Anandita Sundar Controversy: आनंदिता सुंदर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- न Ozempic लिया न सर्जरी कराई, 7 साल की मेहनत से घटाया वजन
खबर सार :-
आनंदिता सुंदर ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। बता दें कि ट्रोलर्स उनके लुक को लेकर काफी काफी ट्रोल करते थे।
खबर विस्तार : -
Anandita Sundar Controversy: एक्टर-राजनीतिक खुशबू सुंदर और फिल्ममेकर सुंदर सी की बेटी आनंदिता सुंदर ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग उनके लुक को लेकर ट्रोल करते थे। इस पर उन्होंने साफ किया है कि न तो उन्होंने Ozempic लिया है और न ही कोई सर्जरी कराई है। इसके साथ ही उन्होंने ट्रांसजेंडर वाले कमेंट्स पर भी खुलकर बात की है।
Anandita Sundar Controversy: पॉलिटीशियन खुशबू की बेटी आनंदिता सुंदर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
एक्टर और पॉलिटीशियन खुशबू की बेटी आनंदिता सुंदर ने खुद को किए जाने वाले ट्रोल्स के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने उनको जवाब दिया है, जो उनके लुक्स का मजाक उड़ाते थे और अब उनके वजन को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। आनंदिता ने बताया कि लोग पहले उन्हें मोटापे के लिए ट्रोल करते थे और अब उनके वजन घटने के बाद सर्जरी कराने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मानसिकता वाले लोगों की नफरत कभी कम नहीं होगी। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उनके लुक को लेकर लोग उन्हें ट्रांसजेंडर कहते थे। उन्होंने कहा, मुझे ट्रांसजेंडर लोग बेहद खूबसूरत लगते हैं। वो काफी संवेदनशील, प्यारे और दयालु इंसान होते हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर लोगों का यही पसंदीदा इंसल्ट बन गया कि वो ट्रांसजेंडर जैसी दिखती हैं।
Anandita Sundar Controversy: वजन घटाने के लिए सात साल तक की कड़ी मेहनत
इस पर उन्होंने कहा यह मेरे लिए बुरा नहीं है, बल्कि ये उनके होमोफोबिक और अज्ञानी सोच को दिखाता है। आनंदिता ने साफ कहा कि ट्रांस होना या उनके जैसा दिखना कोई गाली नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वो हमेशा दूसरों के साथ दयालुता से पेश आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें नफरत भरे कमेंट्स का सामना करना पड़ता है। अपने वजन के बारे में उन्होंने बताया कि अपने वजन को कम करने के लिए उन्होंने सात साल तक मेहनत की है। आनंदिता ने बताया कि वो बेहद छोटी थी, तब भी लोग उनके लुक्स और वजन को लेकर कमेंट करते थे।
Anandita Sundar Controversy: 15 साल की उम्र से ही हो रहीं ट्रोल, मां ने किया सपोर्ट
आनंदिता ने अपने बचपन की एक घटना के बारे में बताते हुए कहा कि जब वो 15 साल की थीं, तब भी लोग उनके चेहरे और शरीर का मजाक उड़ाते थे। उनका कहना है कि उस समय वो कोई सेलिब्रेटी नहीं थी, फिर लोगों को उन पर टिप्पणी करने का अधिकार किसने दिया। उनका कहना है कि सोशल मीडिया ने लोगों को जरुरत ज्यादा आलोचनात्मक बना दिया है। इस पॉडकास्ट की एक क्लिप उनकी मां खुशबू सुंदर ने शेयर किया और लिखा कि, तुम पर बहुत गर्व है, मेरी गुड़िया। उनका मां का ये सपोर्ट देखकर लोग भावुक हो गए।
ये भी पढ़ें: Sanchita Death Case: बंद कमरे में मिली संचिता की दर्दनाक कहानी, मौत से पहले दोस्त ने बताए कई चौंकाने वाले संकेत
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30