वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा: मुख्यमंत्री योगी
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों को पौधरोपण की महत्ता समझाते हुए कहा कि एक वृक्ष अपने भीतर हजारों लीटर जल का अवशोषण करके रखता है। नदियां वहीं सदानीरा होती हैं, जहां वन या अधिक संख्या में वृक्ष होते हैं।
खबर विस्तार : -
गोरखपुर/बागपत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों को पौधरोपण की महत्ता समझाते हुए कहा कि एक वृक्ष अपने भीतर हजारों लीटर जल का अवशोषण करके रखता है। नदियां वहीं सदानीरा होती हैं, जहां वन या अधिक संख्या में वृक्ष होते हैं। यदि वृक्षों की अंधाधुंध कटान होगी तो जल की कमी से खाद्यान्न संकट खड़ा हो सकता है। मुख्यमंत्री रविवार को पौधरोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत आरकेबीके के समीप ताल रिंग रोड के किनारे मौलश्री का पौधा लगाने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
यूपी में हैं 57 लाख से अधिक नर्सरियां
उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन से वर्षा चक्र का अंतर बढ़ता है और इसका प्रतिकूल असर अन्नदाता किसान के लिए संकट पैदा करता है। बड़े पैमाने पर पेड़ों के कटान से पेयजल का संकट और सूखे की स्थिति बनती है। पर्यावरण संतुलन रखने के लिए अपने दायित्व का निवर्हन करने को हर नागरिक को ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम को समर्पित पौधरोपण महाभियान से जुड़ना होगा। हर व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ ही उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लेना होगा।
सरकार ने 35 करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य तय किया
सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष एक ही दिन में सरकार ने 35 करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य तय किया है। लक्ष्य बड़ा भले हो, लेकिन यूपी जैसे राज्य जहां 57 लाख से अधिक नर्सरियां हैं, के लिए यह मुश्किल नहीं है। पौधरोपण महाभियान में औषधीय, फलदार, छायादार, इमारती हर तरह के पौधे लगाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने हर वर्ष पौधरोपण के बड़े अभियान को आगे बढ़ाया है और पौधों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। इसी का परिणाम है कि सर्वे में वनाच्छादन का विस्तार स्पष्ट दिखाई देता है। कृतज्ञता ज्ञापन भारतीय संस्कृति की पहचान है। व्यापक पौधरोपण के जरिये हम प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर वर्तमान और भावी पीढ़ी के भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।
पुलिस कर्मियों ने लगाए पौधे
बागपत जनपद में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पुलिस विभाग ने रविवार काे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को गति दी है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थाना परिसरों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए, जिससे यह पहल स्थायी रूप से सफल हो सके। वृक्षारोपण के दौरान पुलिस कर्मियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाते हुए उन्हें पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आमजन से भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें संरक्षित करने की अपील की गई। पुलिस विभाग की इस पहल से न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी मजबूत होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
नाले में मिलीं हड्डियां, तीन पेयजल योजनाएं बंद-हजारों घरों को पानी का संकट
2026-11-24
-
दुर्लभ प्रवासी पक्षी पलास गल व गडवाल से गुलजार हुई कोसी
2026-11-24
-
योजनाओं के बीच दिख रही गंगा की दुर्गति, भागलपुर में कब होगी सुनवाई
2026-11-23
-
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर जीरो-टाॅलरेंस नीति अपनाने के निर्देश
2026-11-19
-
खारे पानी से बनेगा मीठा जल, उसी से मिलेगी ठंडी हवा, हैदराबाद की कामयाबी
2026-11-18
-
CM धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन
2026-11-17
-
बदल रहा दिल्ली-एनसीआर का मौसम, वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार
2026-11-17
-
मुश्किल में NCR के 191 उद्योग, प्रदूषणकारी बताकर SEAL करने के निर्देश
2026-11-14
-
15 नवंबर से पर्यटन सीजन के लिए खुलेगा राजाजी नेशनल पार्क
2026-11-14
-
दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के करीब
2026-11-13
-
प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार है शहडोल का हथवार गांव
2026-11-12
-
दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा वायु प्रदूषण का कहर
2026-11-12
-
बांध तैरकर बस्ती पहुंच रहा खतरनाक हाथी, पसंद नहीं आ रहा जंगल और टापू
2026-11-11
-
जब एक गौरैया को लगी गोली, सालिम अली ने खपा दी पक्षियों के लिए जिंदगी
2026-11-11
-
दिल्ली-NCR में ठंड के साथ बढ़ रहा वायु प्रदूषण, कई जगह AQI 300 पार
2026-11-11