अहमदाबाद में नवरात्रि से पहले गरबा की धूम, पनघट ग्रुप ने किया शानदार कॉस्ट्यूम रिहर्सल
खबर सार :-
नवरात्र आने की हलचल गुजरात के अहमदाबाद में एक महीने से चल रही है। यहां कलाकारों के लिए आकर्षक गरबा डांस के लिए परिधान तैयार किए जा रहे हैं। इस बार के उत्सव में कुछ ज्यादा ही उत्साह है। यद्यपि यह देश के साथ दुनियाभर में मनाया जाने वाला धार्मिक उत्सव है।
खबर विस्तार : -
अहमदाबाद : नवरात्र शुरू होने से पहले ही गुजरात में गरबा की धूम मच गई है। अहमदाबाद शहर में यहां की संस्कृति अपने रंग बिखरने लगे हैं। नवरात्रि का स्वागत करने के लिए जगह-जगह तैयारी की जा रही हैं। जितने कलाकार हैं, उतने ही परिधान तैयार किये जा रहे हैं। कलाकारों के ड्रेस तैयार करने के लिए सिलाई बुनकर यहां तक की कढ़ाई करने वाले कारीगरों के हाथ पूरी तरह से भरे हुए हैं। गरबा का उत्साह अभी से सिर चढ़कर बोल रहा है।
कलाकारों का कहना है कि हमारा ट्रेडिशनल डांस है। हमारा पारंपरिक कल्चर है। हम इसको कैसे भूल सकते हैं। कई ऐसे कलाकार भी हैं जो इसको बारीकी से जानते हैं और उन्होंने देश दुनिया के कई बड़े मंचों पर इसकी प्रस्तुतियां भी दी हैं। पहले के कल्चर में जो बदलाव हुआ है, उसका भी वह नजरिया बताते हैं। संस्कृति और परंपराओं को सहेज कर रखने के लिए कटिबद्ध नई जनरेशन भी गरबा का असली मतलब जान रही है। उनमें शायद ही कुछ लोग ऐसे हों जो गरबा को नहीं पहचानते हैं।
अहमदाबाद का यह पारंपरिक कल्चर आज सोशल मीडिया के माध्यम से छाया हुआ है। सजावट देखने के लिए लोग दूर-दूर तक जा रहे हैं। गरबा इतना प्रसिद्ध हो चुका है कि इसकी अच्छाई पूरे देश में देखने को मिलती है। जब नवरात्र का उत्सव आता है, भारत के कई राज्यों में गरबा कंपटीशन किए जाते हैं। गरबा क्वीन को देखने के लिए लोग एकटक निहारते रह जाते हैं। इनका पारंपरिक वेशभूषा और परिधान देखते ही बनता है।
नवरात्रि का पर्व गुजरात तक ही सीमित नहीं
9 दिन तक उत्सव के रूप में इसे मनाया जाता है। कहते हैं कि जब तक गरबा का नृत्य नहीं हो जाता है, तब तक हर चीज हर उत्सव अधूरा रह जाता है। शहर के प्रसिद्ध आर्ट्स ग्रुप पनघट ने इस साल की नवरात्रि के लिए शानदार आयोजन किया है। इसमें कलाकारों को रंग-बिरंगे प्रधानों के साथ गरबा और डांडिया का मोहक प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। इस मौके पर सिर्फ डांस स्टेटस केवल स्टेप्स के माध्यम से नहीं, बल्कि कस्ट्यूम और स्टेज प्रोटेक्शन में भी देखने को मिलेगा।
अहमदाबाद में पनघट ग्रुप के को डायरेक्टर और कोरियोग्राफर जयेश प्रजापति का कहना है कि नवरात्रि का पर्व अब केवल गुजरात तक ही सीमित नहीं है। यह भारत देश के बाहर यूनेस्को तक पहुंच चुका है। सांस्कृतिक विरासत के रूप में यह प्रसिद्ध है। इसलिए पूरी दुनिया जानती है कि भारत में ही नहीं, विश्व प्रसिद्ध गरबा उत्सव मनाया जाता है। गरबा को एक स्पेशल तरीके से बनाने के लिए कॉस्ट्यूम ओरिजिनल कच्छी वर्क और पैच वर्क किया गया है।
9 दिन का उत्सव मनाने के लिए हर कोई बेताब
आज दुनिया में सबसे महंगी कलाओं में से ही यह माना जाता है। इसका प्रदर्शन करने के लिए कलाकार अपनी पोशाकं खुद लेकर आए हैं। इसमें हजारों रुपए खर्च किए गए हैं। यह गुजरात का त्यौहार है, इसलिए अपनी आराध्या मां अंबे की आराधना के लिए 9 दिन तक का उत्सव मनाने के लिए हर कोई बेताब है। यहां पर जितने लोगों ने अपने नाम दिखाए थे, उसे कई गुना नाम रोज बढ़ रहे हैं। आयोजन के लिए ग्रुप पिछले 1 महीने से लगातार तैयारी कर रहा है।
असली गरबा बनाए रखने के लिए संस्था का प्रयास निरंतर चल रहा है। यही कारण है कि वह अपनी पारंपरिक ट्रेडीशन ताली को नहीं छोड़ पा रहे हैं। इसे पीढ़ी दर पीढ़ी संभालने के लिए संकल्प भी ले रहे हैं। संस्था की ओर से बताया गया है कि 37 देश में कलाकार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने गरबा करने के लिए भारत के कलाकारों को कई देशों का भ्रमण भी कराया। संस्था के लोगों का कहना है कि उनके लिए बड़े गौरव की बात है कि वह देश-विदेश के मंच में पहुंच रहे हैं।
15 सालों से इस ग्रुप में काम कर रहे
पनघट परफॉर्मिंग आर्ट से जुड़े लोगों का कहना है कि 15 सालों से इस ग्रुप में काम कर रहे हैं। गरबा के बारे में रहते हैं कि वह नौ दिनों तक भगवती माता की आराधना करते हैं और इसमें गरबा का ही प्रस्तुति की जाती है। बच्चों से लेकर इसमें बड़ों तक के कलाकार भाग लेते हैं। अपना अनुभव साझा करने के लिए हर किसी को मौका भी दिया जाता है। काफी समय से ग्रुप में जो लोग काम कर रहे हैं, वह अब पारंगत हो चुके हैं। गरबा के बारे में उनका कहना है कि बहुत अच्छी बात है कि नई पीढ़ी भी गरबा के प्रति आकर्षित है और अवसर आने पर वह मंच पर प्रस्तुति देने के लिए तैयार रहते हैं। अपने गुजरात की कलर की पहचान बनी रहे यही उनकी जिज्ञासा भी है।
यह भी पढ़ें :हाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा, पिकअप-ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत; 18 घायल
अन्य प्रमुख खबरें
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29
-
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
2026-09-29
-
Bigg Boss 20: नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह
2026-09-29
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25