Winter Season Helth Tips: शिशिर ऋतु यानी दिसंबर से मध्य फरवरी तक का समय ठंड, शुष्क हवाओं और कम तापमान का होता है। यह मौसम शरीर की पाचन शक्ति को बढ़ाता है, लेकिन साथ ही सर्दी-जुकाम, जोड़ों के दर्द और त्वचा संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ा देता है। ऐसे में आयुर्वेद के अनुसार दिनचर्या और आहार अपनाकर न सिर्फ खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है, बल्कि इम्युनिटी भी मजबूत की जा सकती है।
आयुर्वेद के अनुसार शिशिर ऋतु में शरीर की अग्नि यानी पाचन शक्ति तेज होती है। यदि सही समय पर पौष्टिक और गर्म भोजन न मिले, तो यह शक्ति कमजोर भी पड़ सकती है। इसलिए इस मौसम में संतुलित दिनचर्या अपनाना बेहद जरूरी माना गया है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी शिशिर ऋतु में स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेदिक उपायों को अपनाने की सलाह देता है।
शिशिर ऋतु में भारी लेकिन पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी जाती है। दलिया, खिचड़ी, बाजरा, तिल, गुड़, सूखे मेवे और सूप जैसे गर्म खाद्य पदार्थ शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। ये ठंड से बचाव के साथ-साथ ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।
गर्म कपड़े पहनना, सिर और कान ढंकना, बाहर जाते समय मुंह-नाक ढकना और कमरे को ज्यादा ठंडा न होने देना जरूरी है। स्टीम लेना और गर्म पानी से गरारे करना भी सर्दी-जुकाम से बचाव में मददगार होता है।

इस मौसम में शरीर को गर्म और ऊर्जावान रखने के लिए कुछ आदतें अपनानी चाहिए।
संतुलित और समय पर भोजन करें: मीठा, खट्टा और नमकीन स्वाद वाला भोजन लें। यह शरीर को ऊर्जा देता है।
दूध और दुग्ध उत्पाद शामिल करें: घी, दही, पनीर और दूध शरीर की गर्माहट बनाए रखते हैं।
शहद का सेवन करें: गुनगुने पानी के साथ शहद लेने से पाचन सुधरता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
तेल मालिश अपनाएं: रोजाना सरसों या तिल के तेल से अभ्यंग करने से जोड़ों का दर्द कम होता है और त्वचा स्वस्थ रहती है।
व्यायाम और योग करें: सुबह हल्की सैर, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और योगासन शरीर को सक्रिय रखते हैं।
गर्म पानी का उपयोग करें: नहाने और पीने के लिए गुनगुना पानी फायदेमंद होता है।

अन्य प्रमुख खबरें
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल