Welcome To The Jungle Trailer: धाकड़ कॉमेडी और फन का जबरदस्त डोज, 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
खबर सार :-
Welcome To The Jungle Trailer Out: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में जबरदस्त कॉमेडी देखने के बाद, दर्शक फिल्म के बड़े पर्दे पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Welcome To The Jungle Trailer: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म (comedy film) 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। 4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में, बड़े-बड़े सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों को हंसी और रोमांच का डबल डोज देने का वादा करती है। इसमें हर किरदार को चमकने का मौका मिलता है, जिसमें अक्षय से लेकर परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, फरीदा जलाल और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।
Welcome To The Jungle Trailer: 'इंडिया की पहली 2000 करोड़ की फ़ेक फिल्म'
ट्रेलर की शुरुआत में स्क्रीन पर '2000 करोड़ रुपये की फेक फिल्म' लिखा आता है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी क्या होगी। ट्रेलर की शुरुआत परेश रावल से होती है, जो एक फिल्म बनाना चाहते हैं। इसके बाद फिल्म के सभी कलाकारों का परिचय कराया जाता है, जो काफी फनी और मजेदार है। फिर, जंगल में शूटिंग शुरू होती है। परेश रावल अपनी टीम को समझाते हैं कि उनकी फिल्म सेना पर आधारित है, इसलिए उन्हें पहले इसके लिए ट्रेनिंग लेनी होगी। फिल्म बनाने में जितने तिकड़म लगते हैं पूरी कहानी इसके इर्द-गिर्द है। ट्रेलर शुरू से आखिर तक शानदार लगता है और इसमें लगातार कॉमेडी देखने को मिलती है।
Welcome To The Jungle का लोटपोट करने वाला ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोटपोट हो जाएंगे। क्योंकि पूरा ट्रेलर काफी मनोरंजक नजर आता है, जिसमें भरपूर कॉमेडी और मज़ेदार उथल-पुथल देखने को मिलती है। अक्षय कुमार अपने ज़बरदस्त एक्शन सीन और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से ज़बरदस्त छाप छोड़ते हैं। वहीं, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर और जैकी श्रॉफ भी अपने-अपने किरदारों में शानदार लग रहे हैं। ट्रेलर की एक खास बात यह है कि इसमें मुख्य कलाकारों की असल ज़िंदगी से जुड़े दिलचस्प और मजेदार संदर्भ शामिल किए गए हैं। साथ ही, लंबे समय बाद अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को एक साथ स्क्रीन पर देखना दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।
Welcome To The Jungle फिल्म कब होगी रिलीज
गौरतलब है कि यह मशहूर 'वेलकम' फ़्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। अक्षय कुमार के अलावा, फिल्म में सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, कृष्णा अभिषेक, तुषार कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रवीना टंडन जैसे कई कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
ये भी पढ़ेंः- Dhamaal 4 Release Date: सिनेमाघरों में फिर 'धमाल' मचाने आ रही अजय देवगन की पलटन, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अन्य प्रमुख खबरें
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04