13 सरकारी संस्थानों में 855 नई नर्सिंग की सीटें बढ़ेंगी
खबर सार :-
राज्य में नर्सिंग शिक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए तमिलनाडु सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकारी नर्सिंग संस्थानों में इन सीटों को बढाया जाएगा।
खबर विस्तार : -
चेन्नई। राज्य में नर्सिंग शिक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए तमिलनाडु सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकारी नर्सिंग संस्थानों में इन सीटों को बढाया जाएगा। सरकार ने फैसला किया है कि कुल सीटें 796 हैं। अब यह बढ़ाकर 1,651 कर दिया जाएगा। स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में कुल 855 नई सीटें बढाने से सरकार का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इससे नर्सिंग की समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।
सरकार यह विस्तार खास योजना का हिस्सा मान रही
राज्य सरकार यह पहल कर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित नर्सिंग पेशेवरों को उपलब्ध कराएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए सस्ती और सरल नर्सिंग शिक्षा सुनिश्चित होगी। सरकार यह विस्तार खास योजना का हिस्सा मान रही है। इसके अंतर्गत सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के साथ एलाइड हेल्थ एजुकेशन का ढांचा और मजबूत होगा। जिन प्रस्तावों को मंजूरी दी है, उसमें चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (डीएमई एंड आर) शामिल है।
नर्सिंग में ज्यादा सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी
जो सीटें बढाई जानी हैं, उनके लिए पहले आवश्यक नियामकीय स्वीकृतियां ली जाएंगी। उसके बाद ही नई सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। माना जा रहा है कि तैयार किए गए प्रस्ताव में 13 सरकारी संस्थानों में 660 बीएससी नर्सिंग, 120 पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और 75 एमएससी नर्सिंग की नई सीटें शामिल की जाएंगी। इस तरह बीएससी नर्सिंग की कुल सीटें 510 से बढ़कर 1,170 कर पाने में सफलता हासिल होगी। सरकारी मेडिकल कॉलेज परिसरों में बन रहे छह नए मॉडल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में ज्यादा सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी।
सीटों का आवंटन एक कागजी प्रक्रिया में कर लिया गया
इन सभी संस्थानों के निर्माण में लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस काम में तमिलनाडु डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी का वित्तीय सहायता देने में बडा योगदान है। कोयंबटूर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, ईएसआई एंड हॉस्पिटल में भी सीटें बढ़ाने का निर्णय किया गया है। सीटों का आवंटन एक कागजी प्रक्रिया में कर लिया गया है। इसमें तिरुचिरापल्ली के केएपी विश्वनाथन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज तथा तिरुवन्नामलाई, वेल्लोर, धर्मपुरी, इरोड और तिरुनेलवेली के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग की 100-100 अतिरिक्त सीटें देने का फैसला किया गया है। इसके अलावा कोयंबटूर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, ईएसआई एंड हॉस्पिटल को भी 60 नई सीटें दी जानी हैं।
संबद्ध नर्सिंग कॉलेजों को बराबर सीटें दी जाएंगी
उच्च नर्सिंग शिक्षा का भी सरकार ने विस्तार करने का निर्णय किया है। पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की 120 अतिरिक्त सीटें चेंगलपट्टू मेडिकल कॉलेज, गवर्नमेंट थेनी मेडिकल कॉलेज तथा कडलूर स्थित राजा मुथैया मेडिकल कॉलेज से संबद्ध नर्सिंग कॉलेजों को बराबर सीटें दी जाएंगी। एमएससी नर्सिंग की 75 नई सीटें चेंगलपट्टू मेडिकल कॉलेज, सलेम के गवर्नमेंट मोहन कुमारमंगलम मेडिकल कॉलेज एवं गवर्नमेंट थेनी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध नर्सिंग कॉलेजों में भी विशेष बदलाव नहीं किया जाएगा।
75 हजार रुपये एमएससी नर्सिंग की सरकारी कोटा फीस तय
सीट आवंटन इन सभी में बराबर होगा। निजी नर्सिंग कॉलेजों की ऊंची फीस वहन नहीं कर पाने वाले छात्रों को अब काफी लाभ होगा। अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि सरकारी संस्थानों में बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की वार्षिक फीस 60 हजार रुपये है। दूसरी ओर प्रबंधन कोटा में 1.2 लाख रुपये तक निर्धारित है। 75 हजार रुपये एमएससी नर्सिंग की सरकारी कोटा फीस तय है। प्रबंधन कोटा में यही फीस 1.25 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें: कोविड.19 समेत कई विषाणुओं को मात दे चुका है अणु
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुंह में छाले होने पर कान में भी होता है दर्द? जानें क्या है कनेक्शन
2026-09-06
-
शरीर में लचीलापन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 मुख्य चीजें
2026-09-04
-
स्वाइन फ्लू और फ्लू के लक्षण, अंतर और बचाव के उपाय - डॉ. सूर्यकांत
2026-09-03
-
झारखंड में H1N1 का बढ़ता खतरा, 30 दिन में 36 केस, विभाग अलर्ट
2026-09-02
-
गुर्दे स्वस्थ नहीं तो आप भी अस्वस्थ, सुबह उठें और करें यह उपाय
2026-09-01
-
पटियाला: मैराथन कर मनाया गुरु रविदास महाराज का 650वां प्रकाश पर्व
2026-09-01
-
केजीएमयू लखनऊ में रोबोटिक सर्जरी से पांच साल के बच्चे का सफल इलाज
2026-08-31
-
KGMU National Allergy Summit 2026: अस्थमा और एलर्जी के बढ़ते मामलों पर विशेषज्ञों की अहम चर्चा
2026-08-31
-
केजीएमयू के प्रो. फहद मंसूर समदी को प्रतिष्ठित FDS RCPS ग्लासगो फेलोशिप
2026-08-31
-
KGMU: H1N1 मौसमी इन्फ्लुएंजा है, नया स्ट्रेन नहीं मिला
2026-08-31
-
घर का खाना भी बढ़ा सकता है कोलेस्ट्राॅल, इन आदतों में बदलाव जरूरी
2026-08-31
-
कैल्शियम की कमी से हो सकती हैं गंभीर समस्याएं, जानें इसके स्रोत
2026-08-31
-
दिल्ली-NCR में 192 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, सावधानी की अपील
2026-08-29
-
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 2,000 से अधिक मामले, बचाव एवं सतर्क रहने की अपील
2026-08-26
-
केजीएमयू के डॉ. मृदुल त्रिपाठी को ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी ट्रैवल ग्रांट, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके नाम
2026-08-26