तीसरी शादी के बाद ट्रोल हुए आमिर खान, यूजर्स बोले-क्या यह भी 16 साल चलेगी
खबर सार :-
आमिर खान ने गौरी स्प्रिट के साथ 5 जुलाई को तीसरी शादी की है। इस शादी से जहां एक ओर कई सेलेब्रिटीज बधाईयां दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Aamir Khan Gauri Wedding: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर गौरी स्प्रिट से तीसरी शादी रचाई है। इस शादी की रस्में बेहद सादगीपूर्ण तरीके से निभाई गई। यह शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत घर पर ही रजिस्टर्ड किया गया। जहां एक ओर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं, वही दूसरी ओर कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
आमिर खान ने रचाई दूसरी शादी
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने रविवार 5 जुलाई को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और उद्यमी गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। आमिर की तीसरी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उनके फैंस ने इसकी लाख बधाईयां दी, तो वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स उनके 16 साल चलने वाली दो शादियों को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। जिसे लेकर मीम्स और कमेंट्स की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर लोग आमिर खान की पहली शादी और दूसरी शादी को लेकर कमेंट कर रहे हैं कि क्या यह शादी भी 16 साल चलेगी। कुछ यूजर्स का यह भी कहना है कि आमिर का मैरिज कॉन्ट्रैक्ट 16 साल का होता है क्या, वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि अब 2042 में देखना बाकी है।
आमिर की पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई
आमिर खान की पहली शादी 18 अप्रैल 1986 में उनकी बचपन की दोस्त रीना दत्ता से हुई थी। कहा जाता है कि उन्होंने ये शादी अपने परिवार के मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी। दोनों के दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं। दोनों की शादी के 16 साल बाद दिसंबर 2002 में तलाक हो गया। हालांकि अलग होने के बाद भी दोनों ने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं की और आज भी दोनों के बीच दोस्त जैसा रिश्ता बरकरार है। हाल ही में रीना ने अपनी बेटी की शादी की थी। रस्म के दौरान आमिर भी मौजूद रहे, लेकिन उनके बीच किसी तरह की खटास नजर नहीं आई।
किरण राव से 2008 दूसरी शादी और तलाक 2021 में
आमिर खान की पहली बीवी से तलाक होने के 3 साल बाद उन्होंने 28 दिसंबर 2008 को दूसरी शादी की। आमिर की दूसरी शादी फिल्म मेकर किरण राव से की। यह शादी पंचगनी के फार्महाउस पर हुई थी। सूत्रों के मुताबिक दोनों की मुलाकात लगान फिल्म के दौरान हुई थी। शादी के 6 साल बाद साल 2011 में सरोगेसी के माध्यम से उनके एक बेटे आजाद राव का जन्म हुआ। हालांकि यह शादी भी पहली शादी की तरह 16 साल बाद टूट गई। साल 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया। इन दोनों शादी का हिसाब लगाकर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं कि यह शादी भी 16 साल ही चलेगी।
ये भी पढ़ें: Aamir-Gauri Wedding: 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान, घर पर ही गौरी स्प्रैट संग की शादी, तस्वीर आई सामने
अन्य प्रमुख खबरें
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29
-
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
2026-09-29
-
Bigg Boss 20: नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह
2026-09-29
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26