UP Politics: अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले-2027 का चुनाव तय करेगा यूपी का भविष्य
खबर सार :-
हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को भ्रष्टााचार, कानून व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया को लेकर हमला बोला है।
खबर विस्तार : -
UP Politics: यूपी आगामी चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ी बात कही है। आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे सपा प्रमुख ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए चंदा चोरी, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, कानून व्यवस्था, चुनावी प्रक्रिया और विकास कार्यों सहित कई मुद्दों पर सरकार पर तंज कसा है।
UP Politics: वन नेशन, वन इलेक्शन पर सवाल- अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनावी मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि भाजपा, “वन नेशन, वन इलेक्शन” का जिक्र करती है, लेकिन उचित समय पर प्रधानी चुनाव तक नहीं करा पा रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार एक साथ चुनाव कराने की बात करती है तो स्थानीय चुनाव और पंचायत चुनाव में देरी क्यों हो रही है। हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल चुनाव और उत्तर-प्रदेश के उपचुनाव की जीत पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने की इन दोनों जगहों की जीत को लेकर लोकतंत्र में गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनका मकसद किसी को डराना नहीं है बल्कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए आगाह करना है। उनका कहना है कि अगर लोकतंत्र संस्थाओं को मजबूत नहीं किया गया तो भविष्य में लोगों के मताधिकार पर इसका असर पड़ेगा।
UP Politics: 2027 का चुनाव, उत्तर प्रदेश का आखिरी चुनाव- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने आगे कहा, 'अगर 2027 में भाजपा चुनाव जीतती है तो वह चुनाव उत्तर प्रदेश का आखिरी चुनाव होगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश में कोई चुनाव नहीं होगा, आप लोग वोट देने के अधिकार से वंचित हो जाएंगे।' उन्होंने आगामी चुनाव में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं और कहा कि 2027 के चुनाव में चनता भाजपा को जबाव देगी। उन्होंने दावा किया कि अगर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन रही है तो आजमगढ़ सहित पूरे प्रदेश में विकास के कार्य प्रगतिशील होंगें। इसके साथ ही उन्होंने रोजगार के नए अवसर, किसानों की सुविधा और सड़कों व हाईवे को विश्वस्तर पर निर्माण कराने की बात की।
UP Politics: पलायन को रोकने के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी सपा- अखिलेश यादव
उन्होंने पलायन को लेकर कहा कि आजमगढ़ के लोग बड़ी संख्या में दूसरे देशों में रहने के लिए मजबूर हैं। रोजगार के लिए बाहर रहने वाले लोग इस बात को बखूबी समझ सकते हैं कि विकसित क्षेत्रों में और यूपी के कई हिस्सों में कितना अंतर है। सपा उस अंतर को खत्म करने और प्रदेश के विकास को नई दिशा देने का काम करेगी। अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका कंट्रोल कोई और करता है। इसके साथ ही उन्होंने 2027 चुनाव पर पीडीए के साथ उतरने के संकेत दिए।
ये भी पढ़ें: UP Politics: अखिलेश के साथ गठबंधन पर कांग्रेस का बड़ा बयान, नए प्रभारी ने बताई रणनीति
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04