AUS vs ZIM Live Score: ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा कारनामा, मुजरबानी रहे हीरो
खबर सार :-
AUS vs ZIM Live Score, T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया और ज़िम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप का 19वां मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ज़िम्बाब्वे बड़ा उलटफेर किया।
खबर विस्तार : -
AUS vs ZIM Live Score T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकालबे में ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया। टी20 विश्व कप में यह दूसरी बार है जब ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया हो हराया हो। इससे पहले 2007 में भी लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस तरह दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को रौंद कर जिम्बाब्वे ने इतिहास रच दिया। जिम्बाब्वे की जीत के हीरो तेज़ गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़ारबानी और ब्रैड इवांस थे। ब्लेसिंग मुज़रबानी (Blessing Muzarabani) ने अपने चार ओवर में सिर्फ़ 17 रन दिए और चार बल्लेबाज़ों को आउट किया।
AUS vs ZIM Live Score: मुज़राबानी के सामने ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
इस मैच ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़िम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में, ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ 65 और ग्लेन मैक्सवेल 31 को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सका। टिम डेविड और कैमरन ग्रीन तो खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं मार्कस स्टोइनिस (6), ट्रैविस हेड (17), और जोश इंग्लिस (8) अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए। ज़िम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुज़राबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जबकि ब्रैडली इवांस ने 3 विकेट झटके।
ब्रायन बेनेट की शानदार पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़िम्बाब्वे ने ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) ने 56 बॉल पर खेली गई नाबाद 64 रनों की पारी के दम पर 169 बनाए। ब्रायन बेनेट की यह T20 वर्ल्ड कप में पहली हाफ-सेंचुरी और T20 इंटरनेशनल में उनका कुल 11वां अर्धशतक था। उनके अलावा, तदिवानाशे मारुमानी और रयान बर्ल ने 35-35 रन बनाए। जबकि कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट लिया।
AUS vs ZIM Live: जिम्बाब्वे की प्लेइंग-XI
डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर),ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजाराबानी, रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा।
AUS vs ZIM Live: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-XI
कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ट्रेविस हेड (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, एडम जैंपा, मैथ्यू कुहनेमान, बेन ड्वार्शियस।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27