Women's Premier League 2026 : डब्ल्यूपीएल में छाई रहीं स्मृति मंधाना, बनाए ये शानदार खास रिकॉर्ड, बेंगलुरु को दूसरी बार बनाया चैंपियन
खबर सार :-
महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरी बार जीत लिया है। पूरे टूर्नामेंट में स्मृति मंधाना अपनी रिकॉर्ड बल्लेबाजी से छाई रहीं। इस दौरान उन्होंने कई शानदार रिकॉर्ड बनाए। फाइनल के साथ कई मैचों में शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मंधाना ने 377 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया। मंधाना ने फाइनल में 41 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली। यह डब्ल्यूपीएल फाइनल के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
खबर विस्तार : -
Women's Premier League 2026 : महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया। इस जीत की नींव स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी ने रखी। खासकर मंधाना पूरे टूर्नामेंट में छाई रहीं और उन्होंने कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए।
मंधाना ने बनाया डब्ल्यूपीएल फाइनल का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
स्मृति मंधाना ने फाइनल में 41 गेंदों पर 87 रन बनाए, जो डब्ल्यूपीएल फाइनल के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। इसी पारी में जॉर्जिया वोल ने 79 रन बनाए, जो फाइनल मुकाबलों में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर दर्ज हुआ। इससे पहले फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड 2025 में हरमनप्रीत कौर (66 रन) का था।
स्मृति मंधाना-जॉर्जिया वोल ने बनाया किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 165 रनों की साझेदारी ने भी नया इतिहास रचा। यह डब्ल्यूपीएल में किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी रही। इस साझेदारी ने 2023 में बने 162 रनों के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
यह डब्ल्यूपीएल फाइनल की पहली शतकीय साझेदारी भी रही और साथ ही किसी भी महिला टी20 फाइनल में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी के रूप में दर्ज की गई। इस साझेदारी के साथ स्मृति मंधाना डब्ल्यूपीएल में छह शतकीय साझेदारियों का हिस्सा बनने वाली खिलाड़ी बन गईं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक है।
मंधाना ने लगाया डब्ल्यूपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक
फाइनल मैच में स्मृति मंधाना ने अपना अर्धशतक मात्र 23 गेंदों में पूरा किया। यह डब्ल्यूपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड 29 गेंदों का था। यह स्मृति मंधाना का डब्ल्यूपीएल में सबसे तेज अर्धशतक भी रहा।
स्मृति मंधाना ने 377 रन बना कर ऑरेंज कैप की अपने नाम
इस फाइनल के साथ स्मृति मंधाना का पूरा सत्र भी उल्लेखनीय रहा। उन्होंने नौ पारियों में 377 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। उनका औसत 53.85 और स्ट्राइक रेट 153.25 रहा। यह एक डब्ल्यूपीएल सत्र में दूसरा सबसे बड़ा रन स्कोर है। स्मृति मंधाना ने डब्ल्यूपीएल में अपने एक हजार रन भी पूरे किए।
वह ऐसा करने वाली पांचवीं खिलाड़ी बनीं। इसके साथ ही उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए डब्ल्यूपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज का स्थान भी हासिल किया। छह विकेट से मिली इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब जीता।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09