दिग्गज अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 67 साल, खुद को बताया सिनेमा की दुनिया का सबसे उम्रदराज जेनजी
खबर सार :-
दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 67 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर कमल हासन ने फिल्मी सफर को याद किया और शुभकामनाएं देने वालों का शुक्रिया अदा किया। कमल हासन ने अपने को सिनेमा की दुनिया का सबसे उम्रदराज जेनजी बताया।
खबर विस्तार : -
मुंबई: दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने फिल्म इंडस्ट्री में 67 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर कमल हासन ने अपने अब तक के शानदार फिल्मी सफर को याद किया है। इस सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 67 सालों के फिल्मी कॅरियर में से करीब 20 साल ही ऐसे रहे, जिन्हें वह अपनी असली सीख का दौर मानते हैं। कमल हासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने सिनेमा में 67 साल पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
67 सालों में 20 साल ही सीख पाया हूं
अभिनेता ने कहा, ''मेरे सिनेमा में 67 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। मैं अगर अपने पूरे सफर को पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे लगता है कि इन 67 सालों में लगभग 20 साल ही मैं वास्तव में सीख पाया हूं। बाकी समय तो यूं ही परिस्थितियों के साथ बहता चला गया। उन्होंने लिखा, ''मुझे लगता है कि मैंने अनुभव के तौर पर अब तक जो कुछ हासिल किया है, उसे और बेहतर बनाया जा सकता है। यह सब उस वक्त तक, जब तक लोग इस क्षेत्र में मेरे बिताए सालों को गिनना बंद नहीं कर देते और कहीं और बेहतर नंबर तलाशना शुरू कर देते हैं। दिसंबर 1895 में लुमियर भाइयों की पहली सार्वजनिक फिल्म स्क्रीनिंग के बाद से फिल्म इंडस्ट्री को लगभग 130 साल और 8 महीने हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें-Mirzapur Trailer: मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगी जंग, रिलीज हुआ धमाकेदार ट्रेलर
बतौर बाल कलाकार छह साल की उम्र में सिनेमा में रखा था कदम
अभिनेता ने आगे कहा, ''मेरी टीम ने मुझे याद दिलाया कि मैं इस इतिहास के 67 सालों का हिस्सा रहा हूं, यानी फिल्म इंडस्ट्री के पूरे इतिहास के आधे से भी ज्यादा समय का। यह बात अपने आप में काफी असाधारण है। फिर भी, अपने हिसाब से मैं सिर्फ 20 साल को ही अपनी असली सीख मान सकता हूं। शायद मैं सिनेमा की दुनिया का सबसे उम्रदराज जेनजी हूं। कमल हासन का फिल्मी सफर बेहद कम उम्र में शुरू हो गया था। उन्होंने बतौर बाल कलाकार सिनेमा में कदम रखा था। महज छह साल की उम्र में उन्होंने फिल्म 'कलाथुर कन्नम्मा' में अभिनय किया, और इसके लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इतनी कम उम्र में मिला यह सम्मान उनके शुरुआती करियर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा।
'कन्नुम करलुम' से मलयालम सिनेमा में की शुरुआत
इसके बाद कमल हासन ने बतौर बाल कलाकार पांच अन्य फिल्मों में काम किया। उन्होंने 1962 में फिल्म 'कन्नुम करलुम' से मलयालम सिनेमा में अपनी शुरुआत की। यहीं से उनका सफर धीरे-धीरे अलग-अलग भारतीय भाषाओं की फिल्मों तक पहुंचता गया। करीब सात दशक लंबे करियर में कमल हासन ने तमिल के साथ-साथ तेलुगु, मलयालम, हिंदी, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में भी काम किया। वह अब तक 230 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें-इमरान हाशमी ने बढ़ाई सनी देओल की टेंशन, एडवांस बुकिंग में 'बंटवारा 1947' से आगे आवारापन 2'
अन्य प्रमुख खबरें
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24
-
नेशनल अवाॅर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
2026-09-23
-
धोखेबाज होते हैं इंसान... रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा पर सुनीता का तंज
2026-09-23
-
यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड
2026-09-22
-
Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की आयु में निधन
2026-09-22
-
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग
2026-09-22
-
राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह से पहले कार्तिक आर्यन ने लिया थेपला का मजा
2026-09-22
-
एकता नगर में सज रहा भारतीय सिनेमा का मंच, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
2026-09-22