46 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ गरबा खेला, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गुजरात का दिया संदेश

खबर सार :-

गुजरात के वड़ोदरा शहर में कुछ नया ही होता रहता है। इस बार नवरात्र आने से पहले ही एक अपलब्धि हासिल कर ली गई है। यहां के 46 हजार से ज्यादा लोगों ने गरबा डांस किया और एक रिकॉर्ड गुजरात वड़ोदरा के नाम करा लिया। यह रिकॉर्ड भी गिनीज बुक में दर्ज किया गया है।
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद

खबर विस्तार : -

वडोदरा, गुजरात का वडोदरा शहर नवरात्रि से पहले ही गरबा के रंगों में रंग गया है। यहां के यूनाइटेड वे गरबा ग्राउंड में बुधवार रात को 46,818 लोगों ने एक साथ गरबा खेला। इस मौके पर एक खिताफ दर्ज करा लिया। यहां पर प्रदर्शन कारियों ने अपने नृत्य को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज किया। इस कार्यक्रम को लेकर वडोदरा में उत्साह छाया हुआ है। सिंगर अतुल पुरोहित उर्फ अतुल दादा ने जैसे ही आवी नव नव रात्रि रे...श् गाया, तो गरबा खेलने वाले जोश, खुशी और मस्ती से नाचने लगे।

गरबा का जश्न प्रसिद्ध होने के कारण रिकॉर्ड बना

भले ही अभी नवरात्रि की शुरूआत नही हुई है और इसके आने में अभी चार दिन बचे हैं, लेकिन इस उपलक्ष्य में वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और यूनाइटेड मिलकर यूनाइटेड वे गरबा ग्राउंड में ‘डेवलप्ड इंडिया संकल्प गरबा’ का भव्य आयोजन कर यह दिखा दिया कि यहां के लोग पीछे नहीं रहते हैं। कुछ नया ही करते रहते हैं। इस बार का आयोजन अपनी भव्यता के कारण चर्चा में रहा। बीती रात का गरबा का जश्न इतना प्रसिद्ध हुआ कि इसे रिकॉर्ड किया गया।

इसमें करीब 46800 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने एक साथ गरबा खेला और ‘वडोदरा के ज़रिए डेवलप्ड गुजरात’ के लिए अपना प्रतिबद्धता दिखाई। यहां का माहौल गरबामय तो शुरू से ही हो गया था। जैसे ही सिंगर अतुल पुरोहित उर्फ़ अतुल दादा ने ‘आवी नव नव रात्रि रे...के पर अपने सुर दिए, मानो जश्न की शुरूआत कर दी गई थी। गाना गाया जाता रहा और लोग गरबा खेलते रहे। दीर्घा में दर्शक खुशी से नाच उठे।

ये भी पढ़ेंः बागपत में दुकान-मकान में लगी भीषण आग, मां-बेटी की मौत, दो लोग झुलसे

विद्यार्थियों ने  कपड़े के पोस्टर पकड़कर गरबा किया

गरबा खेलने वालों के साथ 3 हज़ार विद्यार्थियों ने बड़े कपड़े के पोस्टर पकड़कर गरबा किया। वडोदरा की पहचान से जुड़े बरगद के पेड़ को सेंटर में रखा गया और एक खास प्रस्तुति में भी प्रदर्शन हुआ। इसमें गरबा के साथ स्वच्छ वडोदरा का संदेश भी दिया। यह ऐसा आयोजन था, जो नवरात्रि को लेकर था। इसमें धार्मिक गीत गाए गए और प्रसिद्ध गरबा नृत्य किया गया। इसके साथ ही शहर की स्वच्छता को गरबा से जोड़ा गया। संकल्प लिया कि सभी शहर को स्वच्छ रखेंगे।

लोगों ने शहर को साफ़ रखने का वादा किया। नवरात्र हिंदुओं का पर्व है। इसका मतलब है शक्ति की पूजा। मां शक्ति के साथ वडोदरा की नारी शक्ति की महिमा को पेश करते हुए एक प्रस्तुति दी गई। नृत्य की थीम बदलती रही और लोग उसका आनंद उठाते रहे। एक बाद तो सफाई का संकल्प दूसरी बार नारी शक्ति और तीसरी बार डवलप बड़ोदरा का संकल्प लिया गया। इसमें कहा गया कि आने वाले सालों में एक डेवलप्ड वडोदरा, डेवलप्ड गुजरात और डेवलप्ड इंडिया थीम को साकार करना चाहते हैं। 

इस आयोजन में विरासत को संभाले रखने का भी आवाहन भी किया गया। बड़ोदरा विकसित भारत संकल्प के अभियान के तहत शहर को एक उपलब्धि हासिल हुई है। इस आयोजन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वालों में गजब का उत्साह रहा है। भीड़ और थीम दोनों केे कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है। यूनाइटेड वे गरबा ग्राउंड दुनिया का सबसे बड़ा ग्राउंड बताया जाता है। इस रिकॉर्ड के लिए 30000 लोगों के गरबा खेलने का लक्ष्य रखा गया था।

स्वच्छ भारत की पहचान दिलाने का संकल्प लिया

यहां की संख्या लगातार बढ़ती गई। यह इतना ज्यादा चर्चित हुआ कि इसमें संख्या बढ़ती गई और 30000 लोगों के लक्ष्य की जगह करीब 40000 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। यही कारण है कि कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ द रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। यह दुनिया का अनोखा आयोजन था। नवरात्र तो धार्मिक अवसर है। भारत को आर्थिक रूप से समृद्धि शाली और पहचान स्वच्छ भारत की पहचान दिलाने का संकल्प लिया गया।

नारी शक्ति के साथ विरासत की पहचान बनाए रखने के लिए भी काम करने को कहा गया। म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कर्मचारियों और उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम रहा है कि बड़ोदरा का यह आयोजन भाग्य हो सका। मेट्रोपॉलिटन सिटी के सभी चुने हुए प्रतिनिधि भी यहां पर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल सार्वजनिक जीवन के उत्सव के रूप में शहर में और भी कार्यक्रम हुए हैं। इनमें यह आयोजन सबसे भव्य रहा, क्योंकि बड़ोदरा म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने इसमें काफी सहयोग किया है।

ये भी पढ़ेंः Lucknow Floods: लखनऊ में बाढ़ से मचा हाहाकार ! हजारों परिवारों ने छोड़ा घर, गलियों में चल रहीं नावे

अन्य प्रमुख खबरें