नेहा कक्कड़ की फीस पर अभिजीत भट्टाचार्य का तंज, बोले- मार्केटिंग के लिए बढ़ाई रकम, आयोजकों पर पड़ता है बोझ
खबर सार :-
हाल ही में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने नेहा कक्कड़ की फीस को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि नेहा ने अपनी मार्केटिंग के लिए फीस में बढ़ोतरी की है, जिससे प्रबंधक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खबर विस्तार : -
Abhijeet Bhattacharya: हाल ही में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने नेहा कक्कड़ की फीस को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने नेहा के प्रति-शो की भारी फीस और उनकी मार्केटिंग रणनीति पर सवाल उठाया है। बता दें कि इसके पहले भी एक रियलिटी शो के दौरान शादियों में गाने को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो चुकी है।
अभिजीत ने सिंगर को दी सलाह
अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हुई बातचीत में सिंगर नेहा कक्कड़ पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि नेहा प्रति शो की भारी-भरकम फीस लेती हैं। इस कारण आयोजकों पर काफी आर्थिक दबाव पड़ता है। हालांकि अभिजीत ने किसी का नाम नहीं लिया। उनका कहना है कि वो नेहा कक्कड़ का नाम लेकर उन्हे पब्लिसिटी नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ''नेहा एक बेहतरीन गायिका हैं, पर अब वह कहां हैं। मैं एक करोड़ लेती हूं कहना अपना मार्केट बनाने का तरीका है। मैं कैसे कह दूं की मैं पांच करोड़ लेता हूं, 10 करोड़ या 50 लाख। मैं ऐसे काम नहीं करता। नेहा बहुत जल्दी बड़ी बन गईं हैं। अभी वो एक युवा लड़की थी। अचानक से इतनी बड़ी बन गई हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। अपनी मार्केटिंग करो, पर इस तरीके से नहीं।'' इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि आयोजक इन मांगों के कारण को परेशानी होती है। आभिजीत ने सलाह देते हुए कहा कि उन्हें दूसरों से सीखना चाहिए।
सुपरस्टार सिंगर 3' के मंच पर दोनों की तीखी बहस
उन्होंने कहा, ''आयोजक पीड़ित है। उनके घर लूटे गए हैं। मैं किसी का नाम नहीं ले रहा, पर जो लोग रातोरात फेमस हुए सिवाय श्रेया के उन्हें उससे सीखना चाहिए। कुछ एक हिट या दस हिट वाले जो अब नहीं हैं, फिर भी आयोजकों को बहुत परेशान करते हैं।'' उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कुछ गायकों के परिवार के सदस्य भी मांगों में शामिल हो जाते हैं। कुछ चुनिंदा गायकों के साथ उनकी मां और भाई भी उनकी टीम का हिस्सा बन जाते हैं। वो पोस्टर पर अपना नाम देखना चाहते हैं। अभिजीत ने कहा कि इस कारण आयोजक फिजूल का खर्च उठाते हैं। बता दें कि इसके पहले भी 'सुपरस्टार सिंगर 3' के मंच पर दोनों के बीच तीखी बहस हो चुकी है। उस समय अभिजीत ने एक युवा प्रतियोगी को शादियों में न गाने की सलाह दी थी और कहा कि पैसे के लिए शादी में गाने से कलाकार की औकात कम होती है। इसपर जवाब देते हुए नेहा ने कहा था कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। फैंस के प्यार और सम्मान के लिए शादी में गाना कोई बुरी बात नही है।
शादियों में परफॉर्म करने से दूरी
उन्होंने एक आयोजक से हुई बातचीत के दौरान उसकी परेशानी साझा करते हुए बताया कि किसी प्रबंधक ने उन्हे जानकारी दी थी कि मोटल में ठहरने वाले संगीतकारों को भी गायकों के होटल बुलाया जाता है, जिस कारण लाखों का बिल बनता है, जो एक तरह का भारी-भरकम खर्च है। उन्होंने आगे कहा कि वो शादियों में परफॉर्म करने से काफी दूर रहते हैं। इसके लिए उन्हें काफी अच्छी फीस भी मिलती है, लेकिन वो मना कर देते हैं। लोग शादियों में दिल खोलकर पैसा खर्च करते हैं। जो सिंगर ज्यादा पैसे मांगते हैं उन्हें बुलाया जाता है, लेकिन वो मुझे नहीं बुला पाएंगे, मुझे देखने के लिए लोगों को मेरे कॉन्सर्ट में आना पड़ता है। हालांकि नेहा का इस पर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे और हर्षद चोपड़ा के बीच बढ़ा विवाद
अन्य प्रमुख खबरें
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर बच्चों के साथ देखें ये लोकप्रिय एनिमेटेड शो और फिल्में
2026-09-04
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03
-
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे एआर रहमान, दिवाली पर होगी रिलीज
2026-09-03
-
बॉक्स ऑफिस पर Toxic की रफ्तार पड़ी धीमी, 8वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई
2026-09-03
-
स्वरा भास्कर को 'पद्मावत' के जौहर सीन पर टिप्पणी पड़ी भारी
2026-09-02
-
Messa : हाथ में भाला और खून से लथपथ एक्शन दिखीं रश्मिका मंदाना
2026-09-01
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31