WI W vs AUS W 1st T20: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में वेस्टइंडीज को 43 रनों से धोया, बेथ मूनी ने खेली आतिशी पारी
खबर सार :-
WI W vs AUS W 1st T20: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज़ की शुरुआत जीत के साथ की है। शुक्रवार को आर्नोस वेले स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में बेथ मूनी ने अर्धशतकीय पारी खेली।
खबर विस्तार : -
Australia Women vs West Indies Women 1st T20: वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला शुक्रवार को अर्नोस वेल स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी (Beth Mooney) ने तूफानी पारी खेली। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
WI W vs AUS W 1st T20: ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत रही खराब
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर जॉर्जिया वोल 8 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि तीसरे नंबर पर आईं फोबे लिचफील्ड 6 रन बनाकर चलती बनी। ये दोनों विकेट तब गिरे जब टीम का स्कोर 34 रन था। इसके बाद ओपनर बेथ मूनी और एलिस पेरी (alyce perry) ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की मजबूत साझेदारी करके टीम का कुल स्कोर 16.3 ओवरों में 133 रनों तक पहुंचाया।
WI W vs AUS W: बेथ मूनी की आतिशी पारी
पेरी ने 32 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। जबकि बेथ मूनी (Beth Mooney) ने 55 गेंदों में 79 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। मूनी चौथे विकेट के रूप में तब आउट हुईं जब टीम का स्कोर 143 रन था। मूनी और पेरी के अलावा, निचले क्रम का कोई भी बल्लेबाज कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर कुल 164 रन बनाए। वेस्टइंडीज़ की ओर से, डियांड्रा डॉटिन ने 4 ओवरों में 35 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि शकेरा सेलमैन ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। जहज़ारा क्लैक्सटन ने 1 विकेट लिया।
Australia Women vs West Indies Women: 121 रन ही बना सकी वेस्टइंडीज
165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, वेस्टइंडीज अपने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर केवल 121 रन ही बना सकी, और अंततः 43 रनों से मैच हार गई। वेस्टइंडीज की ओर से, काइसिया नाइट ने सबसे ज़्यादा 45 रन बनाए। इसके अलावा, स्टेफनी टेलर ने 28 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से, अलाना किंग ने 4 ओवरों में 14 रन देकर 3 विकेट लिए, जॉर्जिया वेयरहम ने 3 ओवरों में 14 रन देकर 2 विकेट लिए, और किम गार्थ ने 4 ओवरों में 17 रन देकर 1 विकेट लिया। बेथ मूनी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27