दिल्ली में यहां होता है सबसे सस्ता इलाज, 5000 में कीमोथेरेपी
खबर सार :-
Delhi affordabel hospitals: आजकल जहां एक छोटी सी खरोंच के लिए डाक्टर हजारों का बिल बना देते हैं, एक छोटी-सी सलाह के लिए हजारों की जेब खर्च कराते हैं, वहीं दिल्ली जैसे शहरों में एक ऐसा अस्पतालों है जहां लोग काफी सस्ते और बेहतर तरीके से अपना इलाज करा रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Delhi affordabel hospitals: आज एक और जहां छोटी सी परेशानी दिखाने पर डोक्टर हजारों की फीस लेते है, वही दिल्ली का एक ऐसा भी अस्पताल है जहां लोग बड़ी- बड़ी बीमारी का इलाज काफी कम पैसे में और बेहतर सुविधा के साथ करा रहे हैं। इसमें सबसे पहला नाम है, दिल्ली के राजौरी गार्डन के ब्लॉक जे- 3 में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह साहब का, यहां मात्र 5000 रुपये में कीमोथेरेपी और डायलिसिस सिर्फ 750 रुपये में हो रही है। यह अस्पताल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी और किडनी से परेशान लोगों के लिए सबसे बेहतरी विकल्प है।
बंगला साहिब गुरुद्वारा
आज के जमाने जहां अस्पतालों में एक छोटी सी बीमारी के लिए लाखों की फीस भरनी पड़ती है, वही दिल्ली का मशहूर 'बंगला साहिब गुरुद्वारे' में मात्र 50 रुपये में एमआरआई की जांच, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी सुविधा मिलती है। आमतौर पर इसकी कीमत 6 से 8 हजार रुपये तक होती है। इसी तरह एक और गुरुद्वारा बाला जहां फ्री किडनी और डायलिसिस की जांच के साथ- साथ मरीजों को निःशुल्क इलाज की सुविधा देता है और 100 से अधिक बेड, ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर मौजूद हैं।
सिख गुरुद्वारा
दिल्ली के 'सिख गुरुद्वारा' प्रबंधन समिति में मरीज की बीमारी के अनुसार बहुत कम या निःशुल्क इलाज किया जाता है, जिसने दवा और जांच भी शामिल हैं। इसके अलावा चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा शीश गंज साहिब में भी काफी सस्ती दवाई उपलब्ध कराई जाती है। बीमारी से जुड़ी हर सलाह से लेकर चेकअप और दवाई भी बेहद किफायती या न के बराबर फीस लगती है।
सस्ते में कीमोथेरेपी
आज की लाखों की फीस के बीच अगर दिल्ली जैसे बड़े शहर में सिर्फ 5000 में कीमोथेरेपी की सुविधा दी जा रही है, तो यह मध्यवर्गी परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यहां चेकअप से लेकर दवा और ऑपरेशन तक सब सुविधा दी जा रही है। एक ओर जहां लोग कैंसर का नाम सुनते ही घबरा जाते हैं और इसके इलाज को लेकर दिन रात पैसा जुटाने में लग जाते हैं, वहीं दिल्ली का यह गुरुद्वारा ऐसे लोगों के लिए जीने की नई उम्मीद लेकर आया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
माउंट एवरेस्ट नहीं, यह ज्वालामुखी है दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत
2026-09-25
-
1 मिनट के चुंबन से बर्न होती हैं 26 कैलोरी - हेल्थ रिपोर्ट
2026-09-23
-
कूचबिहार की प्राचीन पांडुलिपियां संरक्षण के अभाव में मिटने की कगार पर
2026-09-22
-
सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है टाई पहनना, जानिए क्या कहती है रिसर्च
2026-09-21
-
कन्नौज स्थापना दिवस 2025: इतिहास, इत्र विरासत और परफ्यूम टूरिज्म
2026-09-17
-
सार्वजनिक टॉयलेट के बाद हाथ न धोने की आदत पर क्या कहता है सर्वे!
2026-09-16
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर जामदानी बुनाई से तैयार
2026-09-15
-
सूरत में दो वर्षों में 2,645 नेत्रदान, राज्य में 23% योगदान - स्वास्थ्य मंत्री का बयान
2026-09-11
-
जहां ज्वालामुखी के पास विराजे हैं विघ्नहर्ता, 700 साल से हो रही पूजा
2026-09-09
-
गुवा गोलीकांड की दर्दनाक कहानी, 46 साल बाद भी जिंदा है शहीदों की याद
2026-09-08
-
हैदराबाद से हिंद महासागर तक सुनामी पूर्व चेतावनी तंत्र की पूरी जानकारी
2026-09-07
-
हमीरपुर के मराठाकालीन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम
2026-09-04
-
वाद्य यंत्रों के तारों का इतिहास: जानवरों की आंतों से मेटल तक का सफर
2026-09-03
-
गुजरात के दक्षिण कच्छ की खाड़ी में सबसे ज्यादा दिखीं डाॅल्फिन
2026-09-03
-
अफ्रीका में तंबाकू की खेती बढ़ी, सिगरेट आयात बिल दोगुना हुआ
2026-09-02