Dimple Chaudhary Controversy: वायरल वीडियो पर हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का जवाब, बोलीं- ट्रोलिंग से टूटी हूं, मुझे बदनाम न करें
खबर सार :-
हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने हाल ही में अपने वायरल हो रहे वीडियो के बारे में जवाब दिया है। वीडियो में वो गाली-गलौज करते नजर आई थीं, जिस पर उनका कहना था कि,उनकी हालत ठीक नहीं थी।
खबर विस्तार : -
Dimple Chaudhary Controversy: हाल ही में सोशल मीडिया पर हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो लोगों से गाली-गलौज करते नजर आ रही हैं। इसके बाद कई यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। इस पर डिंपल ने रिएक्ट किया है और कहा है कि वो मानसिक तौर पर बहुत परेशान हैं। उन्हें बदनाम न करें। उनको आत्महत्या का ख्याल आ रहा है।
Dimple Chaudhary Controversy: वायरल वीडियो पर डिंपल ने किया रिएक्ट
डिंपल ने इस बारे में बताते हुए कहा कि जब यह सब हुआ तो उस समय वो अपने परिवार के साथ थीं। डिंपल ने वीडियों में साफ कहा, ''जो तुम वीडियो बना रहे हो कि हम फोटो खिंचवाने गए, फोटो नहीं दिया। बहुत बदतमीज लड़की है, गाली दे रही है। इसका यह कर दो, वो कर कर दो। इसका यह हो जाना चाहिए, वो हो जाना चाहिए। पहली बात तो यह है कि तुम्हारे अंदर थोड़ा-बहुत दिमाग है या नहीं? कोई लड़की अपने परिवार के साथ है, अपने भाई-बहन के साथ है और तुम उसे परेशान कर रहे हो। उसकी प्राइवेसी में दखल दे रहे हो। तुम्हारा मैंने कुछ ले-देकर रखा है? अगर तुम यह चीज प्यार से कहते कि डिंपल जी, मैडम जी या बहन जी, एक फोटो दे दीजिए,’ तो क्या मैं आपको फोटो नहीं देती?''
Dimple Chaudhary Controversy: मानसिक तनाव महसूस कर रही डांसर
इस पर डिंपल ने उसी अंदाज में आगे कहा, ''मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर देख लेना मैं कितना रुक-रुककर लोगों को फोटोज देती हूं। मैं गाड़ी से उतरकर भी लोगों को फोटो देती दूं। मुझे बदनाम कर रहे हो कि मुझमें घमंड है, कौन सा घमंड मुझमें नजर आ गया? '' उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लगातार हो रही आलोचना और ट्रोलिंग ने उन्हें अंदर तक तोड़ कर रख दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो खुद को मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास कर रही हैं। किसी भी तरह के गलत कदम न उठाने की कोशिश में लगी हैं, लेकिन वो काफी परेशान हैं।
Dimple Chaudhary Controversy: सेल्फी खिंचवाने को लेकर हुई बहस-बाजी
दरअसल, डिंपल चौधरी अपने परिवार के साथ कहीं घूमने गई थीं। वहां कुछ लड़के उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थे। डिंपल अपने परिवार के साथ बिजी थी, जिस कारण उन्होंने फोटो खिंचवाने से मना कर दिया। इस पर लड़के उनके साथ बहस-बाजी करने लगे। इस बात से डिंपल अपना आपा खो बैठीं और लड़कों को गालियां देना शुरु कर दी। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर डांसर ने रिएक्ट किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24
-
नेशनल अवाॅर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
2026-09-23
-
धोखेबाज होते हैं इंसान... रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा पर सुनीता का तंज
2026-09-23
-
यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड
2026-09-22
-
Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की आयु में निधन
2026-09-22
-
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग
2026-09-22
-
राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह से पहले कार्तिक आर्यन ने लिया थेपला का मजा
2026-09-22
-
एकता नगर में सज रहा भारतीय सिनेमा का मंच, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
2026-09-22
-
‘शक’ की रिलीज से पहले राघव ने परिणीति को खास अंदाज में दी बधाई
2026-09-21
-
आयुष्मान खुराना बने राजश्री के ‘प्रेम’, बोले- सपना सच हो गया
2026-09-21
-
कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के बिग बॉस सलमान खान
2026-09-20