पाॅलीथीन बेचने वाले को भी क्वालिटी की जानकारी नहीं, दुकानदार भर रहे जुर्माना
खबर सार :-
जोनल अधिकारी जोन-3 अजीत राय के नेतृत्व में यह अभियान भिटौली तिराहे से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया होते हुए आई.आई.एम. चैराहा तक संचालित किया गया। इस दौरान खास बात यह रही कि दुकानदारों या पाॅलीथीन की विक्री करने वालों से जुर्माना तो वसूला गया, लेकिन उसकी क्वालिटी की जानकारी नहीं दी।
खबर विस्तार : -
लखनऊ ; नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशों के पालन में नगर निगम के जोन-3 क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों और प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथीन के उपयोग के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी जोन-3 अजीत राय के नेतृत्व में यह अभियान भिटौली तिराहे से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया होते हुए आई.आई.एम. चैराहा तक संचालित किया गया। इस दौरान खास बात यह रही कि दुकानदारों या पाॅलीथीन की विक्री करने वालों से जुर्माना तो वसूला गया, लेकिन उसकी क्वालिटी की जानकारी नहीं दी।
भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की
टीम ने अभियान के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग और भंडारण के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर 10 चालान किए गए, जिनके माध्यम से 38,300 का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने व्यापारियों को प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करने तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की सलाह भी दी। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। कुल 13 चालान किए गए। इन चालानों से 15,000 का जुर्माना वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराया गया। साथ ही लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालने के लिए कहा गया
रूपये वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराया
पूरे अभियान के दौरान कुल 23 चालानों के माध्यम से 53,300 रूपये वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराया गया। अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अधूलिका, प्रमोद कुमार गौतम, सुमित मिश्रा एवं पुष्कर सिंह पटेल, 296 टीम, परिवर्तन दल (ईटीएफ), नगर निगम तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजर की संयुक्त टीम मौजूद रही। इसी तरह जोन-2 में जोनल अधिकारी मनोज कुमार यादव, जोनल सेनेटरी अधिकारी राम सकल यादव तथा सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार कुशवाहा एवं देवेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पानी की टंकी राजेन्द्र नगर, सुभाष मार्ग यहियागंज, मोती झील कॉलोनी, जुबली कॉलेज के आसपास, नंदा खेड़ा, अलीतरंग, बड़ा इमामबाड़ा, खजुआ कुण्डरी, रकाबगंज, ऐशबाग अम्बेडकर स्मारक, अनुपम नगर रोड, गैस कम्पनी रोड तथा ऐशबाग रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में नालियों की सफाई, सड़क सफाई, कूड़ा उठान एवं एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया।
296 टीम के साथ राजाजीपुरम पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाते हुए गंदगी फैलाने वाले के विरुद्ध एक चालान कर 2,000 रूपये तथा अतिक्रमण के विरुद्ध एक चालान कर 500 का शमन शुल्क वसूला गया। जोन-3 में जोनल अधिकारी अजीत राय के निर्देशन में जानकीपुरम तृतीय स्थित भवानी चैाराहे पर अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक अवैध गुमटी हटाई गई तथा एक लोहे का काउंटर, एक सिलाई मशीन का पावदान, एक कुर्सी सहित अन्य सामान जब्त किया गया।
कपूरथला मार्केट में जागरूकता अभियान का आयोजन
नगर निगम ने भविष्य में दोबारा अवैध कब्जा और अतिक्रमण न होने के उद्देश्य से संबंधित क्षेत्रीय पुलिस विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से कपूरथला मार्केट में विशेष स्वच्छता जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। पार्षद अलीगंज पृथ्वी गुप्ता के नेतृत्व एवं लखनऊ स्वच्छता अभियान के क्षेत्रीय निदेशक अभय रंजन के संरक्षण में आयोजित इस अभियान के दौरान रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दुकानदारों, ग्राहकों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
गृहकर में छूट का शुक्रवार को अंतिम अवसर
लखनऊ नगर निगम लखनऊ द्वारा गृह कर के समय पर भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए दी जा रही 5 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाने का शुक्रवार, 31 जुलाई, अंतिम अवसर है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद इस छूट की अवधि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। कार्यकारिणी समिति की स्वीकृति के बाद गृह करदाताओं को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से गृह कर जमा करने पर 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। यह सुविधा केवल 31 जुलाई 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी।
यह भी पढ़ें ; लखनऊ शहर के कई मोहल्लों में भरा रहता है पानी, डॉ. पार्थ विश्वास ने जताई नाराजगी
अन्य प्रमुख खबरें
-
बाराबंकी : 20 साल बाद सरयू उफान पर, हेतमपुर में मंदिर.टेलीफोन एक्सचेंज डूबे
2026-09-14
-
मनीषा पांडेय ने की नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील
2026-09-13
-
सीएम योगी ने साधा पिछली सरकारों पर निशाना
2026-09-13
-
काशी को बदनाम करने की साजिश: नालों में बहाई गिट्टी भरी बोरियां!
2026-09-13
-
Mumbai Heavy Rain: भारी बारिश से मुंबई का हाल बेहाल
2026-09-13
-
आकृति चौधरी NSA मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, होईकोर्ट के आदेश को चुनौती
2026-09-13
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का निधन
2026-09-13
-
मप्र में जहरीली शराब से हुई मौतों की होगी न्यायिक जांच, आयोग गठित
2026-09-13
-
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर 21 अक्टूबर से अनशन-सत्याग्रह
2026-09-12
-
सोनिया कुशवाहा ने फतह किया माउंट कुन, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा
2026-09-12
-
एक करोड़ सात लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 214 किलो गांजा बरामद
2026-09-12
-
जहां बाल स्वरूप में दर्शन देते हैं गणपति, मेहंदी से सजता है दरबार
2026-09-12
-
पितृपक्ष के लिए गयाजी तैयार, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था
2026-09-12
-
हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश शुरू, भूस्खलन से 67 सड़कें प्रभावित
2026-09-12
-
बाराबंकी के हेतमापुर गांव में घाघरा का कटाव जारी, मंदिर-मस्जिद पर खतरा
2026-09-12