यूपी : पीएम सूर्य घर योजना ने बदली तस्वीर, 2.75 लाख से ज्यादा घर रोशन
खबर सार :-
यूपी के पिछड़े और ग्रामीण इलाकों में पीएम सूर्य घर योजना ने नई उम्मीद जगाई है। योजना ने किसानों, आम नागरिकों व छोटे व्यापारियों को आर्थिक राहत पहुंचाई है। योजना का सबसे अधिक प्रभाव छोटे व्यवसायों पर पड़ा है। बिजली कटौती से वेल्डिंग, आटा चक्की, किराना स्टोर, नाई की दुकान, मोबाइल रिपेयर जैसी इकाइयां प्रभावित हो जाती थीं। अब सौर ऊर्जा से इनके संचालन में रुकावट नहीं आती है। इससे इन व्यवसायों की आय स्थिर हुई है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : प्रदेश के पिछड़े और ग्रामीण इलाकों में पीएम सूर्य घर योजना नई उम्मीद बनकर उभरी है। सौर ऊर्जा आधारित इस योजना ने किसानों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों के जीवन में आर्थिक राहत पहुंचाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने इस योजना के क्रियान्वयन में तेजी दिखाई है और राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में जगह बनाई है।
अधिकृत आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 2,75,936 घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इससे उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है और ऊर्जा निर्भरता में उल्लेखनीय कमी आई है। स्थापना के मामले में यूपी गुजरात और महाराष्ट्र के बाद तीसरे स्थान पर है, जबकि कुल आवेदनों में प्रदेश दूसरे स्थान पर है।
योजना से छोटे व्यवसायों की आय हुई है स्थिर
इस योजना का सबसे बड़ा प्रभाव छोटे व्यवसायों पर दिखाई दे रहा है। बिजली कटौती से पहले जहां वेल्डिंग, आटा चक्की, किराना स्टोर, नाई की दुकान और मोबाइल रिपेयर जैसी इकाइयां प्रभावित होती थीं, वहीं अब सौर ऊर्जा से इनके संचालन में रुकावट नहीं होती। लगातार बिजली उपलब्ध होने से इन व्यवसायों की आय स्थिर हुई है और रोजगार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बिजली बिल लगभग शून्य होने से उनके मासिक खर्च में 15 से 20 प्रतिशत तक की कमी आई है। कई परिवार अब शिक्षा, स्वास्थ्य और बचत की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ पा रहे हैं।
सब्सिडी मिलने से लोगों का योजना के प्रति बढ़ा है विश्वास
31 अक्टूबर तक प्रदेश में 1,808.09 करोड़ रुपए की सब्सिडी वितरित की जा चुकी है। सब्सिडी मिलने से योजना के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और रूफटॉप सोलर स्थापना में तेजी आई है। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर और बरेली इस योजना के प्रमुख लाभार्थी जिले हैं। अकेले इन चार जिलों में 8,000 से अधिक रूफटॉप सोलर यूनिट स्थापित हो चुकी हैं। आंकड़ों के मुताबिक लखनऊ में 4,271, वाराणसी में 1,672, कानपुर नगर में 1,410 और बरेली में 1,145 संयंत्र लगाए गए हैं। अन्य जिलों में भी स्थापना कार्य तेजी से जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
तमिलनाडु के 2 गांवों में 25 सालों से पटाखों के बिना मनाई जा रही दिवाली
2026-11-07
-
बहुत खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्क्यूआई 365 के पार
2026-11-07
-
दीपावली से पहले दिल्ली में AQI 399, नोएडा में निर्माण कार्यों पर रोक
2026-11-05
-
दिल्ली में जहरीली हुई हवा! जहांगीरपुरी में AQI 450 पर पहुंचा
2026-11-04
-
दीपावली पर दो दिन पटाखे जला सकेंगे दिल्ली-एनसीआर के लोग
2026-11-02
-
दिल्ली में संशोधित ग्रैप नियम 1 नवंबर से लागू, कई वाहनों पर लगेगी रोक
2026-10-30
-
पलामू की नदियों को स्वच्छ बनाने की कवायद, कचरे का आकलन कर रहा प्रशासन
2026-10-29
-
हेल्पलाइन पर कर सकते हैं दिवाली पर शोर की शिकायतें, BMC ने दी जानकारी
2026-10-27
-
गुजरात का अंबाजी मंदिर होगा प्रदूषण मुक्त, प्रसाद पैकेजिंग की तैयारी
2026-10-26
-
'जल संचय जन भागीदारी' अभियान से ग्राउंड वॉटर रिचार्ज को मिली मजबूती
2026-10-26
-
मध्य प्रदेश का शहडोल वन बाघों और हाथियों के लिए है प्राकृतिक काॅरिडोर
2026-10-24
-
किन्नौर में पहली बार दिखा प्रवासी पक्षी ‘पैसिफिक गोल्डन प्लोवर’
2026-10-23
-
दिल्ली में ग्रैप—1 को लेकर कड़े कदम उठाएगी ट्रैफिक पुलिस
2026-10-22
-
Bhagalpur: जहाजों से गंगा में गिर रहा कचरा, पर्यावरण को हो सकता है गंभीर खतरा
2026-10-20
-
कटहल के छिलके से 10 मिनट में 90% फ्लोराइड साफ!
2026-10-14