ZIM vs WI: वेस्टइंडीज की रिकॉर्ड जीत ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 107 रनों से दी शिकस्त
खबर सार :-
ZIM vs WI Highlights : वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराकर T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत ने टीम इंडिया के लिए भी टेंशन पैदा कर दी है।
खबर विस्तार : -
ZIM vs WI Highlights: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में सोमवार को सुपर-8 का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज (Zimbabwe vs West Indies) के बीच खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हरा दिया। रनों के हिसाब से यह वेस्टइंडीज की टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाए। टीम के लिए शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने 34 गेंदों पर 85 रनों ताड़तोड़ पारी खेली। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 147 रनों पर सिमट गई।
ZIM vs WI Highlights: वेस्टइंडीज ने दिया था 255 रनों का लक्ष्य
वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया। शानदार फॉर्म में चल रहे ब्रायन बेनेट सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने। विकेटकीपर-बल्लेबाज मारुमानी भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
डियोन मायर्स ने 15 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 28 रन बनाए। हालांकि, रयान बर्ल बिना रन बनाए वापस लौट गए।
ZIM vs WI: गुडाकेश मोती ने झटके चार विकेट
कप्तान सिकंदर रजा ने 20 गेंदों पर 27 रन बनाए, जबकि ब्रायन इवांस ने 21 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। उन्हें दूसरे छोर से सपोर्ट नहीं मिला और टीम 147 रन पर ऑल आउट हो गई। बॉलिंग में, कैरेबियाई स्पिन बॉलर गुडाकेश मोती (Gudakesh Motie) और अकील हुसैन जिम्बाब्वे के बैट्समैन के लिए मिस्ट्री साबित हुए। गुडाकेश ने चार ओवर में सिर्फ 28 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि अकील ने 28 रन देकर तीन बड़े विकेट लिए।

West Indies vs Zimbabwe: शिमरोन हेटमायर की तूफानी पारी
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए थे। जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। जबकि ये वेस्टइंडीज टीम का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर रहा। टीम के लिए शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने 34 गेंदों पर 85 रन बनाकर टॉप स्कोर किया। हेटमायर ने अपनी पारी में सात चौके और सात छक्के लगाए। रोवमैन पॉवेल ने 35 गेंदों पर 59 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड सिर्फ 13 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ, वेस्टइंडीज सुपर 8 के ग्रुप 1 में पहले स्थान पर पहुंच गया। टीम का अगला मुकाबला 26 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होगा।
T20 World Cup 2026 Super 8 Points Table
वेस्टइंडीज की रिकॉर्ड जीत ने बढ़ाई भारत की टेंशन
सुपर 8 में जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराकर वेस्टइंडीज ने भारत (india) की मुश्किलें बढ़ा दी है। 107 रन की बड़ी जीत के बाद उनका रन रेट 5 (5.350) से ऊपर पहुंच गया है। वह ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल (points table) में टॉप पर भी पहुंच गई है। जबकि भारत का रन रेट नेगेटिव (-3.800) में है। अब भारतीय टीम के लिए यह बहुत ज़रूरी है कि साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज के खिलाफ जीते।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09