राजस्थानः धौलपुर तालाब में डूब रहा था भाई, तीन बहनों ने लगा दी छलांग, चारों की मौत
खबर सार :-
राजस्थान के धौलपुर की एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। इसमें भाई को तालाब में डूबता देख तीन बहनें कूद पड़ीं। इस घटना में चारों की मौत हो गई।
खबर विस्तार : -
धौलपुर : राजस्थान के धौलपुर जिले में रविवार सुबह एक दहला देने वाली घटना हुई। यहां के एक तालाब में गिरे अपने भाई को बचाने की कोशिश में तीन बहनों की डूबने से मौत हो गई। तालाब में गिरे उसके भाई की भी जान चली गई। इस घटना के बाद चारों ओर कोहराम मच गया। यह सभी एक ही परिवार के भाई बहन थे। उनकी मौत से पूरा गांव सदमे में है। परिवार के साथ रिश्तेदारों का रोरोकर बुरा हाल है।
पूजा करने के लिए मंदिर गई थी बहनें
जानकारी के अनुसार, यह घटना धौलपुर जिले के अंगई पुलिस स्टेशन इलाके के धौंध बिरजा गांव की है। यहां एक ही परिवार के सदस्य स्थानीय देवता हीरामन बाबा के मंदिर जाने के लिए गांव आए थे। यहीं गांव में करीब ही मंदिर है। इसी समय तीन बहनें पूजा करने मंदिर गई थीं। बताते हैं कि उसी समय उनका भाई नहाने के लिए पास के तालाब की ओर गया। मंदिर से वह जब बाहर निकलीं तो उनको अपना भाई दिखाई नहीं दिया। इससे वह घबरा गईं और तालाब की ओर दौड पड़ीं।
भाई को डूबता देख पानी में कूद पड़ीं
भाई को डूबता देख उसे बचाने की कोशिश में तीनों बहनें तालाब में कूद पड़ीं। इस तालाब के बारे में इनको ज्यादा जानकारी नहीं थी। तालाब में पानी काफी था। उनका बैलेंस बिगड़ रहा था। पानी ज्यादा होने और गहराई के कारण भाई समेत तीनों बहनें डूब गईं। इस घटना की जानकारी पाते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंच गए। जल्द ही पुलिस को भी इस घटना की जानकारी मिल चुकी थी। मृतक नथुआ पुरा निवासी 23 वर्षीय भोलू उर्फ रवि था।
भोलू तालाब के पास सेल्फी ले रहा था
अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि भोलू तालाब के पास अपने मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में चला गया। इसकी जानकारी पाकर पहुंची बहनों ने भोलू को बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ीं। उसकी बहन मनोरमा और बोटो ने अपनी चचेरी बहन निशा के साथ पानी में छलांग लगा दी। पानी ज्यादा होने के कारण तीनों उसमें डूब गईं।
तालाब से चारों शव बरामद कर लिए
इस घटना की जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो वह तालाब की ओर दौड़ पड़े। मौके पर जमा भीड़ ने पुलिस प्रशासन और गोताखोरों के अलावा स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स के जवानों की भी मदद ली। लेकिन इसमें चारों की जान जा चुकी थी। पुलिस ने तालाब से चारों शव बरामद कर लिए हैं। शव मिलने के बाद उनको सरमथुरा के सरकारी अस्पताल ले जाकर परिवार वालों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया।
यह भी पढ़ें : 39 प्रांतों के 5,000 लोग सुनेंगे भागवत की बात, न्यूयार्क में आरएसएस प्रमुख का कार्यक्रम आज
अन्य प्रमुख खबरें
-
EARNINGS अठन्नी, खर्चा रुपैया-पूछ रहे लोकायुक्त ‘30 CRORE’ कहां से लाए भैया
2026-10-15
-
रांची में साइबर फ्राॅड गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार
2026-10-14
-
शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
2026-10-14
-
सौरभ राजपूत हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
2026-10-14
-
पंजाबः एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का वीडियो आया सामने
2026-10-13
-
रात डेढ़ बजे पब में अफसर और उसके मित्र ने मारी दारोगा को थप्पड़
2026-10-13
-
कर्नाटकः भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद के इस्तीफे की मांग
2026-10-12
-
खुन्नस में की चाचा पर फायरिंग, गोली लगते ही चाची की मौत, चित्रकूट में मऊ में प्रेमप्रसंग से जुड़ी वारदात
2026-10-12
-
मेरठः आधी रात पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
2026-10-09
-
प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया शोक
2026-10-08
-
शिमला में महिलाओं की आंखों में मिर्च डालकर स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
2026-10-06
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04