Delhi Mausam: 29 मई को ऑरेंज अलर्ट, 80 किमी के स्पीड से चलेंगी हवाएं
खबर सार :-
Delhi Mausam: दिल्ली वालों को अब भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 4 दिन आंधी और बारिश होने की संभावना जताई है। कहीं-कहीं ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
खबर विस्तार : -
Delhi Mausam: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से तपन के बीच लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। एनसीआर में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में कुल चार दिनों तक आंधी और बारिश का मौसम बने रहने का अनुमान है। इस दौरान तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम में बदलाव होने जा रहा है। 28 मई को ज्यादातर बादल छाए रहेंगें और दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
हल्की बारिश के साथ येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। शाम या रात तक आंधी और हल्की बारिश के साथ येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की स्पीड 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके साथ ही दिल्ली में 30 और 31 मई को भी आंधी और बारिश का मौसम बन सकता है। हालांकि इसके बारे में अभी तक किसी तरह अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन गरज और चमक के साथ तेज हवा चलने का अनुमान जताया जा रहा है। इस दौरान तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियाल तक रह सकता है।
29 मई को दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने कल यानि 29 मई को दिल्ली-एनसीआर के कई जगहों पर दोपहर या शाम के समय आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किमी तक हो सकती है। कहीं-कहीं यह 60 किमी तक भी जा सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 37 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इसके लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। तूफानी हवाओं की स्पीड 80 किमो प्रति घंटे की रफ्तार तक भी जा सकती है।
1 जून से तापमान 37-39 डिग्री
मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से मौसम फिर से बदलने लगेगा। इस दौरान गर्मी फिर से बढ़ने की उम्मीद है। जून के पहले दिन अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री, जबकि 2 जून को 39 से 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही 28 से 30 मई के दौरान दिल्ली के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के अलग-अलग जगहों पर आंधी और भारी बारिश होने का अनुमान है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
महाराष्ट्र के राजोडी बीच पर चला स्वच्छता अभियान, 15 टन कचरा हटाया
2026-10-10
-
केवल देश की राजधानी नहीं, लाखों लोगों का घर है दिल्ली, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
2026-10-08
-
पूर्वानुमान बताएगा बाढ़ के हाल, आईआईटी मद्रास के पास है सटीक जवाब
2026-10-07
-
विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य का रेतीला तट चकवा को पसंद, लाउडस्पीकर और पटाखों पर पाबंदी लागू
2026-10-07
-
world welfare day : बेजुबानों को भी उनका हक चाहिए
2026-10-04
-
इंदौर के भागीरथपुरा में 36 लोगों की मौत का खुलासा : घरों में पहुंचा था सीवर का पानी
2026-10-01
-
मध्य प्रदेशः अरंडी के तेल से मालिश करवा रहे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी
2026-09-24
-
भारत समेत कई देशों में अल नीनो का असर, 4.5 लाख मौतों का अनुमान
2026-09-23
-
करमा-धरमा की कथा से शुरू होता है करम पर्व: पर्यावरण से भी है गहरा नाता
2026-09-22
-
विश्व गैंडा दिवस 2026: सुमात्राई प्रजाति सबसे शर्मीली, विलुप्ति के खतरे से जूझ रहे
2026-09-22
-
बांधवगढ़ में बढ़ रहा गौर का कुनबा, कान्हा में फिर बसेंगे जंगली भैंसे
2026-09-21
-
छत्तीसगढ़ में ‘मिशन अमृत 2.0’ के तहत विकसित होंगे आधुनिक उद्यान
2026-09-20
-
Global Environment Conference का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
2026-09-18
-
क्यों मनाया जाता है विश्व बांस दिवस? जानें इसका महत्व
2026-09-17
-
अमरकंटक में सेवा संकल्प अभियान में उठाया कचरा, दिया सफाई का संदेश
2026-09-17