Mirzapur Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
खबर सार :-
मिर्ज़ापुर: द मूवी ने थिएटर में अपना पहला हफ़्ता पूरा कर लिया है और इसे पॉज़िटिव रिव्यू मिल रहे हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो सीरीज़ की पसंदीदा दुनिया को बड़े पर्दे पर लाती है, जिसमें कई जाने-पहचाने चेहरे अपने पॉपुलर रोल में वापस आ रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Mirzapur Box Office Collection Day 8: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे दमदार कलाकारों वाली "मिर्जापुर: द मूवी" बॉक्स ऑफिस पर लगातार जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। 4 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ़ एक हफ़्ते में दुनिया भर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अब तक दुनिया भर में लगभग 213 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि भारत में इसकी कमाई 148 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म को खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के सिंगल-स्क्रीन थिएटर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
मिर्जापुर को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉस्स
फिल्म की कमाई पूरे हफ़्ते अच्छी रही और गुरुवार को इसने नेट में 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। नाइट शो में अच्छा टर्नआउट देखा गया। देश भर में ऑक्यूपेंसी लगभग 43 प्रतिशत थी, जिसमें लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में 60 प्रतिशत से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
ये भी पढ़ेंः- 'बाप पर मत जाना'...Bigg Boss 20 के मंच पर सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
दुनिया भर में 213 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, "मिर्जापुर: द मूवी" साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। भारत और विदेशी बाजारों में फ़िल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स ने इसकी कमाई को और बढ़ा दिया है। अब, फिल्म टॉप-थ्री में जगह बनाने की कोशिश कर रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई कहां तक पहुंचती है।
25 करोड़ के साथ ली थी बंपर ओपनिंग
मिर्जापुर फिल्म ने शुक्रवार को 25 करोड़ की बंपर ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार को कमाई में 25% का बड़ा उछाल आया और इसने 32 करोड़ कमाए। तीसरे दिन (रविवार) इसने 36 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया। हालांकि चौथे भारी गिरावट देखने को मिली चौथे दिन फिल्म के केवल 15.50 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई।
मिर्जापुर की स्टार कास्ट
गौरतलब है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' को अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट मिलकर पेश कर रहे हैं। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। इसके डायरेक्टर गुरमुख सिंह हैं और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म में (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal), दिव्येंदु (Divyendu) के अलावा रवि किशन (Ravi Kishan), जितेंद्र कुमार और सोनल चौहान जैसे स्टार्स भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो की टेलीविजन सीरीज 'मिर्जापुर' (2018) पर आधारित है।
ये भी पढ़ेंः- स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर भड़की पूनम पांडे, कह डाली ये बात
अन्य प्रमुख खबरें
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04