पर्दे पर फिर दिखेगा अनिल कपूर और मनीषा कोइराला का रोमांस, तकनीकी सुधारों के साथ आ रही '1942: ए लव स्टोरी'
खबर सार :-
बालीवुड की ब्लाकबस्टर मूवी 1942 ए लव स्टोरी भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई थी। इस क्लासिक फिल्म के 32 साल पूरे होने पर मेकर्स इसे दोबारा रिलीज करने की तैयारी में है। यह मूवी 15 जुलाई 1994 को रिलीज हुई थी। अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज की जानकारी दी और फिल्म से जुड़ी तस्वीरें शेयर कीं।
खबर विस्तार : -
मुंबई: बालीवुड में कुछ फिल्मों ने अपनी अलग पहचान बनायी है। हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसी ब्लाकबस्टर मूवी बनी जिनका जादू आज भी दर्शकों के सर चढ़कर बोलता है। बालीवुड में कुछ फिल्में केवल मनोरंजन के लिए नहीं बनतीं बल्कि वे भारतीय सिनेमा के इतिहास के उन पन्नों को दोबारा जिंदा करती हैं, जो वक्त के साथ दर्शकों की यादों में धुंधले हो चुके होते हैं। 1994 में आई विधु विनोद चोपड़ा की 1942 ए लव स्टोरी भी एक ऐसी ही मास्टरपीस फिल्म थी, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई थी। अब मेकर्स ने फिल्म को फिर से रिलीज करने की तैयारी की है।
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने दी फिल्म की री-रिलीज की जानकारी
गुरुवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की री-रिलीज की जानकारी दी। उन्होंने फिल्म से जुड़ी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "'1942: ए लव स्टोरी' प्यार और देशभक्ति की एक यादगार कहानी, जो 15 जुलाई 1994 को रिलीज हुई थी। इस क्लासिक फिल्म के 32 साल पूरे होने के बाद इसे अब 8के क्वालिटी में दोबारा तैयार किया गया है और इसकी आवाज को डॉलबी 5.1 सराउंड साउंड के साथ और बेहतर बनाया गया है।
फिल्म के हर एक फ्रेम को बारीकी से गया है सुधारा
उन्होंने लिखा, "फिल्म को नए रूप में तैयार करने का काम इटली के 'एल'इममैजिन रिट्रोवाटा' बोलोग्ना और भारत के प्रसाद फिल्म लैब, चेन्नई की टीम ने मिलकर किया है। फिल्म के हर एक फ्रेम को बारीकी से सुधारा गया। इसके 2,33,759 फ्रेम्स पर करीब 8,518 घंटे मेहनत करके रंग, क्वालिटी और अन्य तकनीकी सुधार किए गए। जैकी श्रॉफ ने आखिर में बताया कि फिल्म की आवाज को आधुनिक तकनीक की मदद से साफ और बेहतर बनाया गया है, जिसमें 200 से ज्यादा घंटे का काम किया गया। उन्होंने लिखा, "अब यह यादगार फिल्म एक नए अनुभव के साथ फिर से सिनेमाघरों में लौटने के लिए तैयार है। जल्द ही रिलीज होगी।
देशभक्ति-प्रेम का खूबसूरत और भावनात्मक संगम थी '1942: ए लव स्टोरी'
विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (विशेषकर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन) की पृष्ठभूमि में बुनी गई देशभक्ति और प्रेम का एक बेहद खूबसूरत और भावनात्मक संगम थी। फिल्म की कहानी नरेन (अनिल कपूर) और राजेश्वरी उर्फ 'रज्जो' (मनीषा कोइराला) के इर्द-गिर्द घूमती है। नरेन एक ब्रिटिश समर्थक राजनेता का बेटा है जबकि रज्जो एक कट्टर स्वतंत्रता सेनानी की बेटी है। जैसे-जैसे स्वतंत्रता आंदोलन उग्र होता है, इन दोनों प्रेमियों को अपने परिवारों की निष्ठा, राजनीतिक विचारधाराओं और व्यक्तिगत बलिदान के बीच संघर्ष करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें-सास के घर लौटते ही खुशी से झूम उठीं बहू, किया ऐसा काम...आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
अन्य प्रमुख खबरें
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09
-
नाना पाटेकर की मौत की जांच करेगी गोवा पुलिस, दर्ज होंगे बयान
2026-10-09
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08