Maharashtra Heatwave: महाराष्ट्र में सूखा-गर्मी का कहर, मेघालय में रिकॉर्ड बारिश; अल-नीनो ने बदला मौसम का मिजाज
खबर सार :-
महाराष्ट्र में एक तरफ लोग पानी से परेशान हैं, तो वहीं दूसरी ओर लू ने और तबाही मचा रखी है। इससे बिहार भी प्रभावित है, जबकि मौसिनराम-चेरापूंजी में 53 और 47 सेमी तक बारिश हुई है।
खबर विस्तार : -
Maharashtra Heatwave: महाराष्ट्र में लोग पीने की पानी की मार झेल रहे हैं। कई फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं, पानी की सप्लाई में कमी आ गई है और बारिश होने का दूर-दूर तक कहीं उम्मीद नजर नहीं आ रही है। वहीं बात करें मौसिनराम-चेरापूंजी में 53 सेमी बारिश हुई है। मॉनसून का यह बदलता पैटर्न लोगों की चिंता बढ़ा रही है।
Maharashtra Heatwave: महाराष्ट्र और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण लू की स्थित
इस साल भारतीय मॉनसून की शुरुआत के साथ ही मौसम में एक अलग और असामान्य बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां बिहार, उत्तर-प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण लू की स्थित बनी है, तापमान 45 डिग्री सेलिसियस के पार पहुंच चुका है। वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में मौसिनराम में 53 सेंटीमीटर और चेरापूंजी में 43 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव अल-नीनो की मजबूत होती स्थिति के प्रभाव का परिणाम माना जा रहा है। इसके वजह से मौसम का पूरा पैटर्न बदल गया है। IMD के अनुसार 20 जून को देश के कई हिस्सों में बारिश में 41 से 46 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई। इससे आम जनजीवन, जल संसाधन और कृषि बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
Maharashtra Heatwave: अल-नीनो से मानसून प्रभावित
IMD के अनुसार यह केवल मौसमी बदलाव नही है बल्कि जलवायु परिवर्तन और महासागर की परिस्थितयों के प्रभाव के कारण हो रहा है। अल-नीनो एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें प्रशांत महासागर में पानी गर्म हो जाता है, जिस कारण भारत में मॉनसूनी हवाओं को कम कर देता है, जिससे कुछ इलाकों में सूखा और भीषड़ गर्मी की मार झेलनी पड़ती है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर अधिक नमी वाले बादल भारी बारिश का कारण बन सकते हैं। इसका प्रभाव तब होता है, जब प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्से में सतही पानी का तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री या उससे अधिक हो जाता है।
Maharashtra Heatwave: लॉन्ग पीरियड एवरेज का अनुमान- IMD
इस कारण वैश्विक स्तर पर मौसम का पैटर्न बदल जाता है। IMD के अनुसार अल-नीनो अब सुपर अल-नीनो की ओर बढ़ रहा है। भारत की बात करें तो यह आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पर हावी होता है, क्योंकि यह क्रॉस इक्वेटोरियल हवा और सोमाली जेट को प्रभावित करता है। आईएमडी ने इस साल मॉनसून को लेकर 90 प्रतिशत एलपीए (लॉन्ग पीरियड एवरेज) का अनुमान जताया है। वहीं, सामान्य से कम या बेहद कम बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना बताई गई है। जून के मध्य तक देश में बारिश की कमी 40 से 46 प्रतिशत तक दर्ज की गई है, जबकि मध्य भारत और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में स्थिति और ज्यादा खराब बनी हुई है।
ये भी पढे़ं: Today Weather: यूपी-बिहार सहित 17 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 100 की स्पीड से चलेंगीं हवाएं
अन्य प्रमुख खबरें
-
तमिलनाडु के 2 गांवों में 25 सालों से पटाखों के बिना मनाई जा रही दिवाली
2026-11-07
-
बहुत खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्क्यूआई 365 के पार
2026-11-07
-
दीपावली से पहले दिल्ली में AQI 399, नोएडा में निर्माण कार्यों पर रोक
2026-11-05
-
दिल्ली में जहरीली हुई हवा! जहांगीरपुरी में AQI 450 पर पहुंचा
2026-11-04
-
दीपावली पर दो दिन पटाखे जला सकेंगे दिल्ली-एनसीआर के लोग
2026-11-02
-
दिल्ली में संशोधित ग्रैप नियम 1 नवंबर से लागू, कई वाहनों पर लगेगी रोक
2026-10-30
-
पलामू की नदियों को स्वच्छ बनाने की कवायद, कचरे का आकलन कर रहा प्रशासन
2026-10-29
-
हेल्पलाइन पर कर सकते हैं दिवाली पर शोर की शिकायतें, BMC ने दी जानकारी
2026-10-27
-
गुजरात का अंबाजी मंदिर होगा प्रदूषण मुक्त, प्रसाद पैकेजिंग की तैयारी
2026-10-26
-
'जल संचय जन भागीदारी' अभियान से ग्राउंड वॉटर रिचार्ज को मिली मजबूती
2026-10-26
-
मध्य प्रदेश का शहडोल वन बाघों और हाथियों के लिए है प्राकृतिक काॅरिडोर
2026-10-24
-
किन्नौर में पहली बार दिखा प्रवासी पक्षी ‘पैसिफिक गोल्डन प्लोवर’
2026-10-23
-
दिल्ली में ग्रैप—1 को लेकर कड़े कदम उठाएगी ट्रैफिक पुलिस
2026-10-22
-
Bhagalpur: जहाजों से गंगा में गिर रहा कचरा, पर्यावरण को हो सकता है गंभीर खतरा
2026-10-20
-
कटहल के छिलके से 10 मिनट में 90% फ्लोराइड साफ!
2026-10-14