Govinda-Sunita Divorce: गोविंदा-सुनीता का होने जा रहा तलाक ! एक्टर के मैनेजर ने खोला राज
खबर सार :-
Govinda-Sunita divorce: एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा के 38 साल पुराने रिश्ते में दरार की खबरें फिर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि सुनीता ने तलाक की अर्जी दी है और गोविंदा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन गोविंदा की मैनेजर शशि सिन्हा ने इन खबरों का खंडन किया है। जानें उन्होंने कपल्स के बीच अनबन के बारे में क्या कुछ कहा....
खबर विस्तार : -
Govinda-Sunita Divorce: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के तलाक की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं। अब एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने तलाक की खबरों को झूठा और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि गोविंदा और सुनीता तलाक नहीं ले रहे हैं।
बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को 38 साल हो चुके हैं। एक समय सोशल मीडिया पर यह खबर खूब वायरल हो रही थी कि एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता तलाक लेने वाले हैं। लेकिन एक्टर के मैनेजर ने शनिवार को एनडीटीवी से बात करते हुए इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया और कहा कि भले ही कोर्ट में कुछ कागज़ात जमा किए गए थे, लेकिन मामला पहले ही सुलझ चुका था। अब गोविंदा और सुनीता के बीच सब कुछ ठीक है।
Govinda-Sunita Divorce: क्या है पूरा मामला
जब उनसे पूछा गया कि क्या यह वही 2024 का मामला है जो सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में दायर किया था, तो उन्होंने पुष्टि की कि हां, यह वही मामला है, लेकिन अब मामला सुलझ गया है। शशि ने आगे कहा, "यह एक पुराना मामला है जो फिर से ताजा खबर की तरह फैल रहा है। कुछ भी नया नहीं हुआ है। मुझे लगातार कॉल आ रहे हैं, लेकिन सब ठीक है। दंपति के बीच लगभग सब कुछ सुलझ गया है। चिंता की कोई बात नहीं है। हम जल्द ही एक आधिकारिक बयान भी जारी करेंगे।"
गलत सूचनाओं पर जताई नाराजगी
गोविंदा के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा, "क्या आपने गोविंदा को इस बारे में बोलते देखा है? फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया के लोग गलतफहमी और भ्रामक सूचनाओं का फायदा उठाते हैं। कोई मूर्ख व्यक्ति इस विवाद का फायदा उठाना चाहता है।"
गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में भी ऐसी खबर सामने आई थी कि सुनीता ने तलाक की अर्जी दे दी है और कानूनी नोटिस भी भेज दिया है। अभिनेता को पिछले कई महीनों से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अक्टूबर में बंदूक साफ करते समय उनके पैर में गोली लग गई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29
-
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
2026-09-29
-
Bigg Boss 20: नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह
2026-09-29
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25