देवेंद्र फडणवीस बोले, नशीली दवाओं की समस्या से लड़ना भारत की सामूहिक लड़ाई
खबर सार :-
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को हर नागरिक से नशा मुक्त मुंबई, नशा मुक्त महाराष्ट्र और नशा मुक्त भारत बनाने का सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुंदर भारत बनाने के लिए सभी का सहयोग चाहिए।
खबर विस्तार : -
मुंबई ; महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को हर नागरिक से नशा मुक्त मुंबई, नशा मुक्त महाराष्ट्र और नशा मुक्त भारत बनाने का सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुंदर भारत बनाने के लिए सभी का सहयोग चाहिए। जो जहां है, वहीं अपनी भूमिका अदा कर सकता है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि नशीली दवाओं के खिलाफ लड़ाई सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं है, बल्कि देश के भविष्य से सीधे जुड़ी एक अहम कोशिश है। वह नशा मुक्त मुंबई पहल की शुरुआत करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
भारत की तेजी से होती प्रगति का जिक्र किया
उन्होंनं विज्ञान, टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष अनुसंधान और रक्षा के क्षेत्र में भारत की तेजी से होती प्रगति का जिक्र किया। इस संबंध में सीएम फडणवीस ने चेतावनी दी कि देश के युवाओं को नशे की लत में फंसाकर देश को अंदर से कमजोर करने की एक खतरनाक साजिश चली जा रही है। इस गुप्त युद्ध को नशीली दवाओं के जरिए सबसे खतरनाक हथियार बताया। उन्होंने हर नागरिक से इस लड़ाई की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया। उनका कहना था कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली, सामाजिक न्याय विभाग, स्कूली शिक्षा विभाग, माता-पिता, शिक्षक, छात्र और समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा।
बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
उन्होंने भरोसा दिलाया कि अवैध नशीली दवाओं के निर्माण, तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों और कॉलेजों के आस-पास काम करने वाले सिंडिकेट को पूरी तरह से खत्म कर वातावरण साफ किया जाएगा। सीएम ने कहा कि अगर छात्र नशे का नाश कहने का पक्का फैसला कर लें, तो कोई भी ताकत उन्हें ऐसी लत में नहीं धकेल सकती। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले दो से चार सालों में स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए जरूरी है कि पहल को लागू करने में सरकार का पूरा सहयोग करें। यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर के सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को आधिकारिक सूचनाएं भेजी जाएंगी।
जानकारी देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी
उन्होंने छात्रों से नशीले पदार्थों के सेवन और तस्करी की घटनाओं की जानकारी देकर समाज की आंख और कान की तरह काम करने का आवाहन किया। नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और काम की जानकारी देने वाले लोगों को इनाम देने की घोषणा की। इस लत के शिकार युवाओं को ठीक करने और उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने के सरकार के संकल्प को दोहराते हुए फडणवीस ने कहा कि युवाओं से अपील है कि वे प्रलोभनों में न पड़ें और नशे के इस्तेमाल को सख्ती से ठुकरा दें। अगर युवा 21 या 22 साल की उम्र तक नशे से दूर रहते हैं, तो उनके जीवन भर नशा-मुक्त रहने की संभावना काफी बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्वामी विवेकानंद का हवाला देते हुए युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र-निर्माण के लिए जीवन देने वाली शक्ति जरूरी बताया। छत्रपति शिवाजी महाराज और भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर के आदर्शों को याद करते हुए उन्होंने वहां मौजूद लोगों को नशा-मुक्त रहने की शपथ दिलाई।
यह भी पढ़ें ; राहुल गांधी पर भड़के अनुराग ठाकुर, कहा सबसे बड़े उत्पाती
अन्य प्रमुख खबरें
-
बलरामपुर: दाल-सब्जी को तरए गए बच्चे, कुपोषित हुए तो पाएंगे मेवे के लड्डू
2026-10-28
-
हड्डियों तक गलत योग पहुंचा सकता है नुकसान, ट्रेनर के पास से करें शुरूआत
2026-10-27
-
केजीएमयू न्यूरोसर्जरी विभाग का 32वाँ स्थापना दिवस और एलुमनाई मीट
2026-10-25
-
रूस में खुलेगा आयुर्वेदिक केंद्र, भारत-रूस सहयोग को मिलेगी मजबूती
2026-10-24
-
विश्व पोलियो दिवस आज, नेताओं ने टीकाकरण का बताया महत्व
2026-10-24
-
क्या है AQI? कैसे तय होती है हवा की गुणवत्ता? कैसे चुनें बेहतर मास्क
2026-10-23
-
हिमाचल प्रदेश: सोलन जनपद की 44 पंचायतों को किया गया टीबी मुक्त घोषित
2026-10-21
-
सेल्फी बतायेगी कैंसर मरीजों की सेहत का हाल, नई AI तकनीक से जगी उम्मीद
2026-10-21
-
वैश्विक थीम, आज ही नवाचार करें, नए विचारों और समाधानों को प्रोत्साहित करें
2026-10-18
-
विश्व खाद्य दिवस पर FAO ने दिया नवाचार का संदेश, जानें इस साल की थीम
2026-10-16
-
सामुदायिक भवन के उपयोग की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के लोग, निगम पहुंचकर महापौर से लगाई गुहार
2026-10-15
-
क्यों मनाया जाता है विश्व सफेद छड़ी दिवस? जानें इसका महत्व
2026-10-14
-
अमेठी के स्वास्थ्य विभाग का कारनामा , प्रमाण पत्र में अच्छी आंख को खराब बताया
2026-10-13
-
नवरात्र में घाटों के साथ मंदिर मार्ग खींचेंगे सभी का ध्यान, एबीसी सेंटर की क्षमता 132 से बढ़ाकर 300 होगी
2026-10-12
-
Nalanda: डीएम को अस्पताल के लिए खाली करानी होगी जमीन, 15 दिन का दिया गया ultimatum
2026-10-12