UP Politics: अखिलेश के साथ गठबंधन पर कांग्रेस का बड़ा बयान, नए प्रभारी ने बताई रणनीति
खबर सार :-
यूपी में आगामी चुनाव को लेकर हलचल तेज होती नजर आ रही है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा फेर-बदल किया है। पार्टी की तरफ से राजेंद्र पाल गौतम ने को नया प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर बड़ी बात कही है।
खबर विस्तार : -
UP Politics: उत्तर-प्रदेश के आगामी चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टियां रणनीतिक योजना बनाकर चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। ऐसे में कांग्रेस की तरफ से बड़ा संगठन फेरबदल हुआ है। पार्टी के नए प्रभारी के रुप में राजेंद्र पाल को नियुक्त किया गया है। इससे पहले इस पद पर अविनाश पांडे आसीन थे।
UP Politics: हम लोग गांव-गांव तक संगठन खड़ा कर देगें- राजेंद्र पाल गौतम
कांग्रेस यूपी आगामी चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में है। पार्टी के नए प्रभारी राजेंद्र पाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस के यूपी में गठबंधन को लेकर बड़ी बात कही है। यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "सपा के साथ गठबंधन को लेकर सारा फैसला आलाकमान करेगा। 1 महीने के अंदर हम लोग गांव-गांव तक संगठन खड़ा कर देगें। क्षेत्रीय पार्टी को एकजुट होकर इंडिया गठबंधन को मजबूत करना होगा। क्षेत्रिय पार्टियों को टुकड़ों-टुकड़ों में नहीं रहना होगा। उन्होंने आगे कहा, "पुरे यूपी का हम दौरा करेगें और संगठन को मजबूत करेगें। यूपी में कांग्रेस का सारा गुट खत्म होगा।"
UP Politics: पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगें - राजेंद्र पाल गौतम
राजेंद्र पाल ने यूपी कांग्रेस में गठबंधन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने गुटबाजी को खत्म करने के बारे में भी बात की। कांग्रेस प्रभारी के इस स्टेटमेंट के बाद राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चाएं हो रही हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वह पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगें और विपक्ष को हराने का हर संभव प्रयास करेंगें। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। बता दें कि हाल ही में उन्हें यह पद सौंपा गया है। इसके पहले उन्होंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री के पद पर कार्यभार संभाला था।
UP Politics: कांग्रेस को फिर से मजबूत किया जाए- राजेंद्र पाल गौतम
राजेंद्र पाल गौतम सितंबर 2024 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके पहले इस पद पर आसीन रहे अविनाश पांडे राजस्थान और झारखंड में प्रभारी का कार्यभार संभाल चुके हैं। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा, "मेरा मकसद यही है कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर से मजबूत किया जाए और बीजेपी की बहुजन विरोधी सरकार को सत्ता से बाहर किया जाए। मैं इसी मकसद से काम करुंगा।''
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04