आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरा होने पर बोले पीएम मोदी, देश के 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को हुआ फायदा

खबर सार :-

आयुष्मान भारत योजना के आठ वर्ष पूरे होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे देश 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 लाख रुपए तक की हेल्थ कवरेज मिली है। यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम बन गई है।
आयुष्मान योजना: 60 करोड़ लोगों को मिली है 5 लाख रुपए तक की हेल्थ कवरेज

खबर विस्तार : -

मुंबई: आयुष्मान योजना के बुधवार को आठ साल पूरे हो गए है। योजना के आठ साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विचार साझा किए हैं। आयुष्मान भारत योजना के बुधवार को आठ साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे देश के 60 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए तक की हेल्थ कवरेज मिली है। इस कवर के चलते ही यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम बन जााती है।  आयुष्मान भारत के सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, आठ साल पहले, आयुष्मान भारत की शुरुआत इस सोच के साथ की गई थी कि हर भारतीय को बेहतरीन और किफायती हेल्थकेयर मिल सके।

दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम बन गई है 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,आज, 60 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को सालाना 5 लाख रुपए का हेल्थ कवर मिल रहा है, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम बन गई है। इसने इलाज के खर्च में रिकॉर्ड बचत मुमकिन बनाई है, जिससे गरीबों और मध्यम वर्ग को फायदा हुआ है। हेल्थकेयर हर घर के करीब पहुंच रही है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब तक 500 करोड़ से ज्यादा विजिट दर्ज की जा चुकी हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्राइमरी हेल्थकेयर मजबूत हुई है।

ये भी पढ़ें- आयुर्वेद दिवस पर CM रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं, बताया स्वस्थ जीवनशैली का आधार

आर्थिक सुरक्षा के वादे को हकीकत में बदल रही है आयुष्मान भारत योजना

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 साल पहले 'सेवा का संकल्प' लिया था, जिसने लाखों लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बदल दिया है। आज 'आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई' — जो दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है — देश भर में आधा अरब से ज्यादा लोगों को कवर करती है। 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को कवर करने, 48.54 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने और 13 करोड़ से ज्यादा लोगों के इलाज का लाभ उठाने के साथ, यह योजना पूरे भारत में परिवारों के लिए अच्छी क्वालिटी की हेल्थकेयर और आर्थिक सुरक्षा के वादे को हकीकत में बदल रही है।

देश के करोड़ों परिवारों को मिल रहा बेहतर इलाज 

देश भर में 39,000 से ज्यादा सूचीबद्ध सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के जरिए 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का हॉस्पिटलाइजेशन और इलाज का लाभ उठाया गया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों परिवारों के लिए बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाया है। गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए यह योजना इलाज के खर्च की चिंता कम कर, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन का संबल बनी है।

ये भी पढ़ें- world-alzheimer's-day: शुरुआती मानसिक बदलाव पर हो जाएं गंभीर

अन्य प्रमुख खबरें