गोविंदा से तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता आहूजा का बड़ा ऐलान- '' पालतु कुत्ते के नाम करूंगी अपनी पूरी प्रॉपर्टी''
खबर सार :-
Sunita Ahuja Property: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मज़ाक-मज़ाक में कहा कि वह अपनी सारी प्रॉपर्टी अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
खबर विस्तार : -
Sunita Ahuja Property: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) से तलाक की अफवाहों के बीच पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाक-मजाक में अपनी संपत्ति को लेकर बड़ा ऐलान कर डाला। उन्होंने कहा कि वह अपनी सारी संपत्ति अपने प्यारे पालतू कुत्ते के नाम करने का प्लान बना रही हैं। यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
Sunita Ahuja इसे देंगी अपनी प्रॉपर्टी
दरअसल सुनीता आहूजा को मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पालतू कुत्ते (Pet Dog) के साथ देखा गया। इस दौरान वह फोटोग्राफर्स के साथ हंसी-मज़ाक करती दिखीं। उन्होंने अपने कुत्ते को प्यार किया और बाद में उसे कार की अगली सीट पर आराम से बिठाया। इसी बीच, सुनीता मुस्कुराते हुए बोलीं, "मैं अपनी सारी संपत्ति इसे (कुत्ते को) दे दूंगी।"
कृष्णा अभिषेक को लेकर कही ये बात
यह सुनकर एक फोटोग्राफर ने मजाक में पूछा, "फिर कृष्णा भैया का क्या होगा?" सुनीता ने जवाब दिया कि कृष्णा अभिषेक के पास सब कुछ है और वह और भी ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने कहा, "वह मेरा बेटा है। उसके पास बहुत कुछ है। अब तो मुझे उससे लेना है। कृष्णा मुझसे बड़े इंसान हैं। भगवान उन्हें और भी सफलता दे। जब तक मैं ज़िंदा हूं, वह हमेशा सफल रहेंगे।"
कृष्णा अभिषेक से 14 साल पुराना विवाद हुआ खत्म
गौरतलब है कि अप्रैल में प्रसारित शो 'लाफ्टर शेफ्स फन अनलिमिटेड' के दौरान सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक तथा उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के बीच वर्षों पुराना पारिवारिक विवाद खत्म हो गया था। शो के दौरान सुनीता को मंच पर देखकर कृष्णा भावुक हो गए थे। उन्होंने अपनी मामी से वर्षों में हुई किसी भी गलती के लिए माफी मांगी थी।
इसके जवाब में सुनीता ने कृष्णा को अपना बेटा बताते हुए उन्हें माफ कर दिया और सभी से पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की अपील की। दरअसल सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के बीच का पारिवारिक झगड़ा जो लगभग 14 साल पुराना है क्सर सुर्खियों में रहा है। कृष्णा, गोविंदा की बड़ी बहन के बेटे हैं और एक्टर के साथ उनका गहरा पारिवारिक रिश्ता है।
ये भी पढ़ेंः- Welcome To The Jungle Trailer: धाकड़ कॉमेडी और फन का जबरदस्त डोज, 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30