NEET पेपर लीक आंदोलन पर बनेगी फिल्म ? 'द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी' को लेकर मेकर्स का ऐलान
खबर सार :-
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा आंदोलन और उनकी मांग के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद चर्चा है कि इस पर एक फीचर फिल्म बनने जा रही है।
खबर विस्तार : -
Cockroach Party Film Announcement: दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और उसके परिणाम स्वरुप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि इस पर एक फीचर फिल्म बनने जा रही है। बता दें कि इस राजनीतिक घटनाक्रम पर 'द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी' के नाम से एक फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जयपुर के गोविंद देव 'ब्रह्म' ने इस पर फिल्म बनाने की बात कही है। इसका आधिकारिक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है।
गोविंद देव ने प्रोजेक्ट के बारे में किया आधिकारिक ऐलान
नीट पेपर लीक विवाद और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर से बड़ी संख्या में छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटे थे। उन्होंने 36 दिनों तक आंदोलन किया। जिस दौरान सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक लगातार 26 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इस दौरान कई अन्य छात्रों द्वारा भी अनशन रखा गया था। इसमें खासकर जेन-जी ने अपने अनोखे प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच लिया। 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब इस पूरे राजनीतिक घटना को पर्दे पर दिखाने की तैयारी चल रही है। इस पर एक बड़ी फीचर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम 'द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी' है। इसे जयपुर के रहने वाले गोविंद देव 'ब्रह्म' ने इस प्रोजेक्ट के बारे में आधिकारिक ऐलान किया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में आंदोलन से जुड़ी कई ऐसी सच्चाई दिखाई गई है, जो अब तक लोगों की नजरों में नहीं आया।
फिल्म का नाम चर्चा में
नीट पेपर लीक मामले के बाद सीजेपी द्वारा छात्रों के प्रदर्शन ने शिक्षा व्यवस्था और सियासत में हलचल पैदा कर दी थी। बता दें कि आंदोलन के परिणामस्वरुप शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया। इस फिल्म को बनाने वाले मेकर्स का कहना है कि यह केवल एक राजनीतिक मुद्दे ही नहीं, बल्कि इसके माध्यम से यह दिखाया गया है कि इस आंदोलन की रुपरेखा कैसे तैयार हुई और इसके पीछे क्या-क्या राजनीतिक चालें चली गईं, इसके साथ ही कई अनसुने पहलुओं को भी पर्दे पर उतारा जाएगा। फिल्म की चर्चा के साथ-साथ इसका नाम भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। निर्माताओं ने इस प्रोजेक्ट के लिए आधिकारिक तौर पर 'द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी' (The Accidental Cockroach Party) नाम रजिस्टर कराया है। यह शीर्षक अपनी अलग पहचान के साथ उस दौर की राजनीतिक परिस्थितियों पर तीखा व्यंग्य करता है।
अगले साल तक रिलीज होने की उम्मीद
इस फिल्म के लिए काफी बड़े बजट का खाका तैयार किया गया है। फिल्म से संबंधित जानकारी के अनुसार फिल्म का कुल बजट 20 करोड़ बताया जा रहा है।इसे जयपुर के गोविंद देव नेतृत्व में अंतिम चरण का काम चल रहा है और फिल्म की शूटिंग और लोकेशन तय करने को लेकर काफी तेजी से मेकर्स लगे हुए हैं। हालांकि फिल्म के स्टार कास्ट और क्रू को लेकर अभी किसी तरह की आफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्य कलाकारों, निर्देशक और सह-निर्माताओं के चुनाव को लेकर बातचीत को अंतिम रुप दिया जा रहा है। इसके लिए मुंबई में बॉलीवुड के बड़े फिल्म निर्माताओं से बातचीत चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि योजना के अनुसार सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो यह दिलचस्प फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: Ramayana Trailer: 'रामायण' का भव्य ट्रेलर हुआ रिलीज, 'रावण' अवतार में यश ने उठाए होश
अन्य प्रमुख खबरें
-
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 37वें दिन कमाए 19.50 करोड़
2026-09-13
-
Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हैवान' के कलेक्शन ने चौंकाया
2026-09-12
-
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-09-11
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06