Alpha Review: कहानी कमजोर पर एक्टिंग दमदार, आलिया-शरवरी का एक्शन देख क्या बोले दर्शक
खबर सार :-
Alpha Movie Review: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फ़िल्म 'अल्फा' को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अगर आप भी इस फिल्म को दखने की प्लानिंग कर रही हैं, तो पहले ये रिव्यूज पढ़ लीजिए।
खबर विस्तार : -
Alpha Review: यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 'टाइगर', 'वॉर' और 'पठान' जैसी बड़ी फिल्मों के बाद अब उनकी नई फिल्म 'अल्फा' रिलीज़ हो गई है। इसे लेकर सिनेमाघरों से दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शरवरी वाघ (Sharvari Wagh), अनिल कपूर और बॉबी देओल (Bobby Deol) मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, स्पाई यूनिवर्स से जुड़े खास सरप्राइज के तौर पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का कैमियो भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
कई दर्शकों को लगता है कि 'अल्फा' की सबसे बड़ी ताकत इसके एक्शन सीन और स्टाइलिश प्रेजेंटेशन हैं। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के एक्शन-पैक्ड अवतारों की खूब तारीफ़ की है। कई लोगों का मानना है कि दोनों अभिनेत्रियों ने अपने किरदारों में बहुत ऊर्जा लगाई है और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म को मजबूत बनाती है। जबकि कुछ लोगों को फिल्म की कहानी कमजोर लगी।
Alpha Review: दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
फिल्म देखने के बाद एक दर्शक ने कहा, "फिल्म में बहुत सारे फाइट सीन हैं। मुझे महिला लीड का कॉन्सेप्ट काफी अनोखा लगा, क्योंकि इस बार एक्शन में महिलाएं सबसे आगे हैं। मुझे आलिया भट्ट और शरवरी दोनों की एक्टिंग बहुत पसंद आई। आलिया का अवतार उनके पिछले किरदारों की तुलना में बिल्कुल अलग और नया लगा। हां, अगर ऋतिक रोशन का कैमियो थोड़ा और लंबा होता तो और मज़ा आता। हालांकि, मुझे लगता है कि मेकर्स ने शायद जानबूझकर उनका स्क्रीन टाइम कम रखा ताकि फोकस आलिया और शरवरी पर बना रहे। मैं फिल्म को 5 में से 3 स्टार दूंगा।"

एक अन्य दर्शक ने फिल्म को शुरुआत में काफी बोरिंग बताया। कहानी शुरू में धीमी लगी, जिससे ऐसा लगा कि कुछ खास नहीं होने वाला है। हालांकि, एक बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब बॉबी देओल की कहानी सामने आती है। मेरे लिए, पाकिस्तान के साथ बॉबी देओल के गुप्त कनेक्शन का खुलासा पूरी तरह से अप्रत्याशित था। इसने फिल्म को दिलचस्प बना दिया। बॉबी देओल की परफॉर्मेंस शानदार थी। मैंने लंबे समय बाद दीया मिर्ज़ा को स्क्रीन पर देखा; वह हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। ऋतिक रोशन के कैमियो की बात करें तो वह काफी छोटा था, और उनकी मौजूदगी का और बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता था। मैं इस फिल्म को 5 में से 4 स्टार दूंगा।
एक और दर्शक ने फिल्म के एक्शन सीन और दूसरे हाफ को सबसे मजबूत पहलू बताया। उन्होंने कहा, "मुझे फाइट सीन बहुत पसंद आए, और आलिया भट्ट और शरवरी की एक्टिंग शानदार थी। पहला हाफ के मुकाबले दूसरा हाफ ज़्यादा रोमांचक था। म्यूज़िक ठीक-ठाक था, हालांकि और बेहतर हो सकता था। मैं फिल्म को 3.5 स्टार दूंगा।"
जहां कुछ दर्शकों ने फिल्म की गति, कहानी के उतार-चढ़ाव और सिनेमैटिक प्रस्तुति की तारीफ की, वहीं कुछ को कहानी उतनी दमदार नहीं लगी जितनी उम्मीद थी। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि कॉन्सेप्ट तो शानदार है, लेकिन स्क्रीनप्ले कहीं-कहीं कमज़ोर लगता है। कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म मनोरंजक तो है, लेकिन कहानी में और गहराई हो सकती थी। वहीं, कई फैंस ने इसे स्पाई यूनिवर्स की एक नई और रोमांचक शुरुआत बताया है। हालांकि, फिल्म के समर्थकों का तर्क है कि कहानी और कलाकारों की एक्टिंग इन कमियों की भरपाई कर देती है।

क्या है Alpha फिल्म की कहानी
YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान फिल्म 'अल्फा' में आलिया और शरवरी एक्शन से भरपूर अवतार में नज़र आती हैं। कहानी देशभक्ति, RAW ऑपरेशन, बदले की भावना और पारिवारिक ड्रामा के इर्द-गिर्द घूमती है। आलिया भट्ट ने सीता का किरदार निभाया है और बॉबी देओल उनके पिता के रोल में हैं, जबकि शरवरी अनिल कपूर की बेटी का किरदार निभा रही हैं। कहानी कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि में शुरू होती है और इसमें कई उतार-चढ़ाव आते हैं—इनका असली मज़ा थिएटर में फिल्म देखकर ही लिया जा सकता है।
खास बात यह है कि 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। फिल्म मूल रूप से दिसंबर 2025 में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन तारीख बदलकर अप्रैल 2026 कर दी गई थी। हालांकि, बाद में मेकर्स ने इसे जुलाई में रिलीज़ करने का फैसला किया। अब, यह फिल्म आखिरकार 3 जुलाई को थिएटर में रिलीज़ हो गई है। यश राज की स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
क्यों देखें फिल्म Alpha
दरअसल सोशल मीडिया पर 'अल्फा' को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है। जहां एक वर्ग इसे ज़बरदस्त एक्शन-स्पाई थ्रिलर बता रहा है, वहीं दूसरा वर्ग इसकी कहानी और VFX पर सवाल उठा रहा है। इसके बावजूद, आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर की परफॉर्मेंस दर्शकों को पसंद आ रही है। अगर आपको स्पाई थ्रिलर, बड़े एक्शन सीन और यश राज स्पाई यूनिवर्स की फिल्में पसंद हैं, तो 'अल्फा' थिएटर में देखने लायक फिल्म हो सकती है। आखिरकार, फिल्म की सफलता दर्शकों की पसंद और देखने के अनुभव पर निर्भर करेगी।
ये भी पढ़ेंः- आमिर खान ने किया कन्फर्म, 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, जानें कहां होगी वेडिंग रस्में
अन्य प्रमुख खबरें
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29
-
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
2026-09-29
-
Bigg Boss 20: नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह
2026-09-29
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24