जेएनयू के सस्पेंड सांसद के इस्तीफा की मांग, भाजपा कर्नाटक की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

खबर सार :-

प्रदर्शन करती हुई महिलाओं ने कांग्रेस नेतृत्व को भी नसीहत दी और कहा कि अगर तनिक भी जिम्मेदारी निभाते हैं तो संासद को बर्खास्त करें। अपनी पार्टी से निष्कासित करें।
कर्नाटकः भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद के इस्तीफे की मांग

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी इन दिनों कांग्रेस के सांसद एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू के प्रोफेसर डॉक्टर अंगोंमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ मुखर है। इन पर 11 छात्राओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न का मामला अब तूल पकड़ने लगा। आरोपी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश में भाजपा की महिलाओं ने कांग्रेस सांसद का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस को खरी खोटी सुनाई।

छात्रों के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर प्रदर्शन

भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम सक्सेना की नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवाजी चौराहे तक मार्च निकाला इसके बाद महिलाओं ने सुरक्षा सम्मान और छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग की। पार्टी कार्यालय से निकलकर भाजपा जिला कार्यालय वंदे मातरम भवन से महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। 

पार्टी की महिलाओं ने कांग्रेस नेतृत्व को भी नसीहत दी 

इन महिलाओं के हाथों में पोस्टर और झंडे थे। इन्होंने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करती हुई महिलाओं ने कांग्रेस नेतृत्व को भी नसीहत दी और कहा कि अगर तनिक भी जिम्मेदारी निभाते हैं तो संासद को बर्खास्त करें। अपनी पार्टी से निष्कासित करें। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आरोपी को भी अगर गंभीर नहीं मानते हैं तो धिक्कार है। छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कई वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें इस मामले को ध्यान देना चाहिए। यही गंभीर मामला है। इस पर बड़ी कार्रवाई करनी ही चाहिए। कहा की पार्टी में महिलाएं भी हैं। पार्टी महिला सम्मान की बात भी करती रहती है तो फिर जेएनयू के मामले में पीछे क्यों हो रही हैं? उधर कर्नाटक में भाजपा की महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। 

सस्पेंड किए जाने के बाद यह मामला तूल पकड रहा

महिला छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न की आरोप है। उन्होंने कांग्रेस पर भी आरोप लगाया और कहा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी जेएनयू की एक कमेटी द्वारा सस्पेंड किए जाने के बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पहले इस मामले को गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया। यह सवाल भाजपा आज पिछले दिन भी उठा रही थी। आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस उन्हें बचाने की कोशिश करती रही है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी प्रियंका गांधी राहुल गांधी आदि के खिलाफ नारेबाजी की गई। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को कांग्रेस कार्यालय में जबरन घुसने की कोशिश करने के बाद हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व न देने के लिए कर्नाटक कांग्रेस सरकार की भी आलोचना की गई।

यह भी पढ़ें :  जनादेश से सीना जोरी कर रहे हैं Rahul Gandhi: अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को बताया तर्कहीन पार्टी

अन्य प्रमुख खबरें