता को गुमराह न करें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06