23 साल से लापता हैं 90 के दशक के अभिनेता राज किरण, जानिए आज क्या कर रही हैं उनकी बेटियां
खबर सार :-
बॉलीवुड के 90 के दशक के अभिनेता किरण राव साल 2003 से फिल्मी दुनिया और लाइमलाइट से दूर हैं। कुछ रिपोर्ट से मुताबिक वो लापता हो गए हैं। उनकी बेटियां अपने पिता को काफी याद करती हैं। आज उनकी दोनों बेटियां काफी कामयाब हैं।
खबर विस्तार : -
Raj Kiran: बॉलीवुड के अभिनेता राज किरण साल 2003 से ही लापता हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक वो विदेश में अपने मानसिक स्वास्थ्य का इलाज करा रहे हैं, लेकिन इन सब के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। राज किरण की दोनों बेटियां अपने पिता को याद करती हैं और आज दोनों ने काफी सफलता हासिल की है। उनकी बेटी रिशिका ने जूलरी डिजाइनिंग में कामयाबी हासिल की है। रिशिका ने जूलरी डिजाइनर रवि से शादी करके अपना घर बसा लिया है।
राज किरण साल 2003 से हैं लापता
बॉलीवुड एक्टर राज किरण ने 90 के दशक में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें काफी सराहा भी गया, लेकिन साल 2003 से एक्टर अचानक कहीं लापता हो गए, उनकी काफी खोज-खबर की गई, लेकिन उनका कहीं, कुछ पता नहीं चल सका। आज उनकी दोनों बेटियों ने काफी बढ़िया मुकाम हासिल कर लिया है। उनकी बेटी रिशिका और मन्नत अपने पिता को याद करती हैं। रिशिका ने जूलरी डिजाइनर रवि से शादी करके अपना घर बसा लिया है। उनकी डिजाइनर जूलरी कई इंटरनेशनल सितारे पहन चुके हैं। साल 2021 में रिशिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनके पति की कंपनी ने डेक के लिए कस्टम मेडालियन बनाया था। उन्होंने जानकारी दी की रवि की लेटेस्ट कस्टम क्रिएशन किसी और के लिए नहीं बल्कि आर्टिस्ट ऑउ द डिकेड के लिए थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फैक्ट्री में भारत में कम से कम दो हफ्तों में हाथ से बनाया गया था, जिसमें 372 ग्राम सोना और 40 कैरेट हीरे लगे थे।
1975 में अपने करियर की शुरुआत की थी
रिशिका और रवि की शादी को 12 साल से अधिक का समय हो चुका है। हालांकि रिशिका अपने पिता को याद कर सोशल मीडिया के जरिए भावुक पोस्ट के माध्यम से याद करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक नन्हीं-सी परी को जन्म दिया है। राज किरण की छोटी बेटी मन्नत ने भी साल 2020 में शादी कर घर बसा लिया है। राज किरण की पत्नी ने अपने पति का कई सालों तक इंतजार किया, लेकिन जब वो नहीं आए तो उन्होंने दूसरी शादी कर ली। एक्टर के करियर के शुरुआती दिनों की बात करें तो साल 1975 में आई फिल्म कागज की नाव से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अगले दो दशकों तक वो लगातार बेहतरीन फिल्मों के माध्यम से फेमस चेहरा बन गए।
आज तक एक्टर का कुछ पता नहीं चल सका
साल 1990 के दशक में उन्हें फिल्मों में कम रोल मिलने लगा, जिसके बाद वो धीरे-धीरे सिनेमा से दूर होते चले गए। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बेंगलुरु के सेंट्रल जेल में रखा गया था, उन्हे सत्या साई बाबा के पुट्टुपर्थी आश्रम में घुसने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दावा किया जा रहा था कि वो रात में आश्रम में घुसने के लिए टैक्टर और सीढ़ी लाए थे। इस बीच विपक्ष नेता सुषमा स्वराज ने सार्वजनिक रुप से कहा कि राज किरण अमेरिका के एक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में देखे गए थे, हालांकि उन्होंने उस समय भारतीय सरकार और फिल्म इंडस्ट्री से मदद की मांग करते हुए कहा कि उन्हे वापस लाया जाना चाहिए। बावजूद इसके उनका कुछ पता नहीं चल सका है।
ये भी पढ़ें: गोविंदा की कमबैक फिल्म पर पत्नी सुनीता का बयान, कहा- 'मेरी और बेटे की बात कीजिए'
अन्य प्रमुख खबरें
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09