मीरजापुर। जिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट एवं ईओ जीलाल के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान में साठ किलो प्लास्टिक जब्त किया गया। कार्रवाई में पच्चीस हजार का जुर्माना भी वसूल किया गया। ईओ जीलाल ने कहा कि नगर के सभी दुकानदार अपनी जिम्मेदारी को समझें और प्रतिबंधित चीजों का बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा में अपना सहयोग करें।
अभियान के साथ ही जिला प्रशासन के निर्देश पर कार्यवाही भी की जा रही है। इसलिए नगर के दुकानदार इन प्रतिबंधित चीजों को रखने और बेचने से बचें। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना सहयोग करें। इस अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ, थाना कटरा की पुलिस, स्वच्छ भारत मिशन की टीम एवं पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। जिले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी की मौजूदगी में एक अभियान चलाया गया। इसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक की मांग की गई।
अन्य प्रमुख खबरें
ओडिशा में आंधी तूफान की चपेट में आकर तीन की मौत, सामुदायिक भोज के दौरान हुआ हादसा
Public Transport में Green Revolution की ओर बढ़ता भारतः 2035 तक हर तीन में से एक बस होगी इलेक्ट्रिक
World Earth Day : मौसम के चक्र से रोचक बनावट तक, अपने 'ब्लू प्लैनेट' के बारे में कितना जानते हैं आप?
असम में दहाड़ती कामयाबी: 16 साल में तीन गुना बढ़े टाइगर, पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना राज्य
2040 तक प्लास्टिक बन सकता है सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन, दोगुना होगा स्वास्थ्य जोखिम : स्टडी
देश में भूजल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, 39 लाख से ज्यादा वर्षा जल संचयन परियोजनाएं स्थापित की गईं
गंगा, यमुना, गोमती, वरुणा और पांडु नदियों का होगा कायाकल्प, 150 किमी सर्वे का काम पूरा
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई गहरी चिंता, 1 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
कूनो पार्क में गूंजी शावकों की किलकारी, ‘मुखी’ ने पांच शावकों को दिया जन्म
जहरीली हवा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार
यूपी : पीएम सूर्य घर योजना ने बदली तस्वीर, 2.75 लाख से ज्यादा घर रोशन
राजधानी दिल्ली की हवा 'दमघोंटू', एक्यूआई 400 से ऊपर बरकरार
जम्मू कश्मीर: पहलगाम सबसे ठंडा, श्रीनगर और गुलमर्ग में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान