गंगा, यमुना, गोमती, वरुणा और पांडु नदियों का होगा कायाकल्प, 150 किमी सर्वे का काम पूरा
खबर सार :-
यूपी में नदियों के संरक्षण को लेकर चल रही सरकार की पहल राष्ट्रीय मॉडल बन चुकी है। ऐसा पहली बार है जब किसी राज्य ने नदी संरक्षण में हाई टेक रिवर ड्रोन सर्वे सिस्टम का इतना व्यापक उपयोग किया है। यूपी के इस मॉडल को केंद्र सरकार पूरे देश में लागू करेगी। गंगा, यमुना, गोमती, वरूणा, पांडु नदियों के ड्रोन सर्वे के बाद जीरो डिस्चार्ज की योजना बनाई जा रही है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में नदियों के संरक्षण को लेकर चल रही सरकार की पहल अब राष्ट्रीय मॉडल बन चुकी है। पहली बार किसी राज्य ने नदी संरक्षण में हाई-टेक रिवर ड्रोन सर्वे सिस्टम का इतना व्यापक उपयोग किया है। इसका असर इतना प्रभावी रहा कि केंद्र सरकार ने यूपी के मॉडल को पूरे देश में लागू करने का फैसला किया है। गंगा, यमुना, गोमती, वरुणा और पांडु नदियों के लगभग 150 किलोमीटर क्षेत्र का ड्रोन सर्वे पूरा कर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन ने नदी पुनरुद्धार के प्रयासों में नई ऊर्जा भर दी है।
ड्रोन सर्वे के बाद नदियों में जीरो डिस्चार्ज की बनाई जा रही कार्ययोजना
लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर जैसे प्रमुख शहरों में किए गए सर्वे ने नदियों की असल स्थिति, प्रदूषण स्रोतों और नालों के गिरने वाले बिंदुओं की स्पष्ट पहचान करना अब आसान कर दिया है। इन प्रयासों का पहला सबसे बड़ा लाभ कानपुर जिले को मिलने जा रहा है।
ड्रोन सर्वे के बाद नदियों में जीरो डिस्चार्ज की कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके क्रियान्वयन के बाद नदियों को जीरो डिस्चार्ज का दर्जा मिल जाएगा। लखनऊ नगर के लिए ड्रोन सर्वे आधारित संपूर्ण पुनरुद्धार कार्य योजना तैयार की जा रही है, जिससे गोमती नदी के कायाकल्प को नई दिशा मिलेगी।
नदियों के कायाकल्प के साथ स्वच्छता, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण के पैदा हुए नए अवसर
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के परियोजना निदेशक जोगिंदर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नदियों के संरक्षण को लेकर अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि न केवल नदियों का कायाकल्प हो रहा है, बल्कि इन प्रयासों से गांव-गांव में स्वच्छता, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण के नए अवसर भी पैदा हुए हैं।
योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीति और तकनीक के सशक्त उपयोग का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश आज नदी संरक्षण में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। इसके साथ ही पूरा देश उत्तर प्रदेश के मॉडल को अपनाने जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड से भटके दस हाथी, ग्रामीणों में खौफ, सतर्कता की हो रही मुनादी
2026-09-01
-
बहराइचः बकरी देख पिंजरे में घुसा तेंदुआ, वनकर्मी अपने साथ ले गए
2026-08-31
-
तीन हाथी कॉरिडोर का प्रस्ताव पास, तमिलनाडु में हाथी अक्सर मचाये हैं उत्पात
2026-08-29
-
तमिलनाडुः बाघ के हमले में दो लोगों की मौत, गुडालूर में दस हजार दुकानें बंद
2026-08-27
-
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर तुलसी के पौधे भेंट किए
2026-08-25
-
गोमती नदी में गिर रहे 45 नाले, नगर निगम को सिर्फ 33 की जानकारी
2026-08-13
-
बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री तक भूस्खलन और मालवा, खतरे के निशान पर हैं कई नदियां
2026-08-06
-
पेड़-पौधों से बना दिया बस शेल्टर, फीलगुड महसूस करते हैं यात्री
2026-08-03
-
77 स्थानों पर एक लाख पौधे लगाए, दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू रहे मौजूद, कमला नेहरू रिज में चला अभियान
2026-07-31
-
सोलर पंप और टैंकरों से भरा जा रहा पानी, फिर भी नहीं बच रही जान
2026-07-30
-
बाघ के संरक्षण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भारत पर ; डॉ. खैरा
2026-07-29
-
विश्व बाघ दिवस पर बोले पीएम, दुनिया की लगभग 70 प्रतिशत बाघ आबादी भारत में
2026-07-29
-
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर मिली प्रेरणा, करें स्वस्थ भारत का निर्माण, देश के नेताओं ने दिया संदेश
2026-07-28
-
सिंचाई की जिम्मेदारी भी दे दो साहब! हर साल सूख जाते हैं सैकड़ों पौधे
2026-07-28
-
पीढ़ियां मीठे पानी के लिए तरस जाएंगी, सांस लेने में होगी दिक्कत
2026-07-28