बॉक्स ऑफिस पर 'हैवान' के कलेक्शन ने चौंकाया, साइको थ्रिलर फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

खबर सार :-

Haiwaan Box Office Collection day 2: 'हैवान' में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं, और यह फिल्म 11 सितंबर को रिलीज हुई थी। यहां फ़िल्म के पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन देखें
Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हैवान' के कलेक्शन ने चौंकाया

खबर विस्तार : -

Haiwaan Box Office Collection day 2: अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर को रिलीज हुई। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अब सामने आ गए हैं। फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। जबकि पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' का दबदबा बना हुआ है और दोनों फिल्में रिकॉर्ड-तोड़ कमाई कर रही हैं। आइए देखते हैं कि अक्षय और सैफ की फिल्म ने दो दिन में कितनी कमाई की। 

Haiwaan Box Office Collection day 2

Sacnilk के अनुसार, 'हैवान' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7,224 शो में 3 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 3.60 करोड़ रुपये रहा। वर्ल्डवाइड आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 4.60 करोड़ कमाए, जिसमें 1 करोड़ का ओवरसीज कलेक्शन भी शामिल है। दूसरे दिन 2,463 शो में चल रही है और अब तक भारत में 0.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है। इससे फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 3.40 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में ग्रॉस कलेक्शन 4.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दूसरे दिन के अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं, जिसका मतलब है कि फिल्म के दूसरे दिन का कुल कलेक्शन बदल सकता है।

Haiwaan वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में करीब 5    करोड़ कमाए, जिसमें 1 करोड़ का ओवरसीज कलेक्शन भी शामिल है। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन दूसरे दिन भी 4 करोड़ रुपये से कम रहा। हालांकि पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद, 'हैवान' के लिए अब वीकेंड में बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी है। अक्सर शुरुआती दिनों का यही ट्रेंड तय करता है कि फिल्म का थिएटर में भविष्य कैसा होगा।

फिल्म का पहले दिन का प्रदर्शन औसत रहा, लेकिन वीकेंड अभी बाकी है; शनिवार और रविवार को कलेक्शन में सुधार की उम्मीद है।

  • 'हैवान' का नेट इंडिया कलेक्शन: 3.40 करोड़
  • ग्रॉस इंडिया कलेक्शन: 4.07 करोड़
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 5 करोड़

क्या है 'हैवान' की कहानी

'हैवान' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे प्रियदर्शन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म प्रियदर्शन की ही 2016 की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक है। 'हैवान' एक नेत्रहीन सिक्योरिटी मैनेजर की कहानी है, जो एक छोटी लड़की को बदले की भावना से भरे एक सनकी कातिल से बचाता है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं।

स्टार कास्ट

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में सैफ अली खान, अक्षय कुमार, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर हैं, जबकि मोहनलाल ने कैमियो रोल किया है। यह असरानी की आखिरी फिल्म है, जिनका अक्टूबर 2025 में निधन हो गया था।

ये भी पढ़ेंः- 'बाप पर मत जाना'...Bigg Boss 20 के मंच पर सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत

फिल्म को लेकर फैंस ने जताई निराशा

रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन थिएटर से निकलते दर्शकों की प्रतिक्रिया कुछ और ही कहानी बयां कर रही थी। ज्यादातर दर्शक काफी निराश दिखे। उन्हें लगा कि असल फिल्म रिलीज से पहले बनी उत्सुकता से बिल्कुल अलग थी। अपनी निराशा जाहिर करते हुए एक दर्शक ने कहा, "फिल्म देखकर मैं बहुत दुखी हूं क्योंकि यह रिलीज से पहले बनी उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरी नहीं उतरी। इसमें कोई खास बात नहीं है; यह बस एक साधारण सी कहानी है। थिएटर में दर्शक बोर हो रहे थे यह एहसास आधे घंटे में ही हो गया था। देखते समय उम्मीद होती है कि शायद दूसरा हाफ बेहतर हो, लेकिन जब आप उसे देखते हैं, तो लगता है कि पहला हिस्सा ही बेहतर था।"

एक और दर्शक ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "सुबह-सुबह यह फिल्म देखकर मेरा मूड ख़राब हो गया। मैं कुछ नया देखने की उम्मीद में आया था, शायद कुछ ऐसा जो 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' की याद दिलाए। उन्हें कुछ तो हैवानियत दिखानी चाहिए थी। यह प्रियदर्शन की फिल्म है। उन्होंने इतनी बेहतरीन कॉमेडी फिल्में बनाई हैं, इसलिए मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी। यह उनकी फिल्म जैसी लगी ही नहीं। सैफ अली खान की एक्टिंग अच्छी थी; ऐसा लगा कि उन्होंने कुछ मेहनत की है, जबकि अक्षय कुमार बस खानापूर्ति करते दिखे। ऐसा लगा जैसे उन्होंने दूसरी फिल्मों की शूटिंग के बीच में ही इस फिल्म की शूटिंग की हो।" "अक्षय कुमार को कॉमेडी ही करनी चाहिए; वह विलेन का रोल नहीं निभा पाएंगे।"

गौरतलब है कि कुछ लोगों ने सैफ अली खान की एक्टिंग की तारीफ की, लेकिन अक्षय कुमार को कॉमेडी तक ही सीमित रहने की सलाह दी। उन्हें लगा कि फिल्म क्राइम थ्रिलर जैसी नहीं लगी और अक्षय कुमार विलेन के रोल में असरदार नहीं रहे। हालांकि कुछ दर्शकों ने फिल्म की तारीफ भी। उनका मानना है कि हर किसी की पसंद अलग-अलग होती है, इसलिए जरूरी नहीं कि फिल्म सभी को पसंद आए।

ये भी पढ़ेंः- Mirzapur Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार

अन्य प्रमुख खबरें