West Indies ने Sri Lanka के खिलाफ 23 साल बाद जीती Test Series, कैरेबियाई टीम ने 3 साल, 5 महीने बाद घर में चखा टेस्ट सीरीज जीत का स्वाद
खबर सार :-
वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ 1-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की। वेस्टइंडीज ने 23 सालों बाद श्रीलंका से कोई टेस्ट सीरीज जीती है। कैरेबियाई टीम 3 साल 5 महीने बाद घर पर कोई टेस्ट सीरीज जीती है। वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच में पारी और 217 रनों से जीत दर्ज की थी। दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा। श्रीलंका के 302 रनों के लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 109 रन बनाए।
खबर विस्तार : -
WI vs SL Test Series: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया। विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के ड्रॉ पर खत्म होते ही वेस्टइंडीज ने खास उपलब्धि अपने नाम कर लिया। दूसरे टेस्ट के ड्रॉ होने के साथ ही वेस्टइंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया।
वेस्टइंडीज ने 23 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज जीती है। इसके साथ ही पिछले 3 साल और 5 महीने में यह कैरेबियाई टीम की पहली टेस्ट सीरीज जीत है। श्रीलंका से मिले 302 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 109 रन बनाए, जिसके बाद दोनों टीम के कप्तानों ने ड्रॉ पर सहमति जताई।
दूसरी पारी में West Indies की ओर से John Campbell-Brandon King ने खेली अर्धशतकीय पारी
दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। कैंपबेल 113 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि किंग 5 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर नॉटआउट रहे। इससे पहले , श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट खोकर 251 रन बनाने के बाद घोषित की।
टीम की तरफ से दिनेश चांदीमल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंदों का सामना करते हुए 71 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, कामिंदु मेंडिस ने 58 गेंदों में 44 रन बनाए। सोनल दिनुशा ने 28 और धनंजय डी सिल्वा ने 34 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी में अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट चटकाए, तो शेमार जोसेफ, रोस्टन चेज और जेयडन सील्स ने एक-एक विकेट चटकाया।
SL के लिए Lahiru Udara, WI के लिए Shai Hope-Justin Greaves ने खेली शतकीय पारी
श्रीलंका ने पहली पारी में 9 विकेट गंवाकर 549 रन बनाने के बाद अपनी पहली पारी को घोषित किया था। टीम की ओर से लाहिरू उदारा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 188 रनों की उम्दा पारी खेली, जबकि सोनल ने 92 और कामिंदु मेंडिस ने 84 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम पहली इनिंग में 499 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
कैरेबियाई टीम की तरफ से कप्तान शाई होप और जस्टिन ग्रीव्स ने शतकीय पारी खेली। होप ने 112 रन बनाए, तो ग्रीव्स 180 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या का शिकार बने। वहीं, कैंपबेल ने 72 बनाए। पहली पारी के आधार पर श्रीलंका ने 50 रनों की बढ़त हासिल की थी। पहले टेस्ट को वेस्टइंडीज ने एक पारी और 217 रनों से अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें...नॉटिंघम में बल्लेबाजों ने किया शर्मसार, टी20 में टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार
अन्य प्रमुख खबरें
-
AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, 64 रनों पर सिमटा
2026-08-22
-
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण घरेलू सीजन से हुए बाहर
2026-08-20
-
ENG vs PAK: पाकिस्तान की पहली पारी 171 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड की सधी शुरुआत
2026-08-20
-
श्रीलंका पर मिली जीत के बाद भारत ने WTC फाइनल की उम्मीदें रखी जिंदा
2026-08-19
-
IND vs SL: गाले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट
2026-08-19
-
रूट पर होगा टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार का दबाव
2026-08-19
-
गाले टेस्ट मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 6 विकेट की दरकार
2026-08-18
-
IND vs SL: भारत ने दूसरी पारी बनाए 193 रन, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य
2026-08-18
-
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
हाई स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की
2026-08-17
-
IND vs SL Test: टीम इंडिया की पहली पारी 462 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
IND vs SL 1st Test: पडिक्कल ने ठोके 167 रन, भारत ने बनाया विशाल स्कोर
2026-08-16
-
BAN vs AUS 1st Test: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास
2026-08-16
-
यूपी के गांवों में छिपी हैं प्रतिभाएं, ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा काम: संजय कपूर
2026-08-15
-
IND vs SL: भारत 600 टेस्ट खेलने वाला बना दुनिया का तीसरा देश
2026-08-15