आनंदनगर और राजेंद्रनगर के कल्याण मंडप का होगा कायाकल्प, स्कूटर इंडिया और बिजनौर करें इंतजार
खबर सार :-
पिछले कई महीनों से शहर के पुराने एवं जर्जर कल्याण मंडप के नवीनीकरण की मांग चल रही थी। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अपने निरीक्षण में दो कल्याण मंडप राजेंद्र नगर और आनंद नगर कल्याण मंडप के नवीनीकरण की अनुमति दे दी है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ ; पिछले कई महीनों से शहर के पुराने एवं जर्जर कल्याण मंडप के नवीनीकरण की मांग चल रही थी। इनकी संख्या पांच से अधिक बताई गई है, फिलहाल नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अपने निरीक्षण में दो कल्याण मंडप राजेंद्र नगर और आनंद नगर कल्याण मंडप के नवीनीकरण की अनुमति दे दी है। नगर आयुक्त ने इन्हें जर्जर माना और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कल्याण मंडप बनाने के लिए कहा है। साथ ही जोन छह के मलपुर में सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए हैं।
जमीन ऊसर के रूप में दर्ज
बता दें कि मलपुर में पीसीटीएस निर्माण और इस पर अवैध कब्जा हटाने के लिए आदेश के पीछे एक बडा कारण है। यह जमीन ऊसर के रूप में दर्ज है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण इसे नगर निगम अपने अभिलेखों में अभी तक दर्ज नहीं करा पाया है। इस पर शहर के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। मामला काफी दिनों से अटका हुआ था। विवाद को निपटाने के लिए आयुक्त कई अधिकारियों के साथ वहां पहंुचे थे। शुरुआत में ही इस पुराने मामले का निस्तारण कर दिया। मलपुर में एक चार्जिंग स्टेशन है। इस चार्जिंग स्टेशन परिसर में अतिरिक्त उपलब्ध भूमि भी है। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को वहां पोर्टेबल कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन विकसित करने के लिए कहा है।
नगर निगम की जमीन पर अस्थाई अतिक्रमण
स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए ऐसे निर्देश दिए हैं। मलपुर स्थित नगर निगम की जमीन पर अस्थाई अतिक्रमण हुआ है। इसे खाली करने की मांग की जा रही थी। आयुक्त ने जोनल अधिकारियों को नगर निगम की इस भूमि से कब्जा हटाने के लिए कहा है। अभिलेखों में यह भूमि ऊसर के रूप में दर्ज है। इस भूमि की बेदखली की प्रक्रिया पूरी कर उसकी बाउंड्री करने के लिए कहा गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह से बाउंड्री बनाई जाए, ताकि भविष्य में फिर कभी यहां पर अतिक्रमण न हो। जोन छह में एक नए जोनल कार्यालय के निर्माण के लिए भी स्थान चिन्हित किया गया है। हालांकि इसकी घोषणा नहीं की गई। विभिन्न विकास कार्यों में काफी दिनों से कल्याण मंडप की मांग पेंडिंग में थी। यही कारण है कि पोर्टेबल कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन के साथ दो कल्याण मंडप की मांग मान ली गई। शहर में काफी दिनों से कल्याण मंडप बनाए जाने की मांग की जा रही थी।
पुराने कल्याण मंडप की हालत सुधारने की मांग
कई स्थान ऐसे हैं, जहां पर कल्याण मंडप नहीं है। इसके अलावा पुराने कल्याण मंडप की हालत सुधारने की मांग की जा रही थी। नगर निगम के सदन में कई पार्षद भी ऐसी मांग कर चुके हैं। पूर्व नगर आयुक्त के समय भी शहर के कुछ कल्याण मंडपों के कायाकल्प की मांग उठ रही थी। अब इनके नवीनीकरण का समय आ गया है। शहर के जर्जर हालत में कल्याण मंडप को बेहतर बनाने के आदेश मिल चुके हैं। वहीं जो सामुदायिक भवन या कल्याण मंडप की हालत बहुत खराब है, उसे नया बनाया जाएगा। राजेंद्र नगर के केशव कल्याण मंडप का निरीक्षण करने के लिए नगर आयुक्त पहुंचे हुए थे। यहां के पार्षद ने मांग की थी कि क्षेत्र का यह कल्याण मंडप जर्जर हालत में है।
मंडप के पीछे स्थित पंपिंग स्टेशन भी निष्क्रिय
यहां पर कई सामूहिक आयोजन भी होते रहते हैं। मंडप के पीछे स्थित पंपिंग स्टेशन भी निष्क्रिय पड़ा है। पार्षद ने मांग की थी कि इसको हटाकर नया पंपिंग स्टेशन बनाया जाए तथा कल्याण मंडप को विस्तार कर नवीनीकरण किया जाए। इसी तरह आनंद नगर कल्याण मंडप के विस्तार की चर्चा हो रही थी, मांग किए जाने पर नगर आयुक्त वहां पहुंचे और कल्याण मंडप की हालत को देखा। उन्होंने इसके व्यापक नवीनीकरण के साथ हाल को भी विस्तार देने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय नागरिकों को आधुनिक सुविधाजनक और बेहतर सामुदायिक भवन उपलब्ध हो, इसके लिए उन्होंने पूरा भरोसा दिया है। इसके अलावा जोन 8 में गौरी बाजार, स्कूटर इंडिया में भी कल्याण मंडप हैं।
निजी गेस्ट हाउस में काफी पैसा खर्च करना पड़ता
यहां के लोगों ने मांग की थी की आबादी बढ़ चुकी है। निजी गेस्ट हाउस में काफी पैसा खर्च करना पड़ता है, इसलिए नगर निगम अपने कल्याण मंडप को बेहतर बनने और आधुनिक सुविधाओं से युक्त करे। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम इन भवनों की स्थिति का आंकलन करेगा और उसके बाद ही नवीनीकरण के लिए निर्देशित किया जाएगा। भवन को बनाने के लिए इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि वहां किसी प्रकार की कमी ना रहे, आधुनिक सुविधाएं होंगी। सजावट होगी और नागरिकों को गुणवत्ता पूर्ण सार्वजनिक भवन मिल सकेंगे। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निगम के कार्यों को देखने के लिए निकले थे। सावन महीने में शहर में कई स्थानों पर मेला आयोजित किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें ; पाॅलीथीन बेचने वाले को भी क्वालिटी की जानकारी नहीं, दुकानदार भर रहे जुर्माना
अन्य प्रमुख खबरें
-
नोएडा में स्वाइन फ्लू का संकट: 24 घंटे में 48 नए मरीज मिले, कुल आंकड़े पहुंचे 365 पर
2026-09-12
-
स्कूलों के बाहर जंक फूड की बिक्री पर रोक की सिफारिश, इस राज्य ने की बड़ी पहल
2026-09-11
-
स्किन टीबी के मरीजों में बढ़ा डीआर-टीबी का खतरा, केजीएमयू शोध
2026-09-11
-
Suicide Prevention Day: हर साल 7 लाख से ज्यादा लोग करते हैं आत्महत्या
2026-09-09
-
टीबी के खिलाफ बन रही योजना, बीमारी से मुक्ति पाने का लक्ष्य
2026-09-09
-
भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन प्रकरण की होगी जांच, लाठीचार्ज के विरोध में ओपीडी ठप
2026-09-08
-
बंगाल: 4,500 के पार पहुंचा डेंगू मरीजों का आंकड़ा, मुर्शिदाबाद टाॅप पर
2026-09-07
-
कम उम्र में भी कमजोर हो सकती हैं मांसपेशियां, समय रहते करें यह दो उपाय
2026-09-07
-
मुंह में छाले होने पर कान में भी होता है दर्द? जानें क्या है कनेक्शन
2026-09-06
-
शरीर में लचीलापन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 मुख्य चीजें
2026-09-04
-
स्वाइन फ्लू और फ्लू के लक्षण, अंतर और बचाव के उपाय - डॉ. सूर्यकांत
2026-09-03
-
झारखंड में H1N1 का बढ़ता खतरा, 30 दिन में 36 केस, विभाग अलर्ट
2026-09-02
-
गुर्दे स्वस्थ नहीं तो आप भी अस्वस्थ, सुबह उठें और करें यह उपाय
2026-09-01
-
पटियाला: मैराथन कर मनाया गुरु रविदास महाराज का 650वां प्रकाश पर्व
2026-09-01
-
केजीएमयू लखनऊ में रोबोटिक सर्जरी से पांच साल के बच्चे का सफल इलाज
2026-08-31